May Month Horoscope 2023: जानें इस महीने किन राशियों के चमकेंगे सितारे

May Horoscope 2023: अगर आप ज्योतिष के अनुसार अपनी राशि के लिए मई महीने का राशिफल जानना चाहते हैं, तो यहां विस्तार से पढ़ें अपना भविष्यफल और आगे की योजनाएं तय करें।  

may  monthly horoscope
may  monthly horoscope

आने वाले समयकी जानकारी भला कौन नहीं लेना चाहता है। हम सभी भविष्य जानना चाहते हैं जिससे अपने समय में बदलाव किए जा सकें। आपकी सेहत से लेकर नौकरी तक में आने वाले उतार-चढ़ावों की जानकारी आपको ज्योतिष के अनुमानों से लग सकती है।

सभी राशियों के बारे भविष्य की सही जानकारी बताने में ज्योतिष ही आपकी मदद कर सकता है। अगर आप भी अपनी राशि के बारे में ये जानकारी लेना चाहते हैं कि आपके लिए मई का महीना कैसा रहेगा और इसमें क्या बदलाव आने के योग हैं तो यहां ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से अपना राशिफल विस्तार से जरूर जानें।

मेष राशि

aries and taurus may horocope

मई का महीना आपके लिए व्यापार से जुड़े कुछ नए मौके ला सजता है। नौकरी वालों के लिए समय अनुकूल है और उनके प्रमोशन के योग हैं। आपकी आय एयर बचत दोनों ही ज्यादा होने के योग हैं।

परिवार के साथ ज़्यादा समय बिताएंगे और घर में खुशहाली का वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों की बात करें तो समय अनुकूल नहीं है। आपके साथी के साथ मनमुटाव हो सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ बातचीत करते रहना जरूरी है, जिससे अच्छे संबंध बने रहें।

इसे जरूर पढ़ें: Weekly Horoscope 24 -30 April: जानें इस सप्ताह का राशिफल

वृषभ राशि

यह महीना आपके लिए चीजों को बेहतर करने में मदद करेगा, लेकिन आपको पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक तौर पर भी आपके लिए मुश्किलें आ सकती हैं। पैसों के मामले में आपको तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

इस महीने में प्रेम संबंधों में भी कुछ बेहतर न होने की संभावनाएं हैं। जो लोग शादी की योजनाएं बना रहे हैं वो भी इस महीने कोई निर्णय न लें। आपके परिवार के साथ ही संबंधों में खटास हो सकती है। कोशिश करें कि किसी भी बड़े लड़ाई झगड़ों से बचें।

मिथुन राशि

Gemini and Cancer may horocope

मिथुन राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में बेहतर मिलने की संभावना है। आपके खर्चों में भी समस्याएं हो सकती हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें और खान-पान बेहतर बनाए रखें अन्यथा समस्याएं हो सकती हैं।

जिनकी शादी नहीं हुई है उनके शादी के योग हैं और प्रेम के मामले में भी सफलता मिलेगी। परिवार का पूरा साथ मिलेगा और आपसी रिश्ते मधुर बनेंगे। इस महीने आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

कर्क राशि

आपको कॅरियककर और नौकरी में कुछ परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन कोई बड़े नुकसान होने के योग नहीं हैं। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत पर असर हो सकता है, इसलिए बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। कर्क राशि (कर्क राशि का स्वभाव ) वालों को इस महीने अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है और परिवार में विवाद होने के भी योग हैं। परिवार के लोगों में तालमेल की कमी हो सकती है जो आपको समस्या में डाल सकती है।

सिंह राशि

leo and virgo may horocope

सिंह राशि के जातको के लिए करियर काफी अच्छा रहेगा इस दौरान नौकरी में भी आपको लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम संबंध अच्छे होने के योग हैं। आपकी शादी के योग हैं।

