Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:00 AM IST

घर के मेन गेट को देखकर रुक जाएंगे राह चलते लोग, देखें सबसे लेटेस्ट और स्टाइलिश Steel Gate डिजाइंस

घर के मेन गेट के लिए स्टाइलिश और लेटेस्ट स्टील गेट डिजाइंस जानें, जो आपके घर को देंगे लग्जरी और मॉडर्न लुक। वुड, ग्लास और स्लीक डिजाइन आइडियाज से बनाएं अपने एंट्रेंस को आकर्षक और सुरक्षित।
Updated:- 2026-03-19, 17:02 IST
front gate design for house

घर की सुरक्षा के लिए आजकल हर कोई अपने मेन डोर में स्‍टील गेट लगवाने लगा है। मगर इससे घर के मुख्‍य द्वार की रौनक छुप जाती है। ऐसे में बाजार में मेन डोर के लिए स्‍टील गेट्स के बहुत सारे खूबसूरत डिजाइंस आने लगे हैं, जिन्‍हें लगवाने के बार हर कोई आपके घर के बाहर एक बार तो जरूर रुकेगा और खुद के भी घर के मेन डोर में ऐसे गेट लगवाने की सोचेगा। आज हम आपको स्‍टील मेन गेट की ऐसी ही कुछ डिजाइंस दिखाएंगे, जो आपके मन को भा जाएगी। आपका घर की मेन डोर छोटी हो या बड़ी, स्‍टील गेट के ये डिजाइंस उन्‍हें लग्‍जीरियस लुक देंगे।

चलिए अब जानते हैं कुछ ऐसे स्टाइलिश स्टील गेट डिजाइन आइडियाज, जो आपके घर के लुक को पूरी तरह बदल सकते हैं-

वुड के साथ डिजाइनर कटिंग वाले स्टील गेट

अगर आप अपने घर के मेन गेट को थोड़ा रॉयल और एलिगेंट लुक देना चाहती हैं, तो स्टील के साथ वुड का कॉम्बिनेशन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इन गेट्स में स्टील फ्रेम के साथ लकड़ी के पैनल और उस पर डिजाइनर कटिंग की जाती है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। यह डिजाइन मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के घरों के साथ आसानी से मैच हो जाता है।

front gate design for house

फुल स्टील वाले कमल कटिंग डिजाइन गेट

अगर आपको क्लासिक और इंडियन टच पसंद है, तो कमल डिजाइन वाले फुल स्टील गेट आपके लिए परफेक्ट हैं। इन गेट्स में स्टील पर कमल या अन्य फ्लोरल पैटर्न की कटिंग की जाती है, जो बहुत ही आकर्षक लगती है। यह डिजाइन खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है जो अपने घर के एंट्रेंस में थोड़ी ट्रेडिशनल झलक चाहते हैं, लेकिन मॉडर्न टच के साथ।

यह भी पढ़ें- कैबिनेट के ये डिजाइन छोटी किचन में भी हो जाएंगे फिट, कम स्पेस में और भी लग्जरी लगेगा आपका घर

modern steel gate design for home

ग्लास वर्क वाले स्टील गेट्स

आजकल स्टील के साथ ग्लास का कॉम्बिनेशन भी काफी ट्रेंड में है। इन गेट्स में स्टील फ्रेम के बीच में टफेंड ग्लास लगाया जाता है, जो घर को मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है। आप इसमें फ्रॉस्टेड, डिजाइनर या टेक्सचर्ड ग्लास का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह डिजाइन खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है जो अपने घर को एक लग्जरी अपार्टमेंट जैसा लुक देना चाहते हैं।

latest steel gate design ideas

टू-टोन फोल्डिंग स्टील गेट्स

अगर आपके घर के बाहर जगह कम है, तो फोल्डिंग स्टील गेट्स एक स्मार्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसमें दो अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे गेट का लुक और भी ज्यादा स्टाइलिश बन जाता है। ये गेट्स न सिर्फ स्पेस सेव करते हैं, बल्कि देखने में भी काफी यूनिक लगते हैं। छोटे घरों और कॉम्पैक्ट एंट्रेंस के लिए यह डिजाइन बहुत ही प्रैक्टिकल है।

cc096eb1e9b0f7515d1990b770109dae (1)

स्लीक स्टेनलेस स्टील गेट्स

अगर आपको मिनिमल और क्लीन डिजाइन पसंद है, तो स्लीक स्टेनलेस स्टील गेट्स आपके लिए बेस्ट रहेंगे। इनका सिंपल और शाइनी लुक घर को मॉडर्न और एलिगेंट टच देता है। यह डिजाइन खासतौर पर नए जमाने के अर्बन होम्स में बहुत पसंद किया जा रहा है। इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये कम मेंटेनेंस वाले होते हैं और लंबे समय तक नए जैसे दिखते हैं।

यह भी पढ़ें- ओपन किचन में खुले दरवाजे के ये डिजाइन बचाएंगे स्पेस, कम जगह में मॉडर्न दिखेगा आपका घर

stylish steel gate designs

अगर आप अपने घर के मेन गेट को सिर्फ एक एंट्रेंस नहीं बल्कि एक स्टाइल स्टेटमेंट बनाना चाहती हैं, तो इन लेटेस्ट स्टील गेट डिजाइन आइडियाज को जरूर ट्राई करें। सही डिजाइन चुनकर आप अपने घर को न सिर्फ सुरक्षित बना सकती हैं, बल्कि उसे एक शानदार और आकर्षक लुक भी दे सकती हैं। यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।