Tue Sep 15, 2026 | Updated 06:06 AM IST

Mokshada Ekadashi Paran vidhi 2024: मोक्षदा एकादशी के दिन इस विधि से करें पारण, जानें सही समय और नियम

मोक्षदा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति के लिए रखा जाता है। इस दिन विष्णु जी के दामोदर स्वरूप की पूजा करने का विधान है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस एकादशी का पारण कब और कैसै करें? 
Updated:- 2024-12-11, 13:47 IST
mokshada ekadashi 2024 paran vidhi niyam and significance

सनातन धर्म में मोक्षदा एकादशी का व्रत जितना महत्वपूर्ण माना जाता है, उतना ही व्रत के पारण का भी विशेष महत्व है। मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के दामोदर स्वरूप की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक के जीवन में कोई परेशानी आ रही है, तो मोक्षदा एकादशी के दिन व्रत रखने मात्र से ही शुभ परिणाम मिलने लग जाते हैं। साथ ही व्यक्ति को सुख-समृद्धि और सौभाग्य का भी आशीर्वाद मिलता है। वहीं आज मोक्षदा एकादशी के दिन व्रत रखने की मान्यता है। इतना नहीं अगले दिन व्रत का पारण करने बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए बिना पारण के व्रत को पूर्ण नहीं माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि मोक्षदा एकादशी के दिन व्रत का पारण कब और किस विधि से करें।

मोक्षदा एकादशी व्रत का पारण कब करें?

utpanna ekadashi 2024

मोक्षदा एकादशी व्रत के अगले दिन व्रत का पारण किया जाएगा। आपको बता दें, व्रत का पारण 12 दिसंबर गुरुवार के दिन किया जाएगा।

  • व्रत पारण समय - व्रत पारण का समय सुबह 07 बजकर 04 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक है।

मोक्षदा एकादशी व्रत का पारण किस विधि से करें?

  • मोक्षदा एकादशी के अगले दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान-ध्यान करें।
  • इस एकादशी तिथि के अगले दिन मंदिर या फिर घर में पूजा करें।
  • एकादशी के पारण के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें।
  • भगवान विष्णु को भोग लगाएं।
  • भगवान विष्णु को भोग लगाने के बाद आरती जरूर करें।
  • पारण के दिन जो आप भगवान विष्णु को भोग लगाएंगे। उसे ही ग्रहण करें।
  • व्रत के पारण वाले दिन तुलसीदल जरूर खाएं।
  • इस दिन सात्विक भोजन ही खाएं।
  • एकादशी पारण के दिन मीठे चीजों का सेवन जरूर करें।
  • पारण के दिन पहले सबको प्रसाद बांटें और फिर खुद ग्रहण करें।

इसे जरूर पढ़ें - Matsya Dwadashi 2024: मत्स्य द्वादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, सभी कार्यों में मिल सकती है सफलता

मोक्षदा एकादशी व्रत का पारण करने के नियम

ekadashi

  • मोक्षदा एकादशी के दिन सूर्योदय के समय सूर्यदेव की पूजा जरूर करें।
  • मोक्षदा एकादशी के दिन व्रत का पारण मुहूर्त के हिसाब से करें।
  • एकादशी पारण में प्याज, मसूर की दाल का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • पारण के दौरान मन शांत रखें और भगवान विष्णु का ध्यान करें। इससे पारण के शुभ परिणाम व्यक्ति को मिलने लग जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Mythology Mystery: जानें तीन-तीन भगवान विष्णु का रहस्य

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।