Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:10 AM IST

Nita Ambani के इस छोटे से बैग की कीमत है इतनी कि आप आलीशान बंगला खरीद लेंगे

नीता अंबानी अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्हें एक बैग के साथ स्पार्ट किया गया जिसकी कीमत इतनी हैं कि आप इस दाम पर एक आलीशान बंगला खरीद लेंगे।    
Updated:- 2023-06-23, 17:38 IST
image

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी, नीता अंबानी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। 59 की उम्र में भी नीता अपने स्टाइल से सेलेब्स को पीछे छोड़ देती हैं। चाहें मौका कोई भी हो नीता अपने स्टाइल में कोई कमी नहीं रखतीं। हाल ही में नीता अंबानी को एक बैग के साथ देखा गया। इस बैग की कीमत की बात करें तो यह करोड़ो में हैं।

नीता अंबानी के इस सिल्क ऑर्गेना आउटफिट में जालीदार हाथ की कढ़ाई के साथ जरदोजी फ्लोरल वर्क था। इसे उन्होंने खुले बालों और मेकअप के साथ पूरा किया है। नीता ने अपने लुक को Faubourg Birkin 20 व्हाइट मैट एलीगेटर हैंडबैग से कंप्लीट किया। इस बैग के डिजाइन के साथ ही इस बैग का दाम भी काफी ज्यादा है।

कितनी कीमत का है यह बैग

nita ambani super expensive birkin bag is worth the price of a luxurious bungalow

बैग के बाहरी हिस्से को पांच डिफरेंट लेटर से डिजाइन किया गया है और बैग अपनी यूनिक क्वालिटी के कारण काफी लोकप्रिय है। बता दें कि यह बैग इतना महंगा है कि इस दाम में आप चाहे तो कई फ्लैट खरीद सकती हैं। इस बैग की कीमत 4,00,000 USD है, जो लगभग 3.2 करोड़ रुपए है। क्या आप कभी इतना महंगा बैग खरीदना चाहेगी।

कई लग्जरी हैंडबैग है नीता के पास

nita ambani super expensive birkin bag

नीता अंबानी के हैंडबैग अपनी भारी कीमत के लिए सुर्खियां बटोरने से कभी नहीं चूकते है। 'Fendi' और 'Celine' से 'Hermes' तक, नीता के पास दुनिया के कुछ सबसे महंगे हैंडबैग हैं। वह अक्सर अपनी महंगी चीजों के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी समेत कई सेलेब्स का मेकअप कर चुकी हैं निशी सिंह, जानें उनके बारे में

Herms के कई बैग है नीता अंबानी के पास

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर नीता अंबानी की बॉलीवुड एक्ट्रेसेस करिश्मा कपूर और करीना कपूर के साथ एक तस्वीर वायरल हुई थी। इसमें नीता अंबानी ने Herms ब्रांड का Himalaya Birkin Bag कैरी किया हुआ था। यह कोई आम बात नहीं है इसमें हीरे जवाहरात जड़े हुए है। नीता अंबानी के इस बैग में 240 हीरे जड़े हुए हैं।

इसे जरूर पढ़ें: राधिका मर्चेंट से लेकर नीता अंबानी तक, देखें कितनी खास है अंबानी महिलाओं की इंगेजमेंट रिंग

अगर आपका जन्म रात के समय हुआ है तो ये आपके व्यक्तित्व की खूबियां हो सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

 

Images: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।