Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:34 AM IST

राघव चड्ढा से ज्यादा अमीर हैं परिणीति चोपड़ा, जानें अभिनेत्री से जुड़ी खास बातें

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की चर्चा इन दिनों काफी जगह हो रही हैं। ऐसे में आज हम दोनों की कमाई से जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताने वाले हैं।
Updated:- 2023-04-05, 15:29 IST
image

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी के खबर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया हैं। ऐसे में अब उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि कपल ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर कुछ भी नहीं कहा है।   

दोनों की कमाई के बारे में जानें

क्या आपको पता है राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा में ज्यादा कौन कमाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दोनों की नेथवर्थ से लेकर दोनों की कमाई के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। राघव चड्ढा की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड परिणीति चोपड़ा राघव से काफी ज्यादा कमाती हैं। उनकी नेटवर्थ भी राघव से काफी ज्यादा है।

राघव की कमाई

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

 

आप नेता राघव चड्ढा ने टैक्स सेविंग फंड में भी निवेश किया हुआ है। जिसमें उनका इंवेस्टमेंट 2,86,762 रुपये है। इसके अलावा, परिणीति के रयूमर्ड बॉयफ्रेंड ने कई अन्य जगह भी निवेश किया है। राघव चड्ढा की कमाई और प्रॉपर्टी की बात करें तो चुनाव में नामांकन के दौरान राघव ने अपनी कुल चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया था। इसके मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 37 लाख है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ बॉलीवुड मूवी ही नहीं इन एक्ट्रेसेस ने राजनीति में भी कमाया है खूब नाम

परिणीति चोपड़ा की कमाई

परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा से काफी ज्यादा कमाती हैं। डाटा के अनुसार, परिणीति चोपड़ा के पास कुल 60 करोड़ की प्रॉपर्टी है। रिपोर्टस के मुताबिक वह प्रतिमाह करीब  40 लाख रुपये से ज्यादा कमाती हैं। वह केवल फिल्मों से नहीं बल्कि एड्स और प्रोमोशंस के लिए भी काफी ज्यादा चार्ज करती हैं। ऐसे में वह उनकी कमाई राघव चड्ढा से काफी अधिक हैं।

यह भी पढ़ें- हेमा मालिनी कभी दुबलेपन के कारण रिजेक्ट हुआ करती थीं, जानें कैसे बनीं सुपरस्टार

परिणीति चोपड़ा कितना करती हैं चार्ज

परिणीति चोपड़ा एक फिल्म के लिए करीब 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। साथ ही उन्हें गाड़ियों का काफी अधिक शौक है। ऐसे में अभिनेत्री के पास कई लग्जरी गाड़िया मौजूद हैं। राघव भले पॉपुलर हो, लेकिन परिणीति चोपड़ा के पास उनसे ज्यादा प्रॉपर्टी है। 

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमें जरूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।

 

 

 

image credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।