मई के महीने में आपके करियर से लेकर शादी तक, नौकरी से लेकर सेहत तक क्या बदलाव हो सकते हैं, इस बात की जानकारी सभी लेना चाहते हैं। दरअसल भविष्य का पता लगा पाना आसान नहीं है। खासतौर पर जब हम भाग्यांक की बात करें तो आने वाले समय की जानकारी आपको न्यूमेरोलॉजी से ही मिल सकती है।
अगर आप भी अपने भाग्यांक से मई का भविष्य जानना चाहते हैं तो यहां न्यूमेरोलॉजिस्ट और टैरो कार्ड रीडर, मधु कोटिया से जानें भविष्यफल।
भाग्यांक-1
स्वास्थ्य की दृष्टि से मई का महीना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और जो लोग परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके अच्छे परिणाम आएंगे। जीवन के प्रति आपका आशावादी और नया दृष्टिकोण आपको बेहतर जीवन जीने में मदद करेगा।
काम के मामले में, आपकी नौकरी में एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जो आपको बिना किसी प्रयास के आगे बढ़ने और भारी लाभ देने के लिए प्रेरित करेगा। व्यवसाय में अवसर, नई परियोजनाएं या नए लेन-देन, आपको भविष्य के प्रति आशावादी बनाएंगे। आप जिस व्यक्ति से प्यार करते हैं उससे संबंध अच्छे हो सकते हैं।
- शुभ अंक-25
- शुभ रंग -भूरा
- शुभ दिन- रविवार
भाग्यांक-2
इस महीने आप ज्यादा सक्रिय और उत्साही रहेंगे। आप गतिशील हैं और दूसरों को प्रेरित करते हैं। आप अपना समय कुछ रचनात्मक रूप से बिताना पसंद करते हैं और भविष्य में भी ऐसा ही करेंगे।
आपका जिज्ञासु मन आपको एक या एक से अधिक गतिविधियों में व्यस्त रखेगा। व्यायाम करें और सेहत का ध्यान रखें। आपको करियर के लिए ठोस फैसले लेने होंगे। व्यक्तिगत स्तर पर अपने रिश्तों को मजबूत रखने की कोशिश करें और जीवनसाथी को पूरा सहयोग दें। हो सकता है कि परिवार में किसी व्यक्ति के साथ आपकी अनबन हो।
- शुभ अंक- 21
- शुभ रंग -गुलाबी
- शुभ दिन -बुधवार
भाग्यांक-3
मई के महीने में सबसे कठिन परिस्थितियों से उबरने की आपकी क्षमता के कारण आपके कई प्रशंसक बनेंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें और खान-पान पर नियंत्रण रखें। वर्कप्लेस में कुछ अप्रत्याशित घटनाएं आपको अपनी कार्यशैली को रोकने और पुनर्विचार करने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। विपरीत लिंग के सहकर्मियों के साथ व्यवहार में सावधानी बरतें। कुछ लोगों के लिए, एक संक्षिप्त व्यावसायिक यात्रा की संभावना है।
- लकी नंबर- 10
- शुभ रंग- सरसों
- शुभ दिन- मंगलवार
भाग्यांक-4
सेहत के मामले में आपको अपनी प्रवृत्ति पर भरोसा रखना होप्ग। यदि आपको अपने डॉक्टर की कोई बात ठीक नहीं लगती है तो किसी अन्य की सलाह लें। कार्यस्थल पर पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग हैं।
बेरोजगार लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। रिश्तों के मामले में प्यार की तलाश कर रहे लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है या फिर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आपके मौजूदा रिश्तों में ठहराव आ सकता है। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा आप अपनी परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
- शुभ अंक -11
- शुभ रंग -सिल्वर
- शुभ दिन- सोमवार
भाग्यांक -5
इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। आप चीजों को व्यवस्थित तरीके से प्रकट कर सकते हैं। रोकथाम के कारण चीजें आपके नियंत्रण में रहेंगी। योग, प्राणायाम और ध्यान आपको ऊर्जा से भर देंगे और सुबह या शाम की सैर आपकी थकी हुई मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करेगी।
कामकाज के मोर्चे पर कुछ लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। सीनियर्स के साथ संबंधों का अच्छा फल मिलेगा। जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल है।
- शुभ अंक- 19
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ दिन-मंगलवार
भाग्यांक -6
आप धन और स्वास्थ्य के मूल्य को समझेंगे और प्रकृति के साथ तालमेल बिठाने की योजना बनाएंगे। मई के महीने में करियर पर अन्य मामलों को प्राथमिकता देंगे। आपके पास या तो पर्याप्त समय नहीं है या आप अपने काम में सुस्त हैं।
निजी मोर्चे पर इस माह कुछ खास मिलने की संभावना है। आप भावनात्मक रूप से व्यस्त हो सकते हैं और आपने एक स्वस्थ संबंध बनाने में सफल होंगे। आपको अपने पार्टनर पर पूरा भरोसा है। यह दोनों के बीच जबरदस्त आपसी समझ का दौर है और इस संबंध के और मजबूत होने की उम्मीद है।(भाग्यांक 6 वालों का व्यक्तित्व)
- शुभ अंक- 18
- शुभ रंग -काला
- शुभ दिन- शनिवार
भाग्यांक -7
आप अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए पैसे खर्च करने से भी परहेज नहीं करेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह महीना विशेष रूप से लाभकारी है। इसका सर्वोत्तम उपयोग करें। कुछ लोग इस महीने नौकरी बदल सकते हैं।
विदेश की अपेक्षा घर में सफलता ज्यादा है, इसलिए विदेश यात्रा की योजना न बनाएं। पैसों के लेन-देन में अत्यधिक सावधानी बरतें। व्यक्तिगत संबंधों के मामले में, आपको सकारात्मक प्रभाव वाला एक महत्वाकांक्षी साथी मिलने की संभावना है। आप दयालु और उदार हैं और आप अपने साथी का दिल जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
- शुभ अंक- 13
- शुभ रंग -पीला
- शुभ दिन- गुरुवार
भाग्यांक- 8
पेशेवर मोर्चे पर आप नए अवसरों की तलाश में रहने का समय है। पत्रकारों और राजनेताओं के लिए एक शानदार सप्ताह। मेडिकल और इंजीनियरिंग के छात्र अच्छा करेंगे। जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, वो इस सप्ताह ऐसा कर पाएंगे। प्रेमियों के लिए शानदार समय रहेगा। यदि आप किसी साथी की तलाश कर रहे हैं, तो अब उनसे मिलने का समय है।
- शुभ अंक- 30
- लकी कलर -पीच
- शुभ दिन- शनिवार
भाग्यांक- 9
तनाव और चिंता निश्चित रूप से इस समय आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। व्यायाम, भोजन और पानी की खपत में संतुलन और पर्याप्त विश्राम आवश्यक है। आपको जल्द ही वे उत्तर मिलेंगे जिनकी आप तलाश कर रहे हैं।
इस महीने आपका काम मुश्किल या न के बराबर हो सकता है, और आप अटका हुआ महसूस कर सकते हैं। आपको ऐसी स्थिति में रहने की आवश्यकता नहीं है जो आपके लिए स्वस्थ या कार्यात्मक न हो। आप अपने आस-पास बहुत सारी अराजकता पा सकते हैं।
- शुभ अंक- 20
- शुभ रंग -सफेद
- शुभ दिन- शुक्रवार
सभी भाग्यांकों के लिए मई का महीना मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। आप भी इस अनुमान से आने वाले समय की योजनाएं बना सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों