Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:32 AM IST

भारत की सबसे बहादुर महारानियां जिनकी सुंदरता की कायल थी दुनिया

आज हम आपको भारतीय इतिहास की कुछ ऐसी बहादुर रानियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं।   
Updated:- 2022-09-01, 15:24 IST
image

आजकल महिला सशक्तिकरण पर काफी जोर दिया जा रहा है। अब महिलाओं के हक को लेकर लोग काफी सचेत हुए हैं और अब उन्हें भी समान अवसर दिए जाने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर, महिलाओं ने भी अपने हुनर व काबिलियत का परिचय पूरे विश्व के सामने रखा है। प्राचीन काल से लेकर आधुनिक काल तक इस बात का इतिहास गवाह है कि महिलाएं समाज में किसी ना किसी स्तर पर अपना पूर्ण योगदान देती आई हैं। 

आपने यकीनन कई राजा-महाराजा की कहानियां सुनी होंगी, लेकिन आज हम आपको इतिहास की कुछ हसीन महिलाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनकी न सिर्फ बहादुरी बल्कि खूबसूरती के भी लोग दीवाने थे। तो देर किस बात की आइए जानते हैं भारत की खूबसूरत रानियों के बारे में।  

महारानी गायत्री देवी

Maharani Gayatri Devi

इतिहास की हसीन महिलाओं महारानी गायत्री देवी का नाम आता है। हालांकि, भारत में महिलाओं की स्थिति मजबूत बनाने के लिए महारानी गायत्री देवी का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। महारानी गायत्री देवी शाही परिवार से थीं। (मुगल काल में पर्दे के पीछे शासन करने वाली महिला)

शादी के बाद उन्होंने न केवल परिवार बल्कि अपने राज्य को भी संभाला। बता दें कि गायत्री देवी जयपुर की महारानी थीं। गायत्री देवी अपनी स्ट्रांग पर्सनालिटी के साथ-साथ खूबसूरती के लिए जानी जाती थीं। कहा जाता था कि उन्हें मेकअप की भी जरूरत नहीं होती थी।

इसे ज़रूर पढ़ें- दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिनी जाती थीं महारानी गायत्री देवी

महारानी सीता देवी

Sita Devi of Baroda

जब भी इंडियन रॉयल्टी की बात होती है तो महारानी सीता देवी का नाम स्पेशल तौर पर लिया जाता है। सीता देवी बड़ौदा के महाराज पीठापुरम की बेटी थीं। उनका जन्म मद्रास में 1917 में हुआ था और आगे जाकर ये दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बनीं। (महाराणा प्रताप की शक्तिशाली रानियों)

महारानी सीता देवी की शादी ब्यूरो के जमींदार से हुई थी, लेकिन बाद में इन्हें बड़ौदा के महाराज प्रताप सिंह से प्यार हो गया था। कहा जाता है कि उनकी पर्सनालिटी की ही तरह उनके साड़ियों के कलेक्शन, ज्वेलरी के कलेक्शन भी बहुत प्यारा था, जो आज तक फैशन ट्रेंड का हिस्सा हैं।

रानी पद्मिनी 

Rani Padmini

रानी पद्मिनी का नाम भी इतिहास की सबसे खूबसूरत महिलाओं में आता है। बता दें कि रानी पद्मिनी को पद्मावती के नाम से भी जाना भी जाता है, जो चित्तौड़ के राजा रावल रतन सिंह के शासक की पत्नी थीं। कहा जाता है कि रानी पद्मिनी ने आग की लपटों में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मगर इस राजपूत रानी के नाम का ऐतिहासिक अस्तित्व बहुत गौरवशाली थीं। 

इसे ज़रूर पढ़ें- मुगल साम्राज्य के इन शक्तिशाली बादशाहों के बारे में कितना जानते हैं आप? 

 

 

रानी लक्ष्मीबाई 

Rani Lakshmibai

इतिहास की हसीन और बहादुर महिलाओं में रानी लक्ष्मीबाई का नाम भी शामिल है। रानी लक्ष्मीबाईका जन्म 19 नवंबर 1828 को वाराणसी के एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनका बचपन का नाम मणिकर्णिका था, लोग उन्हें इसी नाम से पुकारा करते थे। लक्ष्‍मीबाई जब 4 साल की थीं तब उनकी मां का देहांत हो गया था। 

इसके बाद वह अपने पिता मोरोपंत के साथ बिठूर आ गई थीं। मणिकर्णिका की परवरिश भी पेशवाओं के बीच हुई। इसलिए बचपन से ही मणिकर्णिका बहुत साहसी और तेज दिमाग की थीं।

 

अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही टिप्स जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Shutterstock and Wikipedia) 

 

 

 

  

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।