13 साल की पाकिस्तानी बच्ची की मुड़ी थी गर्दन, भारतीय डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज

पाकिस्तान की 13 साल की अफशीन गुल का भारतीय डॉक्टर राजगोपालन कृष्णन  ने इलाज  किया है। 
Updated:- 2022-07-27, 17:23 IST
image

पाकिस्तान की अफशीन गुल नाम की लड़की अपनी गर्दन की वजह से इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल अफशीन गुल की गर्दन 90 डिग्री मुड़ी थी लेकिन दिल्ली के अपोलो अस्पताल के डॉक्टर राजगोपालन कृष्णन ने बच्ची का इलाज कर उनकी गर्दन को ठीक कर दिया है। अफशीन को अपनी गर्दन की वजह से बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। रिपोर्ट के मुताबिक अफशीन अपनी गर्दन की वजह से न स्कूल जा पाती थी और न खेलकूद कर पाती थी। आइए जानते हैं अफशीन गुल किस समस्या से जूझ रही थीं और अब वो कैसी हैं। 

10 साल की उम्र में हुआ था एक्सीडेंट  

अफशीन गुल का 10 साल की उम्र में एक्सीडेंट हुआ था और इस हादसे के बाद उनकी गर्दन 90 डिग्री मुड़ गई थी। रिपोर्ट के अुनसार अफशीन पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आती हैं। अफशीन की गर्दन ठीक कराने के लिए उनके माता-पिता ने बहुत प्रयास किए। अफशीन को ढेर सारे  डॉक्टर के पास ले गए पर वह सही नहीं हो पाई। वहीं उम्र बढ़ने के साथ उनकी तकलीफ बढ़ने लगी। अफशीन को हर काम करने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता था। उनके परिवार वालों ने सोचा की वो एक समय के बाद खुद ठीक हो जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं वह सेरेब्रल पाल्सी बीमारी का भी सामना कर रही थी। यह बीमारी शरीर के पॉश्चर से जुड़ी समस्याओं का कारण बनती हैं। 

इसे भी पढ़ेंः ये हैं मुस्लिम देशों की खूबसूरत प्रिंसेस, अरबों में है उनकी संपत्ति

ऐसे ठीक हुई अफशीन की गर्दन

अफशीन गुल की गर्दन को देखकर शायद ही किसी ने सोचा हो की वो कभी ठीक हो पाएंगी लेकिन ऐसा हुआ। 2021 में अफशीन और उनका परिवार भारत आया। उनके इलाज के लिए  ऑनलाइन फंडरेजर ने हाथ बटाया और वो ठीक हो गई। दिल्ली के अपोलो अस्पताल के डॉक्टर राजगोपालन कृष्णन ने अफशीन का इलाज किया है। अब उनकी गर्दन पहले से बहुत बेहतर हो गई है। अफशीन के मौजूदा स्टेटस के बारे में पता लगाने के लिए डॉक्टर राजगोपालन कृष्णन उनसे ऑनलाइन बात करते हैं।  (ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला के बारे में जानें)

इसे भी पढ़ेंः हिबिस्कस के पौधे पर नहीं आ रहे हैं फूल तो अपनाएं ये टिप्स

अब अफशीन सभी बच्चों की तरह मुस्कुरा पाती हैं और पहले से काफी बेहतर हैं। इंटरनेट पर लोग डॉक्टर राजगोपालन कृष्णन की काफी सराहना कर रहे हैं। आपका इस मामले के बारे में क्या कहना है? यह हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताइएगा। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: afsheengul786/Instagram 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।