शादी हमारी जिन्दगी का बेहद अहम हिस्सा होती है। वहीं एक के बाद शादियां बॉलीवुड में भी होती नजर आ रही है। बता दें कि अभी कुछ ही समय पहले एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा के डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी। इसके अलावा दोनों को आजकल कई जगहों पर साथ में स्पॉट भी किया जा रहा है।
वहीं खबरों में तो उनके रोके और शादी की कई बातें सामने आ रही हैं, लेकिन इस बारे में अभी किसी ने भी कुछ कहा नहीं है। तो आइये जानते हैं क्या है पूरा सच।
View this post on Instagram
परिणीति और राघव अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी प्राइवेट रहे हैं। बता दें कि दोनों मीडिया से अपने रिश्ते के बारे में कोई जवाब देना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में खबर यह आ रही है कि परिणीति और राघव ने प्राइवेट में ही रोका कर लिया है। रोके में केवल परिवार के कुछ खास लोगों को ही शामिल किया गया है। वहीं इस इवेंट को सबसे छुपाया भी गया है। वहीं दोनों का रोका हुआ है या नहीं?
इस बात में कितनी सचाई है, वो तो कपल या उनसे जुड़े खास लोग ही बता सकते हैं। दोनों ने अभी पब्लिक में कुछ नहीं कहा है।
इसे भी पढ़ें : राघव चड्ढा से ज्यादा अमीर हैं परिणीति चोपड़ा, जानें अभिनेत्री से जुड़ी खास बातें
वहीं इनके फैंस ही दोनों को साथ में काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी कि अभी कोई ऐसी खबर सामने नहीं आई है। कपल ने इस पर अभी किसी भी तरह की चुप्पी नहीं तोड़ी है, लेकिन इन दोनों को साथ में कई जगह स्पॉट किया जा रहा है। दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : आखिर कितने पढ़ें- लिखें हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
परिणीति और राघव को कई जगह पर एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। बता दें कि दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जा चुका है। इसके अलावा दोनों को मुंबई में भी एक साथ आते-जाते देखा गया है। वहीं हाल ही में परिणीति चोपड़ा को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के स्टूडियो पर जाते भी देखा गया है।
अगर आपको परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा से जुड़ी खबरें पसंद आई हो आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।