Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:56 AM IST

किन पौधों में आते हैं बड़े आकार वाले फूल, जानें

क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा खिलने वाला फूल भारत नहीं बल्कि विदेश में है। रैफलेसिया अर्नोल्डी नाम का फूल  दुनिया का सबसे बड़ा खिलने वाला फूल है। यह 3 फीट तक बढ़ सकता है और इसका वजन 15 पाउंड तक हो सकता है। यह फूल इंडोनेशिया के वर्षावनों में पाया जाता है।   
Updated:- 2024-05-17, 14:16 IST
image

फूलों वाले पौधे आपके गार्डन की शोभा बढ़ाते हैं। हर घर में आपको फूलों वाला एक पौधा तो जरूर देखने को मिलेगा। अक्सर लोग बालकनी और छतों को फूलों से सजाना पसंद करते हैं। लेकिन पौधों में कभी-कभी ही फूल आते हैं।

ऐसे में हमेशा गार्डन फूलों से भरा नहीं रहता। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे फूलों वाले पौधों के बारे में बताएंगे, जिनमें बड़े आकार के फूल आते हैं। अगर आप इन्हें अपने गार्डन में लगा लें, तो यह आपके गार्डन की तो शोभा बढ़ाएंगे ही, साथ ही हर किसी की इसपर नजर पड़ेगी। 

कॉक्सकॉम्ब फूल (Cockscomb)

Cockscomb

यह एक ऐसा पौधा है, जो हर महीने उगाया जा सकता है। इसके फूल एक गुच्छे की तरह आते हैं। इस गुच्छे वाले फूल में आपको 15 से 20 फूल देखने को मिल जाएंगे। ये फूल सफेद और पीले से लेकर नारंगी, लाल और बैंगनी रंग तक होते हैं। यह आपके गार्डन की शोभा बढ़ाने में बहुत काम आएंगे। 

इसे भी पढ़ें- गुड़हल के पत्ते अचानक पीले होने लगे हैं तो जान लें कारण

हाइड्रेंजिया (Hydrangea)

Hydrangea

ये पौधा अगर आपने अपने गार्डन में लगा दिया, तो आपको और कोई फूलों वाला पौधा लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये नीले, सफेद व गुलाबी रंग के होते हैं। इन्हें सजावटी पौधों के रूप में जाना जाता है। इसके फूल भी एक गुच्छे की तरह निकलते हैं। एक बार पौधा अच्छे से उग जाए, तो पूरी तरह से पौधा फूलों से भर जाता है। 

इसे भी पढ़ें- किस तरह के पौधों में सबसे ज्यादा आते हैं फूल, गार्डन में लगाने के लिए बेस्ट हैं ये 3 प्लांट

 

ओरिएनपेट लिली (Orienpet Lily)

Orienpet Lily

ओरिएंटल लिली या तो पतझड़ या वसंत ऋतु में उगते हैं। इस फूल की खुशबू बहुत मीठी होती है। इन पौधों को लिलियम ओटी के नाम से भी जाना जाता है। यह सफेद, पीला, गुलाबी, खुबानी, बरगंडी और लाल रंग के आते हैं। 

डेहलिया, हिबिस्कुस, एमेरीलिस और सन फ्लॉवर जैसे कई पौधे हैं, जिनके फूलों का आकार बड़ा होता है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।