Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:05 AM IST

शरीर को साफ करने वाले लूफा को भी जरूरत होती है सफाई की, क्लीन करने के लिए अपनाएं ये तरीके

Loofah Cleaning Tips in Hindi: शरीर को साफ करने वाला लूफा को नियमित रूप से साफ करना बेहद जरूरी है। ऐसे में जानते हैं, कैसे करें लूफा को साफ करने के तरीके...
Updated:- 2025-09-23, 17:55 IST
loofah cleaning tips

अक्सर आपने देखा होगा कि महिलाएं साबुन लगाने के बाद लूफा का इस्तेमाल करती हैं। इसके इस्तेमाल से न केवल शरीर को साफ किया जाता है बल्कि जमी गंदगी को भी बाहर निकालने में ये बेहद उपयोगी है, लेकिन शरीर को साफ करने वाला लूफा भी गंदा हो जाता है और इसे भी साफ करना बेहद जरूरी है। महिलाएं इसे नजरअंदाज कर देती हैं, जिसके कारण स्किन से संबंधित समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में नियमित रूप से लूफा को साफ करना बेहद जरूरी है। अगर लूफा को साफ ना किया जाए तो इसके कारण न केवल फंगस की समस्या हो सकती है बल्कि त्वचा पर दाने, खुजली, बैक्टीरिया आदि भी पनप सकते हैं।

लूफा को साफ करने के तरीके क्या हैं? 

लूफा को साफ करने में यहां दिए गए निम्न तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं-

  • आप गुनगुने पानी में लौफे को 5 से 10 मिनट के लिए भिगो दें। उसके बाद इसे अच्छी तरीके से धो लें। ऐसा करने से लूफा पर जमा गंदगी दूर हो सकती हैं।

lofah (2)

  • आप लूफा को साबुन और पानी के घोल में भी डुबोकर रखें। ऐसे में आप 5 से 10 मिनट के लिए इसे भिगोएं और उसके बाद अच्छी तरीके से धो लें। ऐसा करने से फायदा हो सकता है।
  • सफेद सिरका लूफा को साफ करने में बेहद उपयोगी है। ऐसे में आप थोड़े से पानी में सफेद सिरके को डालें और इसमें 5 से 10 मिनट के लिए लूफा को भिगोकर रख दें। ऐसा करने से इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया के खतरे को कम करने में उपयोगी है और लौफा साफ भी हो जाता है।

इसे भी पढ़ें - प्लास्टिक लूफा का इस्तेमाल करने से पहले जानें ये 5 जरूरी बातें, नहीं तो हो सकती हैं स्किन प्रॉब्लम

  • लूफा को धूप में भी सुखाकर रखें। ऐसा करने से इसमें मौजूद बैक्टीरिया और फंगस दोनों दूर हो सकते हैं। इससे भी लूफा को साफ किया जा सकता है। 

lofah (3)

  • हाइड्रोजन पेरोक्साइड का घोल भी लूफा को साफ करने में उपयोगी है। ऐसे में आप एक बाउल में गर्म पानी डालें और उसमें हाइड्रोजन पेरोक्साइड मिलाएं। अब लूफा को इस घोल में 5 से 10 मिनट तक भिगोएं। फिर अच्छे से साफ कर लें ऐसा करने से फायदा हो सकता है।
  • लेमन जूस और पानी का घोल, दोनों ही लूफा के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ऐसे में आप एक बाउल में गर्म पानी लें और उसमें लेमन जूस मिलाएं। अब लूफा को इस घोल में 5 से 10 मिनट तक भिगोकर रख दें, फिर इसे अच्छे से धो लें।

इसे भी पढ़ें - ये 10 चीजें नहाने के पानी में मिलाएं और थकान और त्वचा से जुड़ी समस्याओं से मुक्‍ति पाएं

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।