Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:51 AM IST

क्या जल्द शादी करने जा रही हैं मौनी रॉय, जानिए कौन बनेगा उनका दूल्‍हा!

एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस जल्द शादी के बंधन में बंध सकती हैं।
Updated:- 2021-03-17, 15:49 IST
image

टीवी से फिल्मों तक का सफर तय करने वाली मौनी रॉय इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। ऐसी खबर आ रही हैं कि एक्ट्रेस जल्द शादी के बंधन में बंध सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हाल ही में उन्होंने अपनी मां को अपने बॉयफ्रेंड से मिलाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करने के बाद दुबई बेस्ड बैंकर सूरज नांबियार के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया है। इस तस्वीर में उनके माता-पिता और मौनी के कुछ दोस्त भी नजर आ रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मौनी रॉय और उनके बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बता दें कि लॉकडाउन के दिनों में मौनी अपनी बहन और रिश्तेदारों के साथ दुबई में ही थीं। जहां उन्हें सूरज के साथ वक्त बिताने का मौका मिला। वहीं मौनी अपने बिजी शेड्यूल से वक्त मिलने पर दुबई में छुट्टियां बिताने चली जाती हैं।

कौन है मौनी रॉय का बॉयफ्रेंड

mouni roy boyfriend name

साल 2019 में पहली बार मौनी रॉय और सूरज नांबियार के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। तब मौनी ने इस मामले में चुप्पी साधे रखी थी, लेकिन बाद में उन्होंने इस मामले पर अपनी बात रखते हुए कहा कि मैं अपने दोस्तों के साथ वक्त बिताती हूं इसका मतलब यह नहीं कि मैं उन्हें डेट कर रही हूं। सूरज नांबियार दुबई बेस्ड बैंकर हैं और वह मौनी के साथ अपने रिश्ते को नेक्स्ट स्टेप पर ले जाने के लिए काफी एक्साइडेट हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मौनी और सूरज के माता-पिता हाल ही में एक दूसरे से मिले हैं। दोनों परिवारों की मुलाकात मंदिरा बेदी के घर पर हुई थी। इस दौरान वहाँ मौनी के माता-पिता के अलावा उनके भाई भी मौजूद थे। बता दें कि मंदिरा बेदी मौनी रॉय की काफी अच्छी दोस्त हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के इस आलीशान घर में रहती हैं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा, देखें कुछ शानदार तस्वीरें

इन एक्टर को भी डेट कर चुकी हैं मौनी रॉय

mouni roy and mohit raina

पर्सनल लाइफ में मौनी अपने रिलेशनशिप को हमेशा सीक्रेट रखना पसंद करती हैं। सूरज नांबियार से पहले उनका नाम एक्टर मोहित रैना के साथ जुड़ा था, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को कभी भी ऑफिशियल नहीं किया। हालांकि रेस्टोरेंट या फिर पार्टी में अक्सर दोनों एक-दूसरे के साथ नजर आते थे। मोहित रैना और मौनी रॉय टीवी सीरियल देवों के देव महादेव में साथ काम कर चुके हैं। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। वहीं मौनी रॉय का नाम टीवी एक्टर गौरव चौपड़ा के साथ भी जुड़ा था। दोनों ने कुछ साल तक साथ रहने के बाद ब्रेकअप कर लिया था।

 

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं वाराणसी की अनोखी होली के बारे में, जहां चिताओं की भस्म से मनाया जाता है त्यौहार

मौनी रॉय की अपकमिंग फिल्म

mouni roy films

वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले दिनों में मौनी रॉय फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह नेगिटिव किरदार निभाती दिखाई देंगी। मौनी रॉय के अलावा फिल्म में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं आखिरी बार मौनी रॉय फिल्म मेड इन चाइना में नजर आईं थीं, इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।