Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:34 AM IST

आखिर कितने पढ़ें- लिखें हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के बारे में कई तरह की खबरे चर्चा में आ रही हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने कितनी पढ़ाई की है।
Updated:- 2023-04-05, 14:56 IST
image

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के बीच अफेयर की खबरे इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है लेकिन दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं इसके बारे में किसी ने अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया गया है कि यह दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। चलिए जानते हैं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन क्या है।

कितनी पढ़ी- लिखी हैं परिणीति चोपड़ा?

educational qualification of actress parineeti chopra in hindi

बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने बहुत कम टाइम में फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाई है। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं परिणीति चोपड़ा। परिणीति ने अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस के बीच अपना एक खास स्थान बनाने में सफलता हासिल की है।

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा सिर्फ बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि पढ़ाई-लिखाई के मामले में भी आगे रही हैं। परिणीति को उनकी स्कूलिंग के लिए अंबाला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल में भेजा गया था जहां से उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी की।

इसके बाद अपनी हायर एजुकेशन के लिए उन्होंने इंग्लैंड के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से फाइनेंस और इकोनॉमिक्स ऑनर्स की डिग्री हासिल की है।(राघव चड्ढा से ज्यादा अमीर हैं परिणीति चोपड़ा)परिणीति चोपड़ा फिल्म इश्कजादे में मेन लीड एक्ट्रेस  थी औ लोगों को उनका किरदार बहुत पसंद आया था।

इसके अलावा उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस फिल्म में गायत्री का किरदार निभाया था और फिल्म डिशूम में मुस्कान का रोल। फिल्म केसरी में जीवानी का किरदार भी दर्शकों को बहुत पसंद आया था। इन सभी फिल्मों के अलावा भी परिणीति ने कई फिल्में की हैं। हालांकि कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी लेकिन परिणीति ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना ली है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ बॉलीवुड मूवी ही नहीं इन एक्ट्रेसेस ने राजनीति में भी कमाया है खूब नाम

क्या है राघव चड्ढा की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन?

raghav chadha educational qualification

आप पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने नई दिल्ली से स्कूलिंग की है और दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी कॉम की डिग्री हासिल की है। साथ ही दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की पढ़ाई की है। इतना ही नहीं राघव चड्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से भी पढ़ाई भी की है।

आपको बता दें कि रावघ चड्ढा आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता होने का साथ-साथ दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं। (अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बताए जिंदगी जीने के 10 खास तरीके)साल 2011 में राघव चड्ढा इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन से जुड़ गए और इस दौरान उनकी मुलाकात अरविंद केजरीवाल से हुई थी।

यह भी पढ़ें-Priyanka Chopra ने बताई बॉलीवुड छोड़कर जाने के पीछे की वजह

आपको परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में जानकर कैसा लगा हमें जरूर बताएं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।

 

 

image credit- instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।