Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:21 AM IST

Fry Pan DIY: वॉल डेकोर से लेकर चिड़ियों के दाने रखने तक में काम आ सकता है पुराना पैन, ऐसे करें इस्तेमाल

रोटी से लेकर डोसा बनाने के लिए पैन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन लंबे समय से इस्तेमाल होने के कारण इसकी परत कमजोर हो जाती है। अब ऐसे में लोग इसे बदलकर नया पैन ले आते हैं, पर क्या आप जानती हैं कि इसका यूज आप घर के सजावट से लेकर चिड़ियों को दाना रखने के लिए कर सकती हैं। नीचे पढ़ें-
Updated:- 2026-05-22, 14:59 IST
old pan reuse ideas

Old Pan Reuse Ideas: किचन में लोहे और नॉन स्टिक के तवे आसानी से देखने को मिल जाते हैं। लंबे समय से इस्तेमाल होने पर आमतौर पर पैन का हैंडल ढीला और कोटिंग खराब होने लगती है। अब इसमें रोटी सेंकना या डोसा बनाना मुश्किल हो जाता है। आमतौर पर लोग इसे बदलकर नया खरीद कर लाते हैं। वहीं पुराने पैन को लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसकी मदद से न केवल घर को सजा सकती हैं बल्कि चिड़ियों को दाना भी रख सकती हैं। अगर आपके किचन में या घर में कोई पुराना पैन पड़ा है, तो इसे फेंकने के बजाय वॉल डेकोर या गार्डन एक्सेसरी बना सकती हैं। नीचे जानें इन्हें बनाने का तरीका-

खूबसूरत वॉल आर्ट या घड़ी बनाने के लिए करें पैन का इस्तेमाल

how to make clock from old pan

पुराने पैन के पीछे वाले हिस्से को साफ करें और उस पर अपनी पसंद का एक्रिलिक पेंट करें। आप इस पर मांडला आर्ट, फूल या कोई मोटिवेशनल कोट लिख सकते हैं। इसे किचन की दीवार पर लटकाने से बहुत ही विंटेज लुक मिलेगा। अगर आप थोड़े और क्रिएटिव हैं, तो बीच में छेद करके एक घड़ी की मशीन फिट कर दें और अपना खुद का किचन क्लॉक बना सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- Baby Toys Reuse Ideas: बच्चों के पुराने खिलौने नहीं बेकार, बनाएं घर के लिए क्यूट डेकोरेशन पीस

पुराने पैन से बनेगा चिड़ियों के लिए दाना-पानी रखने का बर्तन

how to make bird feeder from old pan

बगीचे या बालकनी में पुराने पैन को पेड़ की टहनी या हुक से लटका दें। इसकी गहराई दाना या पानी रखने के लिए एकदम सही होती है। लोहे या एल्युमीनियम का होने के कारण यह मजबूत होता है और तेज धूप या बारिश में भी खराब नहीं होता। यह आपके गार्डन में चिड़ियों को बुलाने का सबसे आसान तरीका है।

पुराने पैन से बनाएं किचन चॉकबोर्ड

पैन के अंदर के हिस्से पर ब्लैकबोर्ड पेंट की एक लेयर लगाएं। सूखने के बाद इसे किचन की दीवार पर टांग दें। अब आप इस पर अपना मनपसंद कोट, मेन्यू ऑफ द डे या ग्रोसरी लिस्ट लिख सकती हैं। यह न केवल काम का है, बल्कि आपके मॉडर्न किचन में एक कैफे जैसा वाइब देगा।

सकुलेंट प्लांटर के लिए करें पैन का यूज

Creative ways to use old pans

अगर पैन थोड़ा गहरा है, तो उसमें थोड़ी मिट्टी और कंकड़ डालकर छोटे सकुलेंट प्लांट लगा सकती हैं। इस लुक बदलने के लिए इसके बाहरी हिस्से को पेंट करें। अब इसमें प्लांट लगाएं। फिर इसे अपनी डाइनिंग टेबल या खिड़की के पास रखें। यह पैन सेंटर पीस का काम करेगा।

ज्वेलरी या चाबी होल्डर बनाने के लिए करें इस्तेमाल

पुराने पैन को ब्राइट कलर्स से पेंट करें और उसे एंट्री गेट के पास रखें। आप इसमें घर की चाबियां, सिक्के या रोजमर्रा की छोटी-छोटी चीजें रख सकते हैं। इसके अलावा, इसे ड्रेसिंग टेबल पर रखकर अपनी अंगूठियां और ईयररिंग्स ऑर्गनाइज करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- Old Curtain Uses: बेकार नहीं इन 7 कामों में इस्तेमाल कर सकती हैं पुराने पर्दे

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik, Gemini

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।