त्योहारों के बाद क्यों बदल जाता है मौसम का मिजाज? जानिए गुलाबी ठंड का साइंस

दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के बाद अचानक सुबह-शाम की हल्की या गुलाबी ठंड शुरू होने लगती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है इन त्योहारों के बाद ही हल्की ठंड शुरू होती है।
Updated:- 2026-11-19, 13:34 IST
image

भारत में दिवाली और छठ पूजा बड़ी धूम धाम के साथ मनाई जाती है। ये सभी बड़े त्योहार खत्म होते ही मौसम में अलग ही बदलाव देखने को मिलता है। दिन के समय धूप और सुबह-शाम हल्की ठंड होने लगती है। यह मौसम बड़ा ही सुहावना लगता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ठीक इन्हीं त्योहारों के बाद से ही मौसम का मिजाज क्यों अचानक से बदल जाता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसके पीछे का कारण बताएंगे।

अचानक मौसम में बदलाव पृथ्वी की स्पीड, सूरज की स्थिति और हवाओं के रुख की वजह से देखने को मिलता है। मौसम विज्ञान के अनुसार, अक्टूबर के अंत से नवंबर के बीच का यह समय शरद ऋतु से शीत ऋतु वाला होता है। आइए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।  

This may contain: a foggy road with trees and bushes on both sides in the middle of it

pinterest/DANDUPATI SRINIVAS KUMAR

अचानक गुलाबी ठंड शुरू होने के पीछे का वैज्ञानिक कारण

दिवाली और छठ के बाद से हल्की ठंड शुरू होने लगती है। मौसम में होने वाले बदलाव के पीछे कुछ खास कारण हैं। जैसे -

1. अर्थ का झुकाव और सूर्य की पोजीशन में बदलाव

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) के अंतर्गत भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आधिकारिक पोर्टल के मुताबिक, धरती सीधी नहीं, बल्कि 23.5 डिग्री झुकी हुई है। ऐसे में नवंबर में भारत वाला हिस्सा सूरज से थोड़ा दूर झुकने लगता है। इस झुकाव की वजह से ही सूरज की रोशनी सीधे गिरने के बजाय तिरछी होकर जाती है। यही कारण है, कि इस समय गर्मी कम होती है। इसलिए दिन की धूप हल्की और अच्छी लगती है, वहीं शाम और सुबह हल्की ठंडक होती है।

यह भी पढ़ें- क्या सच में ठंड के दिनों में हमारा वजन तेजी से बढ़ता है? जानिए सर्दियों की बायोलॉजिकल सच्चाई

2. हवा की दिशा और मानसून के जाने का संकेत

अक्टूबर के बाद से ही उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी और सूखी हवाएं चलने लगती हैं। इसी वजह से उमस खत्म होती है और ठंडा मौसम होने लगता है। यही नहीं हवा की दिशा में भी कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। ये हवाएं नमी के बजाय सूखापन और पहाड़ों की ठंडक साथ लेकर लाती हैं।

3. साफ आसमान और 'रेडिएशन कूलिंग'

वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाएं, तो बारिश का मौसम खत्म होने के बाद नवंबर में आसमान साफ होने लगता है, जिससे दिनभर सूरज की तेज किरण धरती को गर्म कर देती है और बदल साफ होने की वजह से रात होते ही तेजी से ठंड लगने लगती है। इसे मौसम विज्ञान में 'रेडिएशन कूलिंग' कहते हैं, जिसकी वजह से रातें और सुबहें ठंडी हो जाती हैं।  

This may contain: a man carrying two buckets on his back in the middle of a foggy field

pinterest/🌸Fragrant_WildRose🌸

4. हिमालय पर बर्फबारी

त्योहारों के बाद अचानक से होने वाली हल्की ठंड का एक और कारण है, नवंबर में मेडिटेरेनियन सी की तरफ से आने वाली हवाएं। इन हवाओं को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी कहते हैं। ये हवाएं नार्थ इंडिया के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी कराती हैं। बर्फबारी की वजह से टकराकर जो ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में आती है, इससे भी अचानक से टेम्प्रेचर गिर जाता है। 

यह भी पढ़ें- सर्दियों में घर से बाहर निकलते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, धूल और ठंड से होगा बचाव

निष्कर्ष:  त्योहारों के बाद अचानक से मौसम में बदलाव देखने को मिलता है। पृथ्वी का झुकना, मानसून की विदाई, उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का चलना ही सबसे बड़ा कारण हो सकता है। ये सभी कारण नवंबर के महीने को थोड़ा सुहावना बना देते हैं। अगर आपको भी इसका कारण नहीं पता था, तो ये लेख आपके बहुत काम आएगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।     

image credit: magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।