Maa Lakshmi Mantra: अच्छी सेहत के लिए करें मां लक्ष्मी के इस मूल मंत्र का जाप, अर्थ समेत जानें इसके लाभ

Maa Lakshmi Mantra: आज हम आपको मां लक्ष्मी के एक ऐसे मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके निरंतर जाप से आप अच्छी सेहत पा सकते हैं। हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आज हम आपको मां लक्ष्मी के प्रातः किये जाने वाले मूल मंत्र के अर्थ, महत्व और लाभ की विस्तृत जानकारी आपके साथ साझा करेंगे।
मां लक्ष्मी का मूल मंत्र
'कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती। करमूले च गोविंद: प्रभाते कुरुदर्शनम्।।'
इसे जरूर पढ़ें: White Flowers For Peace: परिवार के बीच हर समय रहता है कलेश तो घर के मंदिर में रखें ये 5 सफेद फूल
मां लक्ष्मी के मूल मंत्र का अर्थ
- कराग्रे वसते लक्ष्मी- विष्णु पुराण का एक श्लोक है जिसे मंत्र के रूप में अत्यधिक बोला जाता है। इस मंत्र को प्रातः उठते के साथ अपने हाथों को देखते हुए बोलना होता है।
- इस मंत्र का अर्थ है कि अपनी उंगलियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए और अपनी उंगलियों को निहारते हुए भगवान विष्णु (भगवान विष्णु के मंत्र), माता लक्ष्मी और मां सरस्वती का स्मरण कर उनके आशीर्वाद की इच्छा रखना।
मां लक्ष्मी के मूल मंत्र के जाप का तरीका
- इस मंत्र का जाप सुबह उठते के साथ अपनी हथेलियों को एक साथ मिलाकर उन्हें देखते हुए किया जाता है। यह इकलौता ऐसा मंत्र है जिसे बिस्तर पर बिना किसी शुद्धता के किया जा सकता है।
- इस मंत्र को सुबह के समय करने के पीछे का कारण यह है कि हर व्यक्ति चाहता है कि जब वह सुबह उठे तो उसके दिन की शुरुआत उत्तम और शुभ हो। उसका पूरा दिन बेहतरीन जाए।
- यह मंत्र इस इच्छा को पूरी करने में मदद करता है। साथ ही, इस मंत्र के जाप से स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। इस मंत्र के जाप से अच्छी सेहत प्राप्त होती है और मन में शांति बनी रहती है।
- ऐसा कहा जाता है कि हाथों में ब्रह्मा जी, मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) और मां सरस्वती निवास करते हैं। मां लक्ष्मी हथेली के सबसे आगे के भाग में, मां सरस्वती बीच के भाग में और ब्रह्मा जी मूल भाग में विराजमान हैं।
- इसके अलावा दोनों हाथों में कुछ तीर्थ भी होते हैं। ऐसे में जब इस मंत्र का जाप किया जाता है तो इससे ब्रह्म देव, भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती एवं तीर्थों का स्मरण हो जाता है और उनके दर्शन के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है।
इसे जरूर पढ़ें: Maa Annapurna: किचन में इन नियमों के साथ रखें मां अन्नपूर्णा की तस्वीर, बदल सकती है आपकी तकदीर
मां लक्ष्मी के मूल मंत्र के जाप के लाभ
- इस मंत्र के जाप से एकाग्रता बढ़ती है।
- स्मरण शक्ति मजबूत होती है।
- आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
- सेहत अच्छी बनी रहती है।
- व्यक्ति के भीतर रचनात्मक योजनाएं जन्म लेती हैं।
तो ये था मां लक्ष्मी का मूल मंत्र जिसके अर्थ से लेकर लाभ तक की संपूर्ण जानकारी हमने आपको दी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।