Tue Sep 15, 2026 | Updated 08:04 AM IST

Mahashivratri Quotes & Wishes 2024: हर-हर महादेव का नाम लेकर रिश्तेदारों और प्रियजनों को भेजें ये महाशिवरात्रि संदेश

Mahashivratri Quotes & Status in Hindi: भोले बाबा का दिन है और देश भर में उत्साह का माहौल होगा। ऐसे में आप अपने प्रियजनों को महाशिवरात्रि की बधाई दें और ये संदेश भेजें।
Updated:- 2024-03-08, 06:50 IST
image

Mahashivratri Quotes & Status in Hindi: नाथों के नाथ हैं अनाथों के भी साथ हैं...ऐसे भोले नाथ मेरे हर हर...तारों की दार चले हर हर पुकार चले...शंभु जय जय कार चले बम बम

कैलाश खेर का यह गाना बजते ही भोलेबाबा की प्रति आस्था को और भी ज्यादा गहरा कर देता है। हिंदू मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि एक बहुत बड़ा त्योहार है। इसे देश के हर कोने में धूमधाम से मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर हर जगह जागरण और भंडारों का आयोजन होता है। इस साल 8 मार्च को यह पावन त्योहार पड़ रहा है। सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमघट बाबा के ्द्वार में लग जाता है। भगवान की प्राथर्ना के बाद प्रसाद बंटता है और बाबा के नाम के जयकारे लगते हैं। 

सुबह से ही सभी अपने मित्रों और प्रियजनों को बधाई संदेश भेजने लगते हैं। अगर आप भी अपने किसी खास दोस्त को बाबा के खास दिन पर शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल पढ़ें। 

महाशिवरात्रि विशेज इन हिंदी (Mahashivratri Wishes in Hindi)

mahashivratri wishes

1. भगवान शिव की दिव्य महिमा,

हमें हमारी क्षमताओं की याद दिलाती है

भोले का नाम लेकर बढ़ें आगे

क्योंकि यही महिमा हम सभी को सफलता प्राप्त करने में मदद करती है।

आपको 2024 की महाशिवरात्री की शुभकामनाएं!

2. महाशिवरात्रि के शुभ दिन को खुशी के साथ मनाएं

भगवान शिव का आशीर्वाद ग्रहण करें और बाब के जश्न में सब रम जाएं।

हैप्पी महाशिवरात्रि 2024!

3. भोले हैं मेरे बाबा, इसलिए कहलाते भोलेनाथ हैं

अपनी कृपा से करते भक्तों को प्रसन्न वो मेरे महादेव हैं

भगवान शिव आप पर अपनी कृपा बरसाएं। ओम नमः शिवाय!

4. सर्वशक्तिमान भगवान शिव मेरे भोले बाबा का दिन

झूमो, नाचों यह शिव की महारात्रि है।

महाशिवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं!

महाशिवरात्रि कोट्स इन हिंदी (Mahashivratri Quotes in Hindi)

mahashivratri wishes and quotes

1. "महाशिवरात्रि शिव की महान रात्रि है।

यदि आप इस पवित्र रात में जागरूरकता बनाए रखते हैं, तो

यह आपके जीवन में जबरदस्त खुशहाली लाएगा।"- सदगुरु

हैप्पी महाशिवरात्रि 2024 ! 

2. "हर हर महादेव! आशा है बाबा का आशीर्वाद मिलेगा

वह आपके जीवन से सभी बाधाओं को दूर करें

महादेव आपको शक्ति और ज्ञान प्रदान करें।"

3. "शिव पहाड़ों में मौन और हवा में ऊर्जा हैं,

वह सादगी और शक्ति हैं

वह ध्यान हैं और वहीं सर्वशक्तिमान हैं!

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं! 

4. अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का

काल भी उसका क्या बिगाड़े

जो भक्त हो महाकाल का!

हैप्पी महाशिवरात्रि 2024!

इसे भी पढ़ें: Mahashivratri 2024 Essay in Hindi: महाशिवरात्रि पर ऐसे लिखें हिंदी में निबंध

महाशिवरात्रि मैसेज इन हिंदी (Mahashivratri Message in Hindi)

mahashivratri wishes and messages

1. अद्भुत भोले तेरी माया 

अमरनाथ में डेरा जमाया 

नीलकंठ में तेरा साया 

तू ही मेरे दिल में समाया 

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !

इसे भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को चढ़ाएं ये फूल, मिलेगा मनचाहा वरदान

2. गरज उठे गगन सारा 

समंदर छोड़े, अपना किनारा 

हिल जाये जहान सारा

जब गूंजे महादेव का नारा

महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई !

3. अघोराना पारो मंत्र

नास्ति तत्वं गुरु परम

नम: शिवाय... नम: शिवाय!

महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई !

4. ना आदि न अंत है उसका

वो सबका न इनका-उनका

वही हे माला वही है मनका

बोलो हर हर!

महाशिवरात्रि स्टेटस इन हिंदी (Mahashivratri Status in Hindi)

mahashivratri wishes and whatsapp status

1. शिव की कृपा से हर हृदय दिव्य आनंद से भर जाए।

भगवान आपकी सारी मनोकामना पूरी कर जाएं

शुभ महा शिवरात्रि!

2. हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ,

तीनो लोक में तू ही तू ।

श्रद्धा सुमन मेरा,

मन बेलपत्री,

जीवन भी अर्पण कर दूं!

3. प्रेम सब से करूं,

ऐसा वरदान दे ।

तुने दिया बल निर्बल को,

अज्ञानी को ज्ञान दिया ॥

हे शम्भू बाबा भोलेनाथ!

4. हो गोरा भंग रगर के बोली

तेरे साथ है भूतो की टोली

मेरे नाथ रे, हो शंभू नाथ रे

#JaiMahadev हैप्पी महाशिवरात्री...

5. महादेव के चरणों में सब अर्पण

महादेव हैं मेरे जीवन का सबसे बड़ा धन

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

 

आप भी अपने दोस्तों को ये विशेज भेजें और हमें बताया आप कल कैसे महाशिवरात्रि मनाएंगे। अगर यह स्टोरी  अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

FAQ
शिवरात्रि के दिन क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए?
व्रत में मांस, मंदिरा का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। महाशिवरात्रि व्रत में दिन में सोएं नहीं।
शिवरात्रि के दिन क्या उपाय करना चाहिए?
महाशिवरात्रि के दिन सबसे पहले स्नान करें और पीले रंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हुए उन्हें गेंदे के फूलों की माला चढ़ाएं। फिर ॐ गौरी शंकराय नमः मंत्र का जाप करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।