फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से अपने बॉलीवुड फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाली अनुष्का शर्मा यकीनन इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत व टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रही। इतना ही नहीं, अपने फिल्मी करियर में पीके मूवी से लेकर फिल्लौरी, एनएच 10, परी, या संजू जैसी कई फिल्मों के जरिए अनुष्का ने अपनी योग्यता साबित की है। कोई गॉडफादर ना होने के बावजूद अपनी मासूमियत व टैलेंट के बल पर अनुष्का ने एक अलग मुकाम हासिल किया है।
शायद यही कारण है कि इंडस्ट्री में उन्हें कई फिल्में ऑफर होती रहती हैं। लेकिन अनुष्का किसी भी रोल के लिए हां कहने से पहले कई बातों पर गौर करती हैं। समय से लेकर अपने किरदार को ध्यान में रखकर ही वह फिल्में साइन करती हैं। ऐसी कई फिल्में हैं, जो पहले अनुष्का शर्मा को ऑफर हुई थीं, लेकिन उन्होंने कुछ कारणों के चलते इन्हें करने से मना कर दिया। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अनुष्का शर्मा द्वारा रिजेक्ट की गई ऐसी ही कुछ मूवी के बारे में बता रहे हैं-
की एंड का
अप्रैल 2016 में रिलीज हुई फिल्म की एंड का में अर्जुन कपूर और करीना कपूर मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी अलग था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। कथित तौर पर, फिल्म पहले अनुष्का को ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने कुछ कारणों के चलते इसे ठुकरा दिया और फिल्म इस फिल्म में फीमेल लीड एक्ट्रेस के रूप में करीना नजर आई थीं।
2 स्टेट्स-
साल 2014 में आई फिल्म 2 स्टेट्स में आलिया और अर्जुन कपूर की पेयरिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म ने रिलीज के बाद बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, यह हिट फिल्म सबसे पहले अनुष्का शर्मा को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत अधिक इंटरस्टिंग नहीं लगी और उन्होंने इसे ठुकरा दिया। फिल्म बाद में आलिया भट्ट के पास गई जिन्होंने अपने प्रदर्शन से दर्शकों व आलोचकों को प्रभावित किया।
3 इडियट्स
आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म 3 इडियट्स एक ब्लॉकबस्टर मूवी थी। मिस्टर परफेक्शनिस्ट की इस मूवी ने लोगों की सोच को ही बदलकर रख दिया था। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि 3 इडियट्स मूवी में करीना कपूर का किरदार पहले अनुष्का को ऑफर हुआ था। लेकिन किसी कारण से अनुष्का ने इसे अस्वीकार कर दिया था। जिसके बाद फिल्म में आमिर के साथ करीना की जोड़ी बनी। फिल्म रिलीज के बाद सुपरहिट हुई थी।
इसे भी पढ़ें- इन बॉलीवुड फिल्मों के बनाए गए साउथ रीमेक
तमाशा
तमाशा इम्तियाज अली की सबसे चर्चित फिल्म में से एक है, जिसे कई लोगों का दिल जीता है। फिल्म में तारा का रोल पहले अनुष्का को ऑफर किया गया था, लेकिन वह इस रोल को लेकर असमंजस की स्थिति में थीं और उन्होंने यह ऑफर रिजेक्ट कर दिया। फिल्म बाद में दीपिका पादुकोण के पास गई और फिल्म में उनकी एक्टिंग को बहुत सराहा गया।
इसे भी पढ़ें- इन 10 बॉलीवुड फिल्मों में एक्ट्रेस का रोल रहा सबसे पावरफुल
बार बार देखो
सितंबर 2016 में रिलीज हुई फिल्म बार बार देखो में कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड पेयरिंग के रूप में नजर आए थे। इस फिल्म के लिए पहले अनुष्का को अप्रोच किया गया था लेकिन उन्हें फिल्म की कहानी बहुत अधिक अपीलिंग नहीं लगी और उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। आखिरकार यह फिल्म कैटरीना के पास चली गई। फिल्म रिलीज के बाद उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन इस फिल्म के गानों ने दर्शकों को बहुत प्रभावित किया था।
तो आप इनमें से किस फिल्म में अनुष्का को देखना पसंद करते? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।