Living Room को देना है रॉयल लुक, तो जरूर खरीद लाएं ये 5 मूर्तियां; बदल जाएगा घर का अंदाज

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसके घर की सुंदरता निखर कर सामने आए। इसके लिए लोग अपने घरों में ढेर सारे पेड़-पौधे लगाते हैं। इससे घर की शोभा बढ़ जाती है। वहीं हमारे घर में Living Room एक ऐसी जगह है जहां फैमिली एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करती है। वहीं, जब भी कोई मेहमान आते हैं, तो उन्हें भी यहीं बैठाया जाता है। ऐसे में लोग सबसे ज्यादा डेकोरेशन लिविंग रूम की ही करते हैं।
सच कहूं तो Living Room Decoration के लिए सिर्फ फर्नीचर ही नहीं, छोटी-छोटी सजावट की चीजें भी बहुत फर्क डालती हैं। खासकर मूर्तियां, जो डेकोरेटिव शोपीस होती हैं, लिविंग रूम को एक रॉयल और एलिगेंट टच देती हैं। आज हम आपको ऐसी ही 5 मूर्तियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने लिविंग रूम में रख सकती हैं।
-1775632650284.jpg)
बुद्ध स्टैच्यू (Buddha Statue)
आपने ज्यादातर लोगों के घरों में देखा होगा कि लोग ड्राइंग रूम में बुद्ध की मूर्ति लगाते हैं। ये आजकल काफी ट्रेंड में भी है। बुद्ध की मूर्ती को शांति और सुकून का प्रतीक माना जाता है। अगर आप लिविंग रूम Buddha Statue रखती हैं तो इससे पॉजिटिविटी बनी रहेगी। इसे टेबल या कॉर्नर में आप रख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- ₹1000 के अंदर ऐसे सजाएं अपना Living Room, 5 स्टार होटल जैसा मिलेगा लुक
हाथी की मूर्ति (Elephant Figurine)
हाथी की मूर्ति को घर में रखना शुभ माना जाता है। ये स्ट्रेंथ और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक होता है। साथ ही बड़े-बड़े लोग अपने लिविंग रूम में भी हाथी की मूर्ती जरूर रखते हैं। इससे रूम को रॉयल लुक मिलता है। अगर आप इन मूर्तियों को पेयर में रखेंगी तो खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें- Living Room में TV Cabinet के ये लेटेस्ट डिजाइंस बचाएंगे फ्लोर स्पेस, मॉडर्न फ्लैट जैसा दिखेगा आपका घर
घोड़े की मूर्ति (Horse Statue)
घोड़े की मूर्ति भी लिविंग रूम में काफी ज्यादा स्टाइलिश लगती है। ये एनर्जी और प्रोग्रेस का सिंबल मानी जाती है। अगर आप अपने लिविंग रूम को मॉडर्न लुक देना चाहती हैं तो Horse Statue लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- बिना तोड़-फोड़ के Living Room और Open Balcony को ऐसे करें अटैच, कम खर्च में मिलेगा लग्जरी रिजॉर्ट जैसा लुक
लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha Statue)
हर कोई अपने लिविंग रूम में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति भी जरूर लगाता है। ये जिंदगी को हंस कर जीने की सीख देता है। इसे आप ऐसी जगह रखें जैसे कोई भी लिविंग रूम में प्रवेश करे तो उसे ये मूर्ति नजर आ जाए।
-1775632661980.jpg)
कपल शोपीस (Couple Figurine)
अगर आप अपने ड्राइंग रूम को थोड़ा सॉफ्ट और प्यारा लुक देना चाहती हैं, तो कपल शोपीस एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये प्यार और रिश्तों को दिखाता है।
यह भी पढ़ें- छोटे से Living Room में भी फिट हो जाएंगे यूनिक शेप के ये Mirror Designs, कमरा दिखेगा बड़ा
एब्सट्रैक्ट आर्ट मूर्ति (Abstract Statue)
अगर आपको मॉडर्न और यूनिक चीजें पसंद हैं, तो एब्सट्रैक्ट मूर्तियां जरूर लगाएं। ये देखने में अलग और स्टाइलिश लगती हैं। अगर आप लिविंग रूम को ट्रेंडी लुक देना चाहती हैं तो ये ऑप्शन जरूर ट्राई करें।
लिविंग रूम को रॉयल लुक देने के लिए अगर आप भी कुछ यूनिक सोच रही हैं तो ऊपर बताई गई मूर्तियों में से कोई सेलेक्ट कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।