जब हम इतिहास की बात करते हैं, तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में महाराणा प्रताप और अकबर जैसे बादशाहों के नाम आते हैं। क्योंकि यह इतिहास के सबसे लोकप्रिय और शक्तिशाली सम्राट रहे हैं। शायद ही कोई होगा जिसने हाराणा प्रताप के बारे में नहीं सुना होगा। क्योंकि हाराणा प्रताप एक ऐसा राजा था, जिसके साहस की आज भी मिसाल भी दी जाती है। इसके अलावा, मेवाड़ के महाराणा प्रताप और महारानी अजबदे पंवार की प्रेम कहानी भी सुनी होगा।
लेकिन बहुत कम लोग होंगे, जिन्हें यह मालूम होगा कि महाराणा प्रताप की अजबदे पंवार के अलावा कई और पत्नियां थीं, जिनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इसलिए आज हम आपको महाराणा प्रताप की कुछ ऐसी शक्तिशाली रानियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने शासन में नीति-निर्माण में भी अपनी एक अहम भूमिका अदा की है।
महाराणा प्रताप के बारे में जानिए-
महाराणा प्रताप का जन्म सन 1540 में हुआ था, उनका पूरा नाम महाराणा प्रताप सिंह था लेकिन बचपन में उन्हें कीका के नाम से पुकारा जाता था।। महाराणा प्रताप राजपूत सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा थे, जो आज वीरता, शौर्य, त्याग और नर्म लहजे के लिए जाने जाते हैं। उनके पिता का नाम महाराणा उदय सिंह और माता का नाम महाराणी जयवंताबाई था।
इसे ज़रूर पढ़ें- महाराणा प्रताप की पहली पत्नी और मेवाड़ की महारानी अजबदे पंवार के बारे में कितना जानते हैं आप?
महाराणा प्रताप की कितनी पत्नियां थीं?
इस विषय को लेकर मतभेद है कि महाराणा प्रताप की आखिर कितनी रानियां यानि पत्नियां थीं, लेकिन कई इतिहासकारों का मानना है कि महाराणा प्रताप की 11 पत्नियां थीं। जिनमें से महारानी अजबदे पंवार उनकी सबसे पसंदीदा पत्नी थीं। कई इतिहासकार यह भी कहते हैं कि महाराणा प्रताप के 17 बेटे और 5 बेटियां थीं। इसके अलावा, इतिहास में यह भी मिलता है कि महाराणा प्रताप ने महारानी अजबदे पंवार से ही प्रेम किया था, लेकिन बाकी उनकी सभी शादियां राजनीतिक गठबंधन थीं। (बादशाह अकबर की बेगमों के बारे में जानिए)
महारानी अजबदे पंवार
इतिहास के अनुसार महारानी अजबदे पंवार महाराणा प्रताप की पहली और सबसे प्रिय पत्नी थीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजबदे सिसोदिया के एक परिवार में पैदा हुई थीं। उनके पिता का नाम राव माम्रक सिंह था और उनकी माता का नाम हंसा बाई था। कहा जाता है कि अजबदे बेहद कोमल हृदय और साहसी लकड़ी थीं, जो हमेशा से महाराणा प्रताप के प्रति वफादार रही हैं।
फूल कंवर राठौड़ प्रथम
फूल कंवर राठौड़ प्रथम भी महाराणा प्रताप की सबसे प्रमुख पत्नियों में से एक थीं। इतिहास के अनुसार फूल कंवर राठौड़ राठौड़ परिवार से संबंध रखती थीं। हालांकि, इनके बारे में इतिहास में ज्यादा स्पष्ट जानकारी तो नहीं मिलती है, लेकिन कहा जाता है कि फूल कंवर राठौड़ बहुत सहासी थीं, जो प्रताप के नीति-निमार्ण में सहयोग देती थीं। (मुगल साम्राज्य की शक्तिशाली महिलाएं)
महाराणा प्रताप के प्रमुख रानियां के बारे में
इतिहालकारों में महाराणा प्रताप की कुल पत्नियों को लेकर मतभेद है क्योंकि कई इतिहासकार कहते हैं कि राजा की 17 पत्नियां थीं। वहीं, कई इतिहासकारों का कहना है कि उनकी 12 पत्नियां थीं, लेकिन कहा जाता है कि उनकी प्रमुख पत्नियां अजबदेह पंवार, रानी सोलंकीनी पुबाई, फूल कंवर राठौड़ प्रथम, चंपा कंवर झाला, रानी जसोबाई चौहान, रानी फूल बाई राठौड़, रानी शहमाती बाई हाड़ा, रानी खीचर अशबाई, रानी आलमदेबाई चौहान, रानी अमरबाई राठौड़, लखाबाई राठौड़ आदि थीं।
इसे ज़रूर पढ़ें- हल्दीघाटी के बारे में जानिए जहां अकबर और महाराणा प्रताप आए थे आमने-सामने
एक रानी के अंदर प्रताप को नजर आती थी अपनी मां की छवि
इन सभी रानियों में महाराणा प्रताप केवल एक रानी में अपनी मां की छाया दिखती थी और वह रानी अजबदे थीं। कहा जाता है कि जब भी महाराणा प्रताप अजबदे को देखते थे तो उन्हें अपनी मां की याद आती थी। बता दें कि महाराणा प्रताप और महारानी अजबदे अमर सिंह के बाद एक और संतान हुई थी, जिसका नाम भगवान दास था।
उम्मीद है कि आपको महाराणा प्रताप से संबंधित यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही आपको आर्टिकल कैसा लगा? यह हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य खबर और बिग बॉस कंटेस्टेंट से जुड़ी जानकारी पाने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- (@Wikipedia)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।