बिग बॉस ओटीटी का दूसरा हफ्ता चल रहा है और शो में आते ही कई कंटेस्टेंट ने लड़ाई भी शुरू कर दी है। देखते ही देखते शो में लोगों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। इस बार शो में कई फीमले कंटेस्टेंट हैं, जो किसी ना किसी फील्ड में नाम कमा चुकी हैं, लेकिन एक कंटेस्टेंट हैं, जो काफी अलग हैं। शो में उनका लुक ही नहीं बल्कि अंदाज भी काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, बिग बॉस ओटीटी में आने से पहले वह सोशल मीडिया पर काफी विवादों में रही हैं।
हम बात कर रहे हैं बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट मूस जटाना की। जी हां, मूस जटाना का असली नाम मुस्कान जटाना है, और वह सोशल मीडिया पर ना सिर्फ एक्टिव हैं बल्कि काफी पॉपुलर भी हैं। बिग बॉस ओटीटी में मूस जटाना को उनके क्यूट और बबली नेचर के लिए लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं मुस्कान उर्फ मूस जटाना कौन हैं और वह बिग बॉस में कैसे पहुंची?
मुस्कान जटाना की पर्सनल लाइफ
20 साल की मुस्कान जटाना पंजाब के मोहाली की रहने वाली हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई ऑस्ट्रेलियासे हुई है। माता-पिता ने उनका नाम मुस्कान जटाना रखा था, लेकिन उन्हें मूस कहलाना अधिक पसंद है। मूस के माता-पिता अभी मोहाली में ही रहते हैं जबकि मुस्कान दिल्ली में रहती हैं। मुस्कान ने ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई की है। वो ऑस्ट्रेलियाई दक्षिण एशियाई केंद्र की ब्रैंड एंबेसडर भी हैं। मुद्दों पर बेबाक राय देने वाली मुस्कान कविताएं भी लिखती हैं, जिसे वह अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर शेयर करती रहती हैं। बिग बॉस ओटीटी के घर में मुस्कान सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट है। शो में उनकी जोड़ी निशांत भट्ट के साथ बनी है।
इसे भी पढ़ें:कियारा आडवाणी के पास ये हैं 5 सबसे महंगी चीजें, लाखों के बैग्स से लेकर लग्जरी कार तक हैं इसमें शामिल
मुस्कान जटाना की फैन फॉलोइंग
मूस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर उनके 198k फॉलोअर्स है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्लॉगर मुस्कान जटाना देश के कई अहम मुद्दों पर आवाज उठाती नजर आई हैं। फिर चाहे वो किसान आंदोलन हो या फिर महिलाओं के अधिकार की बात, वह अक्सर खुलकर अपनी बात रखती आई हैं। यही नहीं कई बिग बॉस कंटेस्टेंट की तरह मुस्कान भी बिग बॉस में आने से पहले काफी विवादों में रह चुकी हैं। मुस्कान का इंस्टाग्राम बायो काफी दिलचस्प है, जिसपर उन्होंने लिखा है- अभी तो हमें और बदनाम होना है।
मुस्कान जटाना से जुड़े विवाद
मुस्कान सोशल मीडिया के जरिए किसान और महिलाओं के अधिकार के लिए हमेशा खुलकर बात करती नजर आईं हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। यही नहीं कई बार उनके इसी बेबाकपन की वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है, लेकिन मूस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। किसानों के समर्थन में वह इस आंदोलन का हिस्सा भी बनी थीं, इसके लिए वह दिसंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया से भारत आई थीं। इसके अलावा वह समलैंगिकता के मुद्दे पर भी खुलकर बात रखती हैं। हालांकि मूस, इन सब से ज्यादा अपने न्यूड वीडियोज को लेकर चर्चा में आई थीं। कुछ साल पहले उनका यह वीडियो वायरल भी हुआ था। मीडिया में छपी खबरों के अनुसार, मूस ने कुछ साल पहले कमाई का एक अजीब तरीका निकाला था। दरअसल वह कैम गर्ल रह चुकी हैं, जिसमें वह आधे घंटे के लिए न्यूड होकर ऑनलाइन लाइव सेशन किया करती हैं। उनके इन्हीं वीडियो की वजह से बिग बॉस ओटीटी में आने से पहले वह काफी चर्चा में रही थीं।
इसे भी पढ़ें:सोनिया गांधी नहीं बल्कि कपूर खानदान की इस बेटी को इंदिरा गांधी बनाना चाहती थीं घर की बहू
मुस्कान से कैसे बनीं मूस जटाना
मुस्कान सिद्धू मूसे की बहुत बड़ी फैन हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने कई वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें वह उनके गानों पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। उनसे प्रभावित होकर मुस्कान ने अपना नाम मूस जटाना रख लिया। यही नहीं उनके पास एक बिल्ली भी है, जिसका नाम मूसने डेनाली पारो कौर है। रियल लाइफ में मूस जटाना बाइसेक्सुअल हैं और उन्होंने इसका खुलासा बिग बॉस ओटीटी में एंट्री करने के बाद कर दिया था। हालांकि, उनके इस खुलासे से लोग काफी हैरान हुए थे। उन्होंने शो में कहा था कि उन्हें लड़के पसंद है, लेकिन वह शादी लड़की से करना चाहेंगी।
Recommended Video
उम्मीद है कि आपको मुस्कान जटाना उर्फ मूस से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों