बागवानी का शौक रखने वाले लोग टेरेस गार्डनिंग, किचन गार्डनिंग और बालकनी में पौधे लगाना पसंद करते हैं। इन सभी प्रकार की गार्डनिंग में प्लांट्स की खास-देखभाल करनी पड़ती है। पेड़-पौधे न सिर्फ वातावरण को शुद्ध रखने के साथ घर को आकर्षक बनाने का काम करते हैं। पौधों को हेल्दी और हरा-भरा रखने के लिए लोग अलग-अलग प्रकार के फर्टिलाइजर का उपयोग करते हैं। इसके लिए अधिकतर लोग नर्सरी से खाद खरीदकर लाते हैं। इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे फर्टिलाइजर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर तैयार कर सकती हैं।
चुकंदर का उपयोग हम सभी अधिकतर सलाद के रूप में करते हैं। चुकंदर से बना फर्टिलाइजर न सिर्फ आर्गेनिक है बल्कि पौधों की ग्रोथ के लिए बेस्ट है। खाद बनाने के लिए चुकंदर को छीलकर उसे छोटे-छोटे टुकड़े में कट कर लें। इसके बाद एक पैन में नमक और डालकर इसे अच्छे से उबाल लें। अब ठंडा कर इसे छानकर मिट्टी में उबाल सकते हैं। इसके साथ ही पत्तियों को धूप में सुखाकर उसकी पत्तियों को बगीचे की मिट्टी में मिक्स कर दें।
इसे भी पढ़ें- मानसून में चाहते हैं पौधों में डलिया भर फूल, अनाज की मदद से तैयार करें मैजिकल कंपोस्ट
सलाद से लेकर खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्याज का उपयोग हम सभी तमाम तरह से करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसके छिलके का उपयोग खाद बनाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए छिलके को एक जार में पानी डालकर एक हफ्ते के लिए छोड़ दें। अब इसके पानी को छानकर आप बगीचे में उपयोग कर सकती हैं। इसके अलावा मिट्टी की गुड़ाई कर प्याज के छिलके को डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
यह विडियो भी देखें
गोबर खाद का उपयोग आज भी लोग खेत में फसलों की अच्छी उपज के लिए करते है। ऐसे में गोबर कितना उपयोगी और हेल्दी है, इसके विषय में हम सभी अवगत है। गोबर से आज लिक्विड फर्टिलाइजर और सूखा खाद बना सकते हैं। इसके लिए एक बाल्टी में गाय का गोबर डालकर पानी से भर दें। ध्यान रखें गोबर सड़ा और पुराना होना चाहिए। सड़े हुए गोबर का डायरेक्ट उपयोग आप मिट्टी में कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- मानसून में होम गार्डन प्लांट्स के लिए अच्छा लिक्विड फर्टिलाइजर कौन सा है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।