बिग बॉस ओटीटी में कंफर्म होने वाली पहली सदस्या थीं सिंगर नेहा भसीन, जानें उनके बारे में

सिंगर नेहा भसीन आजकल बिग बॉस ओटीटी में दिख रही हैं। जानें उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य।
Updated:- 2021-08-25, 16:28 IST
image

इस दिनों वूट सेलेक्ट जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रहे सबसे चर्चित शो में गायिका नेहा भसीन भी हैं। नेहा ने सफलता के बल पर इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है। बिग बॉस में उन्हें देख उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। वह इस शो की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। आपको बता दें बॉलीवुड को कई सारे हिट गाने देने वाली नेहा भसीन ने 9 साल की उम्र से गाना शुरू किया था और 9 साल की उम्र में ही उन्हें पहला अवॉर्ड जीता था। साल भर पहले नेहा ने बचपन में यौन शोषण का शिकार होने का खुलासा किया था। नेहा के फैंस उन्हें सिंगर नेहा की तरह तो जानते हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में लोग कम ही जानते हैं। चलिए आज हम पॉपुलर सिंगर और सॉन्गराइटर नेहा भसीन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जानें।

कैसा शुरू हुआ करियर

neha bhasin career

दिल्ली में लेडी श्रीराम में अपने कॉलेज के दिनों में नेहा भसीन ने वर्ष 2002 में कोक [वी] पॉपस्टार शो के लिए ऑडिशन दिया था। इसी दौरान उन्होंने भारत का पहला ऑल-गर्ल्स बैंड, 'वाइवा' बनाया था। इस बैंड में उनके साथ 4 और गायिका थीं। 18 साल की उम्र में उनके बैंड ने शो जीता, हालांकि इसके दो साल बाद ही बैंड टूट गया और नेहा ने अपनी किस्मत बॉलीवुड और तमिल फिल्मों में आजमाई।

इस गाने से मिली पहचान

दिल्ली में जन्मी नेहा भसीन ने यूं तो 9 साल की उम्र से गाना शुरू कर दिया था। इसके लिए वह छोटी ही उम्र में कई अवॉर्ड भी जीती थीं, लेकिन बॉलीवुड में उन्हें पहचान मिली फिल्म 'फैशन' के गाने 'कुछ खास है...' से। उन्हें तमिल फिल्म उद्योग में भी काफी पहचान मिली और उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते थे।

#मीटू की रह चुकी हैं शिकार

neha bhasin personal life

सिंगर नेहा भसीन ने एक बार अनु मलिक द्वारा यौन उत्पीड़न के अपने भयानक अनुभव को लोगों के साथ साझा किया था। उन्होंने कई सारे ट्वीट की सीरीज में अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया था कि जब वह इंडस्ट्री में नई थीं और केवल 21 साल की थी, तब अनु मलिक ने उन्हें कैसे असहज महसूस करवाया था। अपने इन ट्वीट्स में उन्होंने अनु मलिक को शिकारी तक कह दिया था।

इसे भी पढ़ें :जानिए कौन हैं रिद्धिमा पंडित, बिग बॉस ओटीटी के लिए जिन्हें मिल रही है मोटी फीस

10 साल की उम्र में हो चुकी शोषण का शिकार

नेहा ने बीते साल अपने शोषण के बारे में बताया था। नेहा मात्र 10 साल की उम्र में ही शोषण का शिकार हुई थीं। इतना ही नहीं, वह कई बार छेड़खानी का शिकार हुई हैं। इसका खुलासा नेहा भसीन ने बीते साल दिए एक इंटरव्यू में किया था। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में नेहा भसीन ने कहा था, 'मैं 10 साल की थी और उस वक्त हरिद्वार में थी। मेरी मॉम मुझसे कुछ फीट की दूरी पर खड़ी थीं। तभी एक आदमी आया और उसने मेरे पीछे खड़े होकर गंदी हरकत की। मेरे होश उड़ गए और मैं वहां से भाग गई।'

इसे भी पढ़ें :जानें कौन हैं बिग बॉस में नजर आने वाली ये बबली गर्ल, कैसे बनी मुस्कान से मूस जटाना

नेहा भसीन की फैन फॉलोअर्स

neha bhasin biography

नेहा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। नेहा के इंस्टाग्राम पर 548 हजार फॉलोअर्स हैं। उनका कुछ समय पहले एक गाना भी रिलीज हुआ 'तू की जाने', जिसे 1 मिलियन से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। नेहा ने अपने बचपन के दोस्त और म्यूजिक कंपोजर समीर उद्दीन से साल 2016 में शादी की थी।

 

 

उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। बिग बॉस से जुड़े अन्य अपडेट्स के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।