इन इंडोर पौधों की वजह से घर में नहीं आएंगे बरसात के कीड़े! मकड़ियां भी रहेगी कोसो दूर

बरसात के मौसम में छोटे-मोटे बरसाती कीड़े घर में आना एक आम समस्या है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती है। अगर आप भी इन बरसाती कीड़ों से परेशान हो गई है और उन्हें भगाने के लिए कई उपाय भी कर चुकी है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे इनडोर प्लांट्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपने घर में रखकर इन बरसाती कीड़ों से राहत पा सकती हैं। आईए जानते हैं प्लांट्स के बारे में।
बरसाती कीड़ों से छुटकारा पाने के तरीके
अगर आपके घर पर भी बहुत सारे बरसाती कीड़े हैं और आप इन बरसाती कीड़ों से छुटकारा पाना चाहती है, तो अब आप अपने घर में लेमन ग्रास का पौधा जरूर रखें। यह पौधा न सिर्फ आपके घर से कीड़े मकोड़े को दूर करेगा, बल्कि आपके घर की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देगा। इस तरह के पौधों को आप ऑनलाइन मंगा सकती हैं या नर्सरी से खरीद सकती हैं।

नीम का पौधा
इसके अलावा आप अपने घर में नीम का पौधा भी रख सकती हैं। नीम की तेज गंध की वजह से कीड़े मकोड़े और मच्छर दूर भागते हैं। यही कारण है कि अगर आप नीम के पौधे को घर में रखती है, तो इसकी खुशबू से कमरे में कीड़े मकोड़े नहीं आ पाएंगे। इस पौधे को भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती है।
तुलसी का पौधा
अगर आप बरसाती कीड़ों से या मच्छर से परेशान हो गई है और इसके लिए बाजार से कई महंगे प्रोडक्ट भी खरीद चुकी है, लेकिन फिर भी आपको राहत नहीं मिल रही है, तो अब आप अपने घर में तुलसी के पौधे को भी रख सकती हैं। तुलसी के पौधे से आने वाली खुशबू की वजह से भी कीड़े मकोड़े दूर भागते हैं।

रोजमेरी का पौधा
आप चाहे तो अपने घर में रोजमेरी का पौधा भी रख सकती हैं। यह आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ कीड़े मकोड़े को भगाने में मदद करेगा। रोजमेरी का पौधा आपके नजदीकी नर्सरी में मिल जाएगा या आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। इन सभी पौधों की मदद से आप अपने घर की खूबसूरती को बढ़ा सकती है साथ ही कीड़े मकोड़े को दूर कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Gardening Tips: पान के शौकीनों के लिए कमाल का उपाय, गमले में ऐसे लगाएंगी पौधा तो मिलेंगे बड़े-बड़े पत्ते
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
- बरसात के कीड़े भगाने के लिए क्या करें ?
- बरसात के कीड़े भगाने के लिए आप कुछ पौधो का इस्तेमाल कर सकती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।