Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:25 AM IST

Loose Rubber Band: खराब हुए रबर बैंड से लगाएं ये जुगाड़, किचन से लेकर बगीचे तक के कई काम होंगे आसान

Rubber Band Hacks: बाल में बांधने वाले रबर-बैंड अगर बढ़ जाए, तो उसे इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अब ऐसे में अमूमन लोग इसे फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसकी मदद से आप किचन से लेकर बगीचे तक के कई काम को आसान बना सकती हैं। इसके लिए केवल आपको कुछ जुगाड़ लगाने की जरूरत है। पढ़ें नीचे-
Updated:- 2026-05-22, 12:08 IST
image

Rubber Band Reuse Ideas: आमतौर पर लोग रबर बैंड को केवल बाल में बांधने के लिए करते हैं। वहीं जब ये रबर बैंड पुराने या ढीले हो जाते हैं, तो बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं, लेकिन ये छोटी सी चीज आपके घर और किचन की कई बड़ी मुश्किलों का आसान हल बन सकती है। रबर बैंड की पकड़ इसे एक बेहतरीन जुगाड़ वाला टूल बना सकती हैं। किचन में सामान को व्यवस्थित करने से लेकर बगीचे के पौधों को सहारा देने तक, इसके इस्तेमाल के अनगिनत तरीके हैं। अब अगर आप सोच रही होंगी कि कैसे, तो इस लेख में आज हम आपको खराब हुए रबर बैंड के ऐसे हैक्स बताने जा रहे हैं, जो रोजमर्रा के काम को आसान कर सकते हैं।

पुराने रबर बैंड को फेंकने के बजाय किचन में ऐसे करें इस्तेमाल (Useful Rubber Band Hacks For Kitchen)

जार का ढक्कन खोलने के लिए ग्रिप

rubber band reuse

कई बार कांच के जार या अचार की बरनी का ढक्कन इतना सख्त हो जाता है कि हाथ फिसलने लगते हैं। ऐसे में ढक्कन के चारों ओर एक मोटा रबर बैंड लपेट दें। यह हाथों को ग्रिप देता है, जिससे ढक्कन बिना किसी मेहनत के तुरंत खुल जाता है।

इसे भी पढ़ें- Expired Cream Reuse Ideas: बेकार समझकर न फेंकें एक्सपायर्ड फेस  क्रीम, इन 4 तरीकों से इस्तेमाल करने पर चमक उठेंगी पुरानी चीजें

चम्मच को पतीले में फिसलने से बचाएं

सब्जी या सूप बनाते समय जब हम चम्मच को पतीले के अंदर छोड़ते हैं, तो वह अक्सर फिसलकर अंदर गिर जाता है। इससे बचने के लिए चम्मच के ऊपरी हिस्से पर एक रबर बैंड लपेट दें। यह रबर बैंड एक 'स्टॉपर' का काम करेगा और चम्मच बर्तन के किनारे पर टिका रहेगा।

खुले पैकेटों को सील करना

किचन में दाल, नमकीन या मसालों के पैकेट खुल जाने पर उनमें नमी लगने का डर रहता है। पुराने रबर बैंड्स इन पैकेटों को मजबूती से बंद करने के काम आते हैं। पैकेट को मोड़कर उस पर रबर बैंड चढ़ा दें, सामान महीनों तक ताजा रहेगा।

ढीले हुए रबर बैंड का बगीचे और घर में ऐसे करें इस्तेमाल (How To Reuse Loose Rubber Band In Garden)

rubber band reuse ideas for garden

अगर आपके बगीचे में बेल वाले पौधे या टमाटर जैसे नाजुक पौधे हैं, तो उन्हें लकड़ी के सहारे से बांधने के लिए पुराने रबर बैंड का उपयोग करें। रबर में खिंचाव होता है, इसलिए यह पौधे के तने को चोट नहीं पहुँचाता और जैसे-जैसे पौधा बढ़ता है, यह उसके साथ थोड़ा खिंच भी जाता है।

पेंटिंग के दौरान ड्रिप कंट्रोल में करें इस्तेमाल

अगर आप घर पर छोटा-मोटा पेंट का काम कर रहे हैं, तो पेंट के डिब्बे के बीचों-बीच एक रबर बैंड को वर्टिकल तरीके से चढ़ा दें। ब्रश को पेंट में डुबोने के बाद अतिरिक्त पेंट को इस रबर बैंड पर पोंछ लें। इससे पेंट डिब्बे के किनारों से बाहर नहीं बहेगा और फर्श गंदा नहीं होगा।

फिसलन वाली हैंगर के लिए रबर बैंड का इस्तेमाल

रेशमी या पतली पट्टी वाले कपड़े अक्सर हैंगर से फिसलकर गिर जाते हैं। हैंगर के दोनों सिरों पर एक-एक रबर बैंड लपेट दें। यह रबर कपड़ों के लिए फ्रिक्शन पैदा करेगा और उन्हें अपनी जगह पर टिकाए रखेगा।

इसे भी पढ़ें- Talcum Powder Reuse: एक्सपायर हो चुके टेलकम पाउडर को फेंकने की जगह, इन 5 तरीकों से आसान बनाएं घर के काम

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik, Gemini


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।