सिंह राशि (सिंह राशि का स्वभाव) के जातकों को इस माह अच्छे परिणाम मिलेंगे, क्योंकि ग्रह दशा आपके लिए अनुकूल रहेगी। जो जातक शादी की योजना बना रहे हैं, वो सफल होंगे और जो वैवाहिक जीवन में हैं उनके रिश्ते और बेहतर होंगे। परिवार के साथ भी अच्छे संबंध बने रहने के योग हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को नौकरी के मामले में सफलता मिलेगी। आपकी सेहत सामान्य रहेगी और नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। आपके परिवार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन जल्द ही परेशानियों से बाहर निकल सकते हैं।

आपके जीवनसाथी के साथ संबंध अनुकूल रहेंगे, लेकिन छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है। संपत्ति को लेकर परिवार में कुछ विवाद होने की भी संभावना है। आप परिवार के बीच के सभी विवादों को बातचीत से सुलझाने में सक्षम होंगे।

तुला राशि

libra and scorpio may horocope

आपके करियर में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। कोई छोटी सी बात आपके सीनियर्स के साथ संबंध बिगाड़ सकती है। आपके कार्यों को पूरा होने में विलंब हो सकता है। धन के मामले में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है और खर्चे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में भी उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे, कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आपको करियर में मिले जुले परिणाम मिलेंगे और आर्थिक हानि भी हो सकती है। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी और आप अपना पूरा ध्यान रखेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा सचेत रहें, आपको प्रेम में धोखा मूल सकता है। घर में अच्छे और शुभ माहौल की कमी के कारण परिवार में सामान्य वातावरण रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा, लेकिन आप किसी छोटी बात पर लड़ाई करने से बचें।

धनु राशि

sagittarius and Capricorn may horocope

इस महीने आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर में सकारात्मकता देखने को मिलेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और आप पारिवारिक माहौल अच्छा बनाए रखने में सफल हो सकते हैं।

घर में कोई शुभ काम होने की भी संभावना है। सभी लोग घर में हंसी-खुशी का माहौल बना कर रख रहेंगे। शनि और बृहस्पति की अनुकूल दशा के कारण परिवार में एकता बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी जिससे लाभ मिलेगा।

इसे जरूर पढ़ें: Weekly Numerology 24 -30 April: न्यूमेरोलॉजी से जानें इस सप्ताह का भविष्य

मकर राशि

आपके लिए इस महीने मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। आपको धन लाभ होने के योग हैं, लेकिन कुछ जगह व्यर्थ के खर्च भी हो सकते हैं। राहु के प्रभाव से घर में अनचाही परेशानियां पैदा हो सकती हैं।

राहु और बृहस्पति के एक साथ होने से परिवार में संपत्ति से जुड़े हुए विवाद भी पैदा होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है जो आगे चलकर सुलझ जाएगा। कोशिश करें कि बेवजह की समस्याएं पैदा न करें।

कुंभ राशि

aqurius and pisceas may horocope

आपको इस महीने करियर के लिहाज से बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आर्थिक तौर पर ये महीना काफी कठिन हो सकता है, शनि और केतु की प्रतिकूल दशा के कारण जातकों को धन लाभ में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के लिहाज से आपके लिए समय अच्छा नहीं है। परिवार से रिश्ते मधुर बनाए रखने में असमर्थ रहेंगे।

मीन राशि

आपको कुछ पारिवारिक समस्याएं आ सकती हैं। अगर आप प्रेम में हैं तो आपकी शादी के योग हैं। आर्थिक रूप से आपके लिए समय मिले-जुले प्रभाव ला सकता है। जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेंगे। करियर में अनुकूल परिणाम मिलेंगे और आपको प्रमोशन मिलने के योग भी हैं। कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप जल्द ही उनसे बाहर निकल आएंगें।

सभी राशियों के लिए समय मिले-जुले परिणाम ला सकता है। आने वाले समय के लिए आप इस राशिफल के अनुसार योजनाएं बनाएं।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Recommended Video

Images: freepik.com

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP