Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:39 AM IST

Small Window Decor Ideas: घर की छोटी खिड़कियां भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत, बस अपनाएं ये आसान डेकोर टिप्स

हम सभी के घरों में ख‍िड़क‍ियां जरूर होती हैं। क‍िसी के घर में छोटी ख‍िड़क‍ियां लगी होती हैं तो कुछ लोग बड़ा व‍िंडो लगवाते हैं। हालांक‍ि, छोटी ख‍िड़की को डेकोरेट करना हर क‍िसी के बस की बात नहीं होती है। हम आपको इन्‍हें डेकोरेट करने का आसान तरीका बता रहे हैं।
Updated:- 2026-05-22, 11:46 IST
image

हम सभी चाहते हैं क‍ि हमारे घर की खूबसूरती बरकरार रहे। इसके ल‍िए हम क्‍या कुछ नहीं करते ह‍ैं। घराें को अच्‍छे से डेकोरेट करते हैं। साथ ही खूब सारे पेड़-पौधे भी लगाते हैं। इसके अलावा हम खूब सारे शो पीस खरीदकर लाते हैं और उन्‍हीं से घरों को सजाते हैं। कुछ लोगों के घर बड़े होते हैं तो कुछ के छोटे। छोटे घरों की बात करें तो यहां की ख‍िड़‍क‍ियां भी छोटी हाेती हैं। लोगों को लगता है क‍ि छोटी खि‍ड़क‍ियाें को सुंदर नहीं बनाया जा सकता है, लेकिन सच तो ये है क‍ि अगर आप सही से डेकोरेशन करेंगी तो छोटी सी व‍िंडो भी पूरे कमरे का लुक बदल सकती है।

ऐसे में आपको छोटी ख‍िड़क‍ियों को सजाने के आसान तरीके बता रहे हैं। खास बात तो ये है क‍ि इन्‍हें डेकोरेट करने के लि‍ए आपको कुछ ज्‍यादा सामानों की जरूरत भी नहीं पड़ती है। बस आप थोड़ी सी क्र‍ि‍एट‍िव‍िटी द‍िखाकर ही कमरे को नया लुक दे सकती हैं। आइए जानते हैं-

small window decor ideas (1)

मिरर से बदलें पूरा लुक

अगर आप अपने रूम को खूबसूरत लुक देना चाहती हैं तो आप म‍िरर वाला ये यून‍िक तरीका भी अपना सकती हैं। ये बात बहुत कम लोग ही जानते हैं क‍ि छोटी ख‍िड़की के एक साइड में लंबा सा म‍िरर लगाने से कमरा काफी बड़ा द‍िखने लग सकता है। दरअसल, म‍िरर में जो रोशनी आती है वो र‍िफ्लेक्‍ट होती है। ये कमरे में ज्‍यादा स्‍पेस नजर आता है। खासकर छोटे बेडरूम या लिविंग रूम में ये ट्रिक काफी काम आ सकती है। आप इसे थोड़ा और अट्रैक्‍ट‍िव लुक देने के ल‍िए शीशे के क‍िनारों पर LED लाइट्स भी लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Staircase Decor DIY: 50 रुपये में घर की सीढ़‍ियाें को दें रॉयल लुक, ये डेकोर आइड‍ियाज आएंगे काम

खिड़की के आसपास लगाएं छोटा वॉल शेल्फ

बहुत कम लोग छोटी खिड़की के ऊपर या नीचे छोटा शेल्फ लगाते हैं। इस ट्र‍िक से छोटी खि‍ड़की काफी खूबसूरत लग सकती है। इन शेल्फ पर आप छोटे शोपीस, कैंडल्‍स या छोटी किताबें भी रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्‍लास्‍ट‍िक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony द‍िखेगी खूबसूरत

small window decor ideas (2)

खिड़की के पास ज्यादा सामान न रखें

ज्‍यादातर लोग खिड़की के आसपास बहुत ज्यादा चीजें रख देते हैं, जिससे जगह ज्‍यादा भरी-भरी और छोटी लगने लगती है। इसल‍िए कोशिश करें कि सिर्फ जरूरी और सुंदर चीजें ही ख‍िड़की के पास रखें। इससे खिड़की काफी अट्रैक्‍ट‍िव नजर आती है। इसके अलावा आप ख‍िड़की के फ्रेम पर आर्टिफ‍िश‍ियल लीफ भी लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- DIY Deo Bottle Decor: ड‍ियाे की खाली बोतलों से सजाएं अपनी Balcony, सबसे खूबसूरत द‍िखेगा आपका आश‍ियाना

सफाई का भी रखें ध्यान

स‍िर्फ डेकोरेशन ही काफी नहीं है, इसकी सफाई भी उतनी हीे जरूरी है। अगर ख‍िड़की के शीशे गंदे हों तो कोई भी डेकोरेशन अच्‍छा नहीं लगता है। इसल‍िए आप न‍ियम‍ित रूप से सफाई करती रहें।

यह भी पढ़ें- Living Room के ल‍िए बेस्‍ट हैं Kaleen के ये ड‍िजाइंस, कमरे को म‍िलेगा रॉयल लुक

तो अगर आप भी कमरे में लगी छोटी ख‍िड़की को डेकोरेट करना चाहती हैं तो आप ऊपर बताए गए तरीकों से ख‍िड़की को अच्‍छा लुक दे सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।