Paush Month 2022: पौष माह में करें ये उपाय, भाग्य का मिल सकता है भरपूर साथ

Paush Month 2022: 9 दिसंबर से पौष का महीना शुरू हो चुका है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, पौष माह हिन्दू वर्ष का 10वा महीना होता है। पौष माह का अत्यंत महत्व बताया गया है। माना जाता है कि पौष माह में जितना पूजा-पाठ किया जाए उसका 1000 गुना अधिक फल प्राप्त होता है।
वहीं, हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि पौष माह में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ अगर कुछ उपाय भी किये जाएं तो इससे व्यक्ति की समस्याओं का हल मिल सकता है और उसके घर सुख-समृद्धि का वास बना रह सकता है।
- पौष माह में दान का अत्यंत महत्व बताया गया है। ऐसे में पौष माह के दौरान गुड़ और कंबल का दान करना चाहिए। इससे घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
इसे जरूर पढ़ें: Maa Lakshmi Sister: मां लक्ष्मी के इस रूप की पूजा से क्यों आती है घर में दरिद्रता?
- पौष माह के दौरान सूर्य और शनि देव को तिल का भोग लगाना चाहिए। इससे घर में सूर्य देव की कृपा बनी रहती है और शनि देव का प्रकोप कम होता है। शनि दोष से भी मुक्ति मिल सकती है।
- पौष माह के दौरान पीपल के पेड़ की जड़ में 5 शुक्रवार चावल (चावल के उपाय) की खिचड़ी अर्पित करनी चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता का वास बना रहता है और घर के दोष भी दूर होते हैं।
- पौष माह के दौरान पीले या लाल रंग के वस्त्र ज्यादा से ज्यादा पहनने की कोशिश करनी चाहिए। पीला और लाल रंग सूर्य देव को प्रिय है। इससे सूर्य के तेज कि भांति भाग्य प्रबल होता है।
- पौष माह के दौरा हनुमान जी (हनुमान जी के 12 नाम) को सिन्दूर अवश्य चढ़ाना चाहिए। इससे पारिवारिक कष्ट दूर होता है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सद्भाव का संचार होता है।
- पौष माह के दौरान भगवान विष्णु को हर गुरुवार या रोजाना संभव हो सके तो पांच फलों का भोग लगाना चाहिए और उन फलों को किसी गाय को खिलाना चाहिए। इससे घर के सभी लोगों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।
इसे जरूर पढ़ें: Buddhist Stupa: बौद्ध स्तूपों के बारे में ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप
- पौष माह के दौरान कुत्ते को रोटी और किसी शाकाहारी जीव को कच्ची हरी सब्जी खिलानी चाहिए। इससे व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य जाग जाता है और जीवन में सफलता मिलने लगती है।
तो ये थे पौष माह के कुछ बेजोड़ उपाय जिन्हें आजमाने से आपके जीवन में खुशियों का वास बना रहेगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Shutterstock, Freepik, Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।