इन्वर्टर और UPS में क्या है अंतर, जानें आपके घर और बजट के अनुसार कौन सा होगा बेस्ट?

गर्मी के मौसम में लाइट की वजह से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। जब लाइट नहीं होती है, तो इन्वर्टर ही सबसे बड़ा सहारा होता है। छोटे शहरों और गांव में लाइट कटने की परेशानी ज्यादा होती है, इसलिए लोग अलग-अलग ऑप्शन सर्च करते हैं। इन्वर्टर और यूपीएस ऐसे समय में बैकअप की तरह काम करता है। हालांकि, कई लोग इन दोनों के बीच में अंतर नहीं जानते। वह इन्वर्टर और यूपीएस को एक ही चीज समझ लेते हैं, यही कारण हे खरीदते समय लोग सही चुनाव नहीं कर पाते, जिससे उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन दोनों के बीच में अंतर के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आपके घर के लिए क्या बेस्ट होगा और इन्वर्टर और यूपीएस का यूज कैसे किया जाता है, इसके बारे में भी आप विस्तार से पढ़ पाएंगी।
UPS क्या है?
दोनों के बीच अंतर समझने से पहले आपको इसका अर्थ पता होना चाहिए। यूपीएस की फुल फॉर्म (Uninterruptible Power Supply) है। इसका काम भी बिजली जाने के बाद बैकअप देना है, लेकिन यह इन्वर्टर से अलग होता है। इसका यूज उन चीजों के लिए किया जाता है, जिसके बंद होने पर बड़ा नुकसान हो सकता है। यह लाइट कटते ही, तुरंत काम करने लगता है, इसके लिए आपको इंतजार नहीं करना पड़ता। उदाहरण के लिए कंप्यूटर, लैपटॉप, वाई-फाई राउटर या मेडिकल से जुड़ी चीजें लाइट कटने के बाद भी बंद नहीं होंगी, क्योंकि बिजली जाते ही बिना किसी रुकावट के यूपीएस ऑन हो जाता है।
UPS कैसे काम करता है?
- इन्वर्टर की तरह ही यह बिजली कटने पर चार्ज होता रहता है।
- बिना देर किए तुरंत बैटरी मोड पर स्विच हो जाता है।
- कोई भी डिवाइस अचानक लाइट कटने पर बंद नहीं होते, जिससे काम रुकता नहीं।
इन्वर्टर क्या है?
यह एक ऐसा उपकरण है, जो लंबे समय के लिए बैकअप देता है। यूपीएस को आप कुछ समय के लिए ही यूज कर सकती हैं, क्योंकि इसकी बैटरी ज्यादा देर तक काम नहीं करती। अगर लाइट कई घंटों के लिए कट गई, तो इसकी बैटरी भी खत्म हो जाएगी, लेकिन इन्वर्टर के साथ ऐसा नहीं है। यह लंबे समय के लिए बैकअप देता है। अगर आप कम से कम चीजें चला रही हैं, तो 4 से 5 घंटे भी इन्वर्टर चल जाता है।
इन्वर्टर कैसे काम करता है?
- बैटरी काम करने में यूपीएस के मुकाबले थोड़ा ज्यादा समय लगता है। इतने में कंप्यूटर, लैपटॉप और वाई-फाई राउटर जैसी भी चीजें बंद हो जाती हैं।
- पंखा, लाइट, टीवी और घरेलू उपकरण जैसी चीजों के लिए अच्छा होता है।
- पूरे कमरे या घर के कई चीजों को एक साथ इन्वर्टर के साथ यूज किया जा सकता है।
- यह बजट-फ्रेंडली भी होता है।
इसे भी पढे़ें- रंग-बिरंगी दुनिया में Tissue Papers हमेशा सफेद ही क्यों होते हैं? जानें यहां
UPS और इन्वर्टर अपने काम करने के तरीके की वजह से अलग हैं। यूपीएस से केवल गिनी-चुनी और कम लोड लेने वाली चीजें चलती हैं, लेकिन इनवर्टर के साथ ऐसा नहीं है। इसके साथ ही यूपीएस की बैटरी लंबी नहीं चलती, जबकी इन्वर्टर कई घंटों तक लाइट कटने पर काम करता रहता है। इसलिए घर के लिए दोनों में से किसी एक ऑप्शन को चुनना होगा, तो इन्वर्टर आपके लिए बेस्ट होगा।
इसे भी पढे़ं- बेकार फटे पुराने पिलो कवर को फेंकने के बजाय, बना सकती हैं डेकोर की ये 5 चीजें
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।