Sat Sep 12, 2026 | Updated 09:37 AM IST

आखिर कौन थीं महाभारत की सबसे खूबसूरत स्त्रियां जिनकी वजह से हुआ महायुद्ध

महाभारत के युद्ध को अब तक के सबसे बड़े युद्ध के रूप में देखा जाता है। इसके सही कारणों का पता लगा पाना आज भी थोड़ा मुश्किल है, लेकिन इस ग्रन्थ के अनुसार युद्ध का प्रमुख अकारण स्त्रियों को बताया जाता है।   
Updated:- 2023-05-25, 11:15 IST
image

हिंदू धर्म के सबसे बड़े युद्ध को महाभारत के नाम से जाना जाता है। इस युद्ध का असर पूरी दुनिया में हुआ और आज भी हम उससे जुड़ी बातों को ग्रंथों के माध्यम से पढ़ते हैं। वास्तव में ये युद्ध कई लोगों के आपसी मतभेद का गवाह बना और द्वापर या सतयुग ही नहीं बल्कि कलयुग में भी इसकी बातें प्रचलित हैं।

स्वयं महाभारत ही इतना बड़ा महाकाव्य है जिसके अनगिनत रहस्यों को आप जरूर जानना चाहते होंगे। महाभारत की न जाने कितनी ऐसी कथाएं हैं जिनके बारे में आज भी पता लगा पाना कठिन है। ऐसी ही एक बात है कि आखिर महाभारत युद्ध का असली कारण क्या था। आइए आपको बताते हैं महाभारत का युद्ध किन महिलाओं की वजह से हुआ। वास्तव में उनकी खूबसूरती युद्ध का कारण बनी।

आखिर क्या था महाभारत युद्ध का कारण 

what was the reason of mahabharata

महाभारत के युद्ध का एक बड़ा कारण कौरव और पांडवों के बीच भूमि के बंटवारे को माना जाता है। हालांकि ये बंटवारा शांति पूर्वक भी हो सकता था लेकिन कुछ महिलाओं की वजह से कौरवों और पांडवों के बीच कटुता बढ़ गई जो बाद में युद्ध का कारण बनी।

दरअसल महाभारत काल की दो खूबसूरत और सुप्रसिद्ध महिलाएं अम्बिका और अम्बालिका थीं। ये दोनों काशी नरेश की पुत्रियां थीं और धृतराष्ट्र और पांडु की माताएं थीं। कालांतर में इन दोनों स्त्रियों के आपसी मतभेद और इनके पुत्रों के बीच हस्तिनापुर के राज-पाट की लड़ाई ने महाभारत जैसे महायुद्ध को जन्म दिया। 

इसे भी पढ़ें: आखिर कौन थीं महाभारत काल की 5 सबसे खूबसूरत स्त्रियां, जिनकी एक झलक के लिए भी तरसते थे लोग

सत्यवती ने महाभारत युद्ध का बीज बोया 

mahabharat war facts

महाभारत में एक और चरित्र सत्यवती का है जो राजा शांतनु से विवाह करने के लिए तभी सहमत हुई जब उसके भावी पुत्रों को हस्तिनापुर के सिंहासन पर बैठाया जाए। शांतनु इस बात पर सहमत हो गए और उनके पुत्र भीष्म पितामह (भीष्म पितामह की मृत्यु का कारण) का जन्म हुआ। आगे चलकर राज-पाठ संभालने के बजाह भीष्म पितामाह ने ब्रह्मचर्य का व्रत ले लिए जिससे कभी उनकी शादी न हो और उनके बच्चे ही न हों जिससे कोई सिंघासन की लड़ाई न हो सके।

सत्यवती के पुत्र ने जब सिंघासन नहीं लिया तब ये अम्बिका और अम्बालिका के पुत्रों धृतराष्ट्र और पाण्डु को सौंपा गया। धृतराष्ट्र जन्मांध थे और पांडु अल्पायु में ही दुनिया से चले गए। उस समय कौरवों और पांडवों को राज्य संभालने की बात की गयी।

पांडु के पांच पुत्र हुए - युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव थे वहीं धृतराष्ट्र के 101 पुत्र और 1 पुत्री थी जो बाद में कौरवों के नाम से जाने गए। इन्हीं दोनों के बीच आगे चलकर महाभारत युद्ध हुआ। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि सत्यवती ने ही महाभारत युद्ध के लिए बीज बोए थे। 

इसे भी पढ़ें: Mahabharat Katha: 18 दिन तक ही क्यों चला था महाभारत का युद्ध?

द्रोपदी बनीं महायुद्ध का कारण 

dropadi was responsible for mahabharat war

महाभारत के युद्ध का सबसे बड़ा कारण उस समय की सबसे खूबसूरत स्त्री द्रोपदी को भी माना जाता है। महाभारत काव्य के अनुसार पांच पांडवों की पत्नी द्रौपदी अत्यंत खूबसूरत थीं और इस समय लोग उनकी एक झलक के लिए भी तरसते थे।

ऐसे में एक बार कौरवों का सबसे बड़ा पुत्र जब दुर्योधन इंद्रप्रस्थ आया तब उसने एक खूबसूरत दृश्य देखा जिसमें फर्श को सजाया गया था। दुर्योधन यह समझ नहीं पाया कि यह फर्श नहीं बल्कि एक खूबसूरत जलाशय है और वह उसमें गिर गया।

दुर्योधन को नीचे गिरा हुआ देखकर द्रोपदी (द्रौपदी की मृत्यु कैसे हुई थी) जोर से हंस पड़ीं और उन्होंने दुर्योधन को अंधे का पुत्र अंधा कहकर संबोधित  किया। उसी समय दुर्योधन ने बदले की ठानी और आगे चलकर महाभारत युद्ध हुआ। 

यह था महाभारत युद्ध का बड़ा कारण 

एक बार दुर्योधन ने युधिष्ठिर को पासे के खेल के लिए आमंत्रित किया। जैसा कि खेल पहले से ही दुर्योधन के चाचा शकुनि द्वारा तय किया गया था, अतः पांडवों ने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया। उनके पास जब कुछ नहीं बचा तब दुर्योधन ने द्रोपदी को दांव में लगाने की मांग की। उसके बाद भरी सभा में द्रोपदी का अपमान किया गया और आगे चलकर यही महाभारत के युद्ध का कारण बना। 

यदि हम महाभारत के युद्ध की बात करें तो उसके सही कारण का पता लगा पाना थोड़ा मुश्किल है। हालांकि यहां बताए कारणों का जिक्र महभारत ग्रन्थ में मिलता है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।