Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:17 AM IST

Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी न रखें ये 5 पौधे, हो सकते हैं कंगाल

घर में वास्तु के अनुसार पौधों को सही दिशा में लगाना जरूरी है, इसलिए आपको कभी भी घर की दक्षिण दिशा में यहां बताए गए पौधों को नहीं लगाना चाहिए।   
Updated:- 2022-04-04, 16:26 IST
image

वास्तु शास्त्र घर के स्थान के साथ-साथ आपके घर के अंदर रखी सभी वस्तुओं की सही दिशा तय करने में भी विशेष रूप से लाभदायक है। यह न केवल आपके घर के फर्नीचर और दरवाजों की दिशाओं को सही दिशा में रखने का सुझाव देता है बल्कि घर में रखे पेड़ पौधों के लिए भी सही दिशा बताता है। ऐसा माना जाता है कि घर में वास्तु के अनुसार रखी कोई भी चीज घर में सकारात्मकता लाती है। वहीं कोई भी ऐसी वस्तु जो गलत दिशा में रखी हुई हो वो आपके घर से खुशहाली छीनकर आपको कंगाल भी कर सकती है।

ऐसी ही वस्तुओं में से एक हैं घर में सही या गलत स्थान पर रखे हुए पौधे। जब घर में पौधे सही स्थान पर रखे होते हैं तब यह घर के लिए सकारात्मक ऊर्जा का द्वार खोलने में मदद करते हैं। वहीं कुछ पौधों को गलत दिशा में रखने से आपके घर की सुख समृद्धि तक छिन सकती है। मुख्य रूप से घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी कुछ पौधे नहीं रखने चाहिए नहीं तो आपके घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। आइए न्यूमेरोलॉजिस्ट, वास्तु विशेषज्ञ और टैरो कार्ड रीडर, मधु कोटिया जी से जानें कि घर की दक्षिण दिशा में किन पौधों को नहीं रखना चाहिए। 

तुलसी का पौधा 

tulsi plant south vastu

वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर में लगाना घर के लोगों के लिए और उनकी समृद्धि के लिए एक शुभ संकेत माना जाता है। लेकिन इसे घर में लगाते समय दिशा का मुख्य ध्यान रखना जरूरी है। घर में तुलसी का पौधा भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दक्षिण दिशा में लगाया गया पौधा घर के नुकसान को बढ़ावा देता है। इस दिशा में यदि तुलसी का पौधा लगाया जाता है तो वह घर की आर्थिक स्थिति को बिगाड़कर आपको कंगाल बना सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी के पौधे के लिए उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है और नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने में मदद मिलती है। 

इसे जरूर पढ़ें: एक्सपर्ट टिप्स: घर में आने वाली परेशानियों का संकेत दे सकता है तुलसी का पौधा, जानें कैसे

मनी प्लांट 

money plant vastu tips

मनी प्लांट ज्यादातर लोग घर या ऑफिस में लगाते हैं क्योंकि इस तरह के पौधे न केवल आपके घर को सुशोभित करते हैं बल्कि गुड लक को बढ़ावा देते हैं। ऐसा माना जाता है कि वास्तु के अनुसार यदि आपके घर की सही दिशा में मनी प्लांट का पौधा लग हो तो यह आपके घर की आर्थिक स्थिति को ठीक करने में मदद करता है। वास्तु की मानें तो मनी प्लांट को हमेशा घर की सही दिशा में लगाना चाहिए। इसे कभी भी घर की दक्षिण दिशा में न लगाएं। इस दिशा में लगा मनी प्लांट घर की आर्थिक स्थिति को खराब करता है और आपको कंगाल बना सकता है। 

 

शमी का पौधा 

शमी के पौधे को ज्योतिष और वास्तु दोनों में ही समृद्धि का कारक माना जाता है। ये ऐसा पौधा है जिसकी पूजा से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और घर की आर्थिक स्थिति ठीक करते हैं। लेकिन इसे लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए अन्यथा ये घर के विनाश का कारण भी बन सकता है। शमी के पौधे (जानें शमी के पौधे के फायदे)को भूलकर भी घर की दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए और ख़ासतौर पर किसी भी अंधेरी जगह पर इसे न लगाएं अन्यथा ये दुखों का कारण बन सकता है। दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है, इसलिए भी शमी के पौधे को इस दिशा में लगाने से बचना चाहिए। 

रोजमेरी का पौधा 

rose merry plant vastu tips

रोजमेरी के पौधे को घर में लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह पौधा वास्तु के अनुसार घर में सकारात्मक ऊर्जा का कारक बनता है। यह वास्तु का ऐसा पौधा है जिसे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पौधे की गंध तुरंत आपके मूड को ठीक कर सकती है, थकान को कम कर सकती है, चिंता से लड़ सकती है और आपको याददाश्त में सुधार कर सकती है। यही नहीं अच्छी नींद को प्रेरित करने में भी रोजमेरी का पौधा मददगार है। लेकिन वास्तु वास्तु विशेषज्ञ मधु कोटिया जी बताती हैं कि इस पौधे को घर की दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए, अन्यथा ये घर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें: घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने के लिए आज ही लाएं ये इंडोर प्लांट्स

केले का पौधा 

केले के पौधे को भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है और विष्णु पूजन में केले के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। यही नहीं केले के साथ ही तुलसी का पौधा लगाना भी घर के लिए बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन वास्तु के अनुसार केले के पौधे (केले के पौधे के लिए वास्तु टिप्स)को कभी भी घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु की मानें तो इस दिशा में लगाया गया केले का पौधा घर की आर्थिक स्थिति को खराब करता है और घर की गरीबी का कारण बनता है। 

 

अगर आप वास्तु के अनुसार घर में सुख समृद्धि लाने के लिए पौधे लगाते हैं तो यहां बताए कुछ पौधों को घर की दक्षिण दिशा में लगाने से बचना चाहिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।