Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:30 PM IST

नमस्ते, नमस्कार या प्रणाम: जानिए किस मौके पर कौन-सा अभिवादन करना होता है सही?

हम सभी जब क‍िसी से म‍िलते हैं तो उन्‍हें व‍िश करने के ल‍िए नमस्ते, नमस्कार या प्रणाम बोलते हैं, लेक‍िन क्‍या आप जानती हैं क‍ि इन तीनों शब्‍दों में बड़ा अंतर होता है?
Updated:- 2026-09-04, 16:44 IST
difference between namaste namaskar or pranam

हम भारतीयों को शुरू से यह संस्कार दिया गया है कि किसी से पहली बार मिलते ही उनका अभिवादन करते हैं। कोई हाथ जोड़कर नमस्ते करता है, तो कोई नमस्कार कहकर सामने वाले को रिस्पेक्ट देता है। वहीं घर में बड़े-बुजुर्गों या गुरुजनों से मिलने पर अक्सर लोगों को आपने प्रणाम करते हुए देखा होगा। सुनने में ये तीनों ही शब्द भले एक जैसे लगते हों, लेकिन इनका इस्तेमाल हर जगह एक जैसा नहीं होता है।

दरअसल, हमारे यहां अभिवादन सिर्फ सामने वाले को कुछ कह देने का तरीका नहीं है बल्कि इससे यह भी पता चलता है कि हम सामने वाले इंसान के लिए कैसा सम्मान रखते हैं। इसी वजह से हम आपको इन तीनों शब्दों के बीच का अंतर बता रहे हैं। साथ ही यह भी बताएंगे कि किससे कौन सा शब्द बोलना ज्यादा सही रहता है। आइए जानते हैं-

difference between namaste namaskar or pranam (1)

नमस्ते का मतलब क्या होता है?

नमस्ते हमारी डेली लाइफ में यूज होने वाला बहुत ही कॉमन वर्ड है। जब भी हम किसी एक इंसान से मिलते हैं, तो विश करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। यह शब्द संस्कृत के दो शब्दों नमः और ते से मिलकर बना है। इसमें नमः का मतलब रिस्पेक्ट देना या झुकना होता है और ते का मतलब 'आपको' होता है। यानी नमस्ते बोलने का सीधा मतलब सामने वाले को रिस्पेक्ट देना है। इसे आप अपने दोस्तों, उम्र में छोटे लोगों या सेम ऐज-ग्रुप वालों के साथ आराम से यूज कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- तीर्थ और यात्रा को एक ही समझते हैं लोग, पर इनमें है बड़ा अंतर; जानिए इनका मतलब

‘नमस्कार’ किसके लिए है?

'नमस्कार' भी रिस्पेक्ट देने के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल नमस्ते से थोड़ा अलग होता है। नमस्कार शब्द नमः और कार से मिलकर बना है, जिसका मतलब आदर और सम्मान वाली फीलिंग एक्सप्रेस करना होता है। जब आपके सामने एक इंसान की जगह पूरी भीड़ या कई सारे लोग हों, तब नमस्कार कहना सही रहता है। इसके अलावा जब आप किसी सीनियर, बड़े या रिस्पेक्टेड इंसान से मिलती हैं, तब भी नमस्कार बोलना सही माना जाता है। आप इन जगहों पर नमस्कार बोल सकती हैं-

  • किसी मीटिंग में
  • ऑफिस में
  • किसी गैदरिंग में लोगों को विश करते समय
  • किसी बड़े या सम्मानित इंसान से मिलते समय

यह भी पढ़ें- Steam vs Dry Iron: स्टीम और नॉर्मल आयरन में क्या है फर्क? जानें दोनों के फायदे और नुकसान

difference between namaste namaskar or pranam (2)

‘प्रणाम’ का इस्तेमाल कब किया जाता है?

अब बात आती है प्रणाम पर। यह नॉर्मल हाय-हेलो से काफी अलग होता है। आपको बता दें कि प्रणाम का यूज खासतौर से उन लोगों के लिए किया जाता है जो उम्र या रिश्ते में हमसे बड़े होते हैं। जैसे पेरेंट्स, टीचर्स, घर के बड़े-बुजुर्गों और ईश्वर के सामने हम प्रणाम करते हैं। आपने लोगों के प्रणाम करते हुए उनके पैर छूते हुए भी देखा होगा। यह भी उस इंसान को रिस्पेक्ट देने के लिए होता है। इन्हें आप प्रणाम कर सकती हैं-

  • माता-पिता को
  • गुरुजनों को
  • बड़े-बुजुर्गों को
  • अपने से बड़े लोगों को
  • ईश्वर के सामने

यह भी पढ़ें- इन्वर्टर और UPS में क्या है अंतर, जानें आपके घर और बजट के अनुसार कौन सा होगा बेस्ट?

अब तो आप इन तीनों का मतलब जान ही गई होंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- क्या आप भी शरबत को समझ लेते हैं जूस? जान लें इन दोनों के बीच का बारीक अंतर

Image Credit- Freepik

FAQ
'हेलो' और 'नमस्ते' में क्या अंतर है?
'नमस्ते' में आदर और सम्मान जुड़ा होता है, जबकि 'हेलो' एक कैजुअल ग्रीटिंग है।
क्या एक ही समय में हाथ जोड़ना और झुकना जरूरी है?
जरूरी नहीं, लेकिन झुकाव दिखाने से सामने वाले के प्रति आपका आदर और बढ़ता है।
क्या हम ऑफिस के सहकर्मियों को 'प्रणाम' बोल सकते हैं?
नहीं, वर्कप्लेस पर प्रोफेशनलिज्म बनाए रखने के लिए 'नमस्कार' या 'नमस्ते' बोलना ही सही रहता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।