Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:56 AM IST

'दिल तो पागल है' से लेकर 'देवदास' तक, माधुरी दीक्षित की इन 5 फिल्मों को कर सकती हैं आप रिवॉच

अपनी दिलकश अदाओं से वह करोड़ों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने कई हिट फिल्में दी हैं। माधुरी दीक्षित की इन 5 फिल्मों को आपको जरूर रिवॉच करना चाहिए।   
Updated:- 2023-05-09, 11:39 IST
image

धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने कई फिल्मों में काम किया है। माधुरी दीक्षित ने तीन साल की उम्र से कथक ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी और आठ साल की उम्र में पहला परफॉर्मेंस दिया था। अपनी दिलकश अदाओं से वह करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। चलिए हम आपको माधुरी दीक्षित की कुछ फिल्मों को बताते हैं जिन्हें आप रिवॉच कर सकती हैं। 

1)दिल तो पागल है

यह फिल्म 1997 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म में माधुरी, शाहरुख खान और करिश्मा कपूर ने भी काम किया था, लेकिन फिल्म में माधुरी के काम की खूब तारीफ हुई थी। दर्शकों ने उनके अभिनय के साथ-साथ उनके डांस को भी काफी पसंद किया था। इस फिल्म की स्टोरी बहुत अलग है और सभी किरदारों ने बेहतरीन एक्टिंग की है। आपको यह फिल्म जरूर रिवॉच करनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ेंः पहली बार ऐसे मिले थे माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने, जानिए दिलचस्प लव स्टोरी

2)देवदास 

madhuri dixit movies you can rewatch again

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' में माधुरी और शाहरुख खान एक साथ नजर आए थे। यह फिल्म दोनों के लिए ही सबसे बड़ी हिट थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय का रोल भी बहुत शानदार था। देवदास में पारो का रोल माधुरी ने किया था और दर्शकों को उनका यह अभिनय काफी पसंद आया था। (अजय जडेजा और माधुरी दीक्षित की प्रेम कहानी) 

3)हम आपके हैं कौन

साल 1994 में रिलीज हुई माधुरी दीक्षित की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। फिल्म में माधुरी और सलमान खान ने एक साथ किया था। फिल्म में माधुरी ने निशा नाम का किरदार निभाया था। हंसमुख लड़की का यह किरदार लोगों को काफी पसंद आया था। आप यह फिल्म अपने पार्टनर के साथ रिवॉच कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ेंः माधुरी दीक्षित के बारे में ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप

4)बेटा

बेटा फिल्म साल 1992 में रिलीज हुई एक ड्रामा फिल्म थी और इसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था। अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और अरुणा ईरानी, फिल्म में लीड रोल में नजर आये थे। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी सफलता प्राप्त की और फिल्म को 5 फिल्मफेयर अवार्ड से भी नवाजा गया था। इस फिल्म का सुपरहिट गाना 'धक धक करने लगा' में माधुरी दीक्षित ने डांस किया था और लोगों को यह गाना आज भी बहुत पसंद है। 

5)सैलाब 

साल 1990 में रिलीज हुई माधुरी दीक्षित की यह फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और आदित्य पंचोली, मुख्य भूमिका में नजर आये थे। फिल्म की स्टोरी यूनिक और अलग है इसलिए आप इसे रिवॉच कर सकती हैं। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

image credit- instagram/youtube 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।