Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:15 PM IST

अंकिता लोखंडे ने 2 साल बाद खोला ब्रेकअप का राज, आज भी करती हैं सुशांत से प्यार?

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने 2 साल बाद अपने ब्रेकअप के बारे में चुप्पी तोड़ी है। अंकिता लोखंडे का अफेयर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ चल रहा था और ऐसी खबर थी कि दोनों बहुत ही जल्दी शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे पर इतने में ही इनके फैंस को इस कपल के ब्रेकअप की खबर मिल गई। 
Updated:- 2018-06-18, 17:26 IST
image

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने 2 साल बाद अपने ब्रेकअप के बारे में चुप्पी तोड़ी है। अंकिता लोखंडे का अफेयर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ चल रहा था और ऐसी खबर थी कि दोनों बहुत ही जल्दी शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे पर इतने में ही इनके फैंस को इस कपल के ब्रेकअप की खबर मिल गई। 

मीडिया को दिए इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे ने बताया कि कैसे उन्होंने ब्रेकअप के बाद खुद को फिर से बिजी कर लिया। साथ ही अंकिता ने बताया कि ब्रेकअप के टाइम पर दोस्तों का सहारा फिर से आपको खड़ा कर देता है। पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि अंकिता लोखंडे मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं। दोनों की नजदीकियां पिछले साल तब बढ़ी थीं जब ये साथ में होली सेलिब्रेशन पार्टी में पहुंचे थे। इससे पहले अंकिता लोखंडे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं। 

ankita lokhande  reveal her breakup reason

6 साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद टूटा रिश्ता 

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत टीवी इंडस्ट्री के बेस्ट कपल माने जाते थे। ऐसा कहा जाता है कि दोनों 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे। कहा तो यहां तक जा रहा था कि जल्द ये कपल शादी कर लेगा लेकिन तभी खबर आई कि इन दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है। अंकिता ने अपने ब्रेकअप के बारे में कहा, “जब मैं काम नहीं कर रही थी तब भी मैं संतुष्ट थी और फिर काम के दौरान भी मैं संतुष्ट थी। मैं ये नहीं कहूंगी कि ब्रेकअप ने मेरे करियर को नुकसान पहुंचाया पर फिर भी काम और प्यार दो अलग चीजें हैं। आपको दोनों में संतुलन बनाना होता है और मैं कहूंगी कि मैं ये नहीं कर पा रही थीं। 

Read more: जिम नहीं बल्कि डांस है आपकी फेवरेट बहु अंकिता की फिटनेस का राज

ankita lokhande  reveal her breakup reason

ब्रेकअप के बाद कुछ समझ नहीं आता 

अंकिता लोखंडे का कहना है, “इसका आप पर बहुत असर होता है। आप को पता नहीं चलता कि आपके साथ क्या हो रहा है लेकिन सब कुछ अखबार में होता है। हालांकि मुझे लगता है ये आपको मजबूत बनाता है। आज मुझे कुछ महसूस नहीं होता। बस जो भी हुआ इसमें मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ थे।“ 

Read more: अगर आपके पति को हो गया है किसी और से प्यार तो अपने हमसफर से ऐसे करें डील

ankita lokhande  reveal her breakup reason

आज भी है सच्चे प्यार का इंतजार 

“मैं अभी भी अपने प्रिंस चार्मिंग के इंतजार में हूं लेकिन मैं जानबूझकर अभी किसी की तलाश में नहीं हूं। मैं अब इससे ऊपर उठ चुकी हूं। मुझे जिंदगी में कुछ बनने के लिए साथी की जरूरत नहीं है, इसके लिए मैं अवॉर्ड्स लेना पसंद करूंगी।“ ऐसा कहना है अंकिता लोखंडे का। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।