herzindagi
creative idea to decorate christmas tree AT HOME

Christmas Tree Decoration Ideas: क्रिसमस ट्री को बनाएं और भी ज्यादा क्रिएटिव, ट्राई करें ये सिंपल आइडिया

Christmas Tree Decoration Ideas: अगर आप अपने क्रिसमस ट्री को सबसे अलग लुक देना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। 
Editorial
Updated:- 2023-12-19, 15:36 IST

हर कोई चाहता है कि उनका क्रिसमस ट्री सबसे अलग दिखे। लेकिन इसके लिए उन्हें समझ नहीं आता कि वह इसे कैसे डेकोरेट करें। क्रिसमस ट्री को बैल्स, गिफ्ट, लाइट्स और कॉटन जैसी चीजों से तो हर कोई सजाता है। इसलिए आखिर ऐसा क्या किया जाए कि उनका क्रिसमस ट्री सबसे अलग दिखें।

अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इसका इलाज हमारे पास है। दरअसल, हम आपको कुछ ऐसे क्रिएटिव आइडिया देंगे, जिसकी मदद से अगर आप क्रिसमस ट्री सजाते हैं, तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा। इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने घर के क्रिसमस ट्री को सबसे अलग बना सकते हैं। 

कार्ड से सजाएं क्रिसमस ट्री (Unique Christmas Tree Decorations DIY)

Unique christmas tree decorations diy

इससे सिंपल और यूनिक आइडिया आपके क्रिसमस ट्री के लिए और क्या हो सकता है। आप कार्ड पर अपने दोस्तों और परिवार के लिए खास बातें या शायरी लिखकर लगा सकते हैं। इसके सिवा आप ताश के पत्तों में पतली रस्सी बांधकर क्रिसमस ट्री पर लटकाएं। यह हर किसी को काफी अट्रैक्टिव लगेगा। 

छोटे-छोटे टॉय कार से सजाएं क्रिसमस ट्री (Best Christmas Tree Trends)

Best Christmas Tree Trends

अगर चाहते हैं कि आपका क्रिसमस ट्री बच्चों को बहुत पसंद आए, फिर तो आप छोटे-छोटे टॉय कार का इस्तेमाल कर सकते हैं। टॉय कार का पूरा सेट आपको 100 रुपये में मिल जाएंगे। रंग-बिरंगे लटके हुए टॉय कार आपके क्रिसमस ट्री को काफी यूनिक लुक देंगे। टॉय कार की जगह आप तरह-तरह के खिलौने का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Happy Christmas 2023: बिना क्रिसमस ट्री के इस तरह सजाएं अपना घर, हर कोई देखकर करेगा तारीफ

बर्गर-पिज्जा शेप के खिलौने

Unusual Christmas Tree Decorations)

अगर आप बहुत ज्यादा खाने के शौकीन हैं, तो अपने क्रिसमस ट्री को भी आप कुछ ऐसा ही लुक दे सकते हैं। खाने-पीने की चीजों वाले तरह-तरह के खिलौने मार्केट में मिलते हैं। अगर आपने इससे अपना क्रिसमस ट्री सजाया, तो यकीन मानिए हर कोई आपके क्रिसमस ट्री को देखता ही रह जाएगा।

 

फोटो से सजाएं क्रिसमस ट्री (Unusual Christmas Tree Decorations)

Unique christmas tree decorations diy

क्रिसमस का पर्व एक खुशियों का त्योहार होता है। जिसे मनाने का उद्देश्य अपनों के साथ प्यार बांटना है। इस दिन लोग एक दूसरे को तोहफे देते हैं और आने वाले समय में उनके साथ अच्छे रिश्ते की उम्मीद करते हैं।

ऐसे में इस मौके पर क्रिसमस ट्री को फोटो से सजाया जाए, तो यह सबसे खास और अलग लगेगा। इससे हर किसी की आपके क्रिसमस ट्री पर नजर जाएगी। अगर डेकोरेशन सुंदर है, तो लोग एक से दो बार क्रिसमस ट्री को देखकर भूल जाएंगे।

अगर आप क्रिसमस ट्री पर फोटो लगाते हैं, तो हर कोई इसे देखने के लिए करीब आएगा। आप अपने दोस्तों और परिवार  संग बिताए गए हसीन पलों की छोटी-छोटी तस्वीरें क्रिसमस ट्री पर सजा सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- क्रिसमस ट्री को सजाना चाहते हैं सबसे अलग, तो घर पर ही बनाएं ये डेकोरेशन आइटम्स

गुब्बारों से सजाएं क्रिसमस ट्री 

रंग-बिरंगे गुब्बारे लगाने की बजाय आप केवल 2 गुब्बारों के कलर का कॉम्बिनेशन बना सकते हैं। इस तरह से भी आपका क्रिसमस ट्री सबसे अलग और सबसे खास लगेगा। गुब्बारों के साथ आप क्रिसमस ट्री रिबन की मदद से भी सजा सकते हैं। इस तरह से सजाने पर आपको बॉल्स या घंटियों की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

मोजे से सजाएं क्रिसमस ट्री 

बच्चों के छोटे-छोटे मोजों का प्रयोग आप क्रिसमस ट्री सजाने में कर सकते हैं। इस तरह से ट्री काफी अट्रैक्टिव लगता है। हर किसी की आपके इस यूनिक क्रिसमस ट्री पर नजर एक बार जरूर पड़ेगी। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।