तलाक के बाद कैसे हुई अर्जुन रामपाल की उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से मुलाकात? जानें दिलचस्प लव स्टोरी

अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के घर फिर से किलकारियां गूंजने वाली हैं। गेब्रिएला ने हाल ही में फोटोज शेयर कर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। चलिए जानते हैं इनकी लवस्टोरी। 
Updated:- 2023-05-01, 16:52 IST
image

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे कपल्स हैं, जिनके घर में जल्द एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इन कपल्स में से एक है अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिड्स। अर्जुन रामपाल चौथी बार पिता बनने वाले हैं और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर की हैं और प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। चलिए हम आपको अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला की दिलचस्प लव स्टोरी बताते हैं। 

पोस्ट शेयर करके दी प्रेग्नेंसी की जानकारी 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades)

गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने अपनी प्रेग्नेंसी शूट की फोटोज शेयर कर अपने फैंस को सरप्राइज दिया है और उन्होंने अनाउंस किया है कि वह अर्जुन रामपाल के साथ अपने दूसरे बेबी का वेलकम करने वाली हैं। आपको बता दें कि गैब्रिएला डेमेट्रियड्स और अर्जुन रामपाल लगभग छह साल से रिलेशनशिप में हैं। (ये 7 एक्ट्रेसेज़ बन चुकी हैं बिज़नेसमैन की दुल्हन)

कौन है अर्जुन रामपाल की पहली पत्नी?

अर्जुन रामपाल को मेहर जेसिया बेहद पसंद थी और वह अपने हॉस्टल के कमरे में मेहर जेसिया की फोटोज भी लगाते थे। एक बार अर्जुन रैंप पर चलते हुए डर गए और मेहर का हाथ पकड़ लिया था। मेहर भी अर्जुन को पसंद करने लगीं और दोनों ने साल 1998 में शादी कर ली थी। आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की दो बेटी हैं, जिनका नाम महिका और मायरा है। मीडिया में यह खबरें भी चर्चा में रही हैं कि ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान रोशन और अर्जुन रामपाल एक दूसरे को डेट कर रहे थे।(अर्जुन रामपाल ने 21 साल बाद पत्नी से लिया तलाक, जानिए असल वजह)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋतिक रोशन से तलाक लेने के बाद सुजैन और अर्जुन रामपाल काफी करीब आ गए थे। इन खबरों के बीच मेहर और अर्जुन रामपाल के रिश्तो में दूरियां आ गई और 2018 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला ले लिया। 

 इसे जरूर पढ़ें-उम्र के हर पड़ाव पर होता है किसी न किसी 'औरत' का हाथ - अर्जुन रामपाल

कैसे हुई गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से मुलाकात? 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)

तलाक के बाद अर्जुन रामपाल की मुलाकात 2018 में अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला से हुई। दोनों एक दूसरे के बहुत करीब आ गए और डेट करने लगे। इसके बाद से ही वह अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। आपको बता दें कि गैब्रिएला की उम्र 14 साल अर्जुन रामपाल से छोटी है। गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल के बेटे का नाम एरिक है। गैब्रिएला अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एरिक और अर्जुन के साथ बहुत सारी फोटोज शेयर करती रहती हैं। 

 इसे भी पढ़ें :लंबे समय के बाद इन एक्ट्रेस ने किया कमबैक, दर्शकों ने दिया भरपूर प्यार

गैब्रिएला डेमेट्रियड्स की प्रेगनेंसी शूट पर सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है और इस कपल को बधाईयां दी हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

image credit- instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।