Gate Designs For Main Door: घर के एंट्रेंस पर लगवाएं लोहे और लकड़ी से बने ये गेट, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसके घर की खूबसूरती की हर कोई तारीफ करे। इसके लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। घर को डिजाइनर तरीके से बनवाते हैं। ढेर सारे पेड़-पौधे लगवाते हैं। वहीं कुछ लोग मेन गेट का भी खास ध्यान रखते हैं। आमतौर पर लोग या तो स्टील के गेट लगवाते हैं या फिर लोहे और वुडेन के।
अगर आप इनमें थोड़ा सा बदलाव कर दें, तो आपके घर को एक रॉयल लुक मिल सकता है। जी हां, हम आपको लोहे और लकड़ी (Iron and Wooden Gate Designs) से बने गेट के खूबसूरत डिजाइंस दिखा रहे हैं। इससे आपके घर के मेन डोर को खूबसूरत लुक मिलेगा। कोई भी आपके घर के सामने से गुजरेगा तो उसकी नजरें गेट की तरफ जरूर रुकेंगी। आइए लेटेस्ट डिजांइस देखते हैं-
आयरन और वुडन मिक्स मेन गेट

अगर आप अपने घर के एंटरेंस गेट को रॉयल लुक देना चाहती हैं तो ये लकड़ी और लोहे के गेट का ये डिजाइन एकदम बेस्ट रहेगा। इसकी नक्काशीदार डिजाइन देखने में काफी खूबसूरत लग रही है। अगर आप इस तरह का गेट लगवाएंगी तो आपके घर को रॉयल लुक तो मिलेगा ही, साथ ही आपका घर एकदम आलीशान बंगला जैसा मालूम पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- Living Room में TV Cabinet के ये लेटेस्ट डिजाइंस बचाएंगे फ्लोर स्पेस, मॉडर्न फ्लैट जैसा दिखेगा आपका घर
Image Credit- Pintetest/Mehmet Biçer
नक्काशीदार आयरन और वुडन गेट
-1777271793362.jpg)
ये गेट मॉडर्न होने के साथ-साथ ट्रेडिशनल डिजाइन में है। इसमें बारीक नक्काशीदार जाली का डिजाइन और बीच में लकड़ी के पैनल का इस्तेमाल करके इसकी खूबसूरती बढ़ाई गई है। अगर आप ऐसा गेट लगवाएंगी तो घर को रॉयल लुक मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Name Plate Designs: घर के मेन गेट पर लगवाएं ये मॉडर्न नेम प्लेट, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
Image Credit- Pintetest/علي
मेहराबदार रॉयल गेट
-1777271802556.jpg)
अगर आपको आलीशन महल जैसा एंट्री गेट चाहिए तो ये डिजाइन एकदम परफेक्ट रहेगा। इसका नक्काशीदार मेहराब दिखने में काफी सुंदर लग रहा है। आप अगर इस तरह का गेट लगवाएंगी तो घर की खूबसूरती बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें- Living Room को देना है रॉयल लुक, तो जरूर खरीद लाएं ये 5 मूर्तियां; बदल जाएगा घर का अंदाज
Image Credit- Pintetest/Kushana
आयरन और वुडन मिक्स मॉडर्न गेट
-1777271823603.jpg)
फोटो में जो गेट दिख रहा है, ये काफी स्टाइलिश है। इसमें नीचे की तरफ खूबसूरत लकड़ी के पैनल लगाए गए हैं, जबकि ऊपर के हिस्से में लोहे की पतली सलाखें और नक्काशी है। ये मॉडर्न डिजाइन आपके घर के एंट्री गेट को सबसे खूबसूरत बना देगा।
Image Credit- Pintetest/Fonsecavictorjavier
मॉडर्न आयरन और वुडन स्लेट गेट
-1777271833081.jpg)
अगर आपको सिंपल और मॉडर्न डिजाइन का गेट चाहिए तो ये डिजाइन सबसे बेस्ट रहेगा। ये आपके घर को स्टाइलिश लुक देगा। अगर आप इस तरह का गेट लगवाएंगी तो आपके घर की सुंदरता बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें- घर के मेन गेट को देखकर रुक जाएंगे राह चलते लोग, देखें सबसे लेटेस्ट और स्टाइलिश Steel Gate डिजाइंस
Image Credit- Pintetest/Homely Haven Designs
ताे अगर आप भी अपने घर को मॉडर्न लुक देना चाहती हैं तो ऊपर दिखाए गए सभी डिजाइंस आपके घर की सुंदरता बढ़ देंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pintetest/Its Overflowing/Dimple Gower/Wolfgang Wiethoff
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।