Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:23 AM IST

घूमने का है प्लान तो इन क्रेडिट कार्ड में करें अप्लाई, घट जाएगा आपका ट्रैवलिंग का खर्च

अगर आप घूमने का प्लान बना रही हैं तो हम आपको बताएंगे कि आपको किन क्रेडिट कार्ड में अप्लाई करना चाहिए ताकि आपका ट्रैवलिंग का खर्च कम हो जाए और आपको अन्य भी फायदे मिलें।   
Updated:- 2023-04-13, 11:06 IST
image

अगर आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रही हैं और आपका बजट बहुत अधिक नहीं है तो उसके लिए आप अभी ही क्रेडिट कार्ड में अप्लाई कर दीजिए क्योंकि क्रेडिट कार्ड ट्रैवल के दौरान होने वाले खर्चों को कम करने में काफी मदद करता है। आज हम आपको उन क्रेडिट कार्ड के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आपका खर्च भी कम हो जाएगा और कई सुविधाएं भी इससे आपको मिलेंगी। 

1) स्टैंडर्ड चार्टर्ड ईज माई ट्रिप क्रेडिट कार्ड 

list of travel credit cards

इस क्रेडिट कार्ड की मदद से आप लगभग 20 प्रतिशत फ्लैट डिस्काउंट और 10 फीसदी इंस्टैंट डिस्काउंट का फायदा उठा सकती हैं। इन बेनेफिट्स का फायदा ईज माई ट्रिप की वेबसाइट और ऐप पर जाकर आसानी से उठाया जा सकता है।

इसके साथ-साथ अगर आप बस की टिकट को भी बुक करती हैं तो आपको 125 रुपये की छूट भी मिलती है।(पीएफ और पीपीएफ में क्या है फर्क और कितना फायदा होता है इनसे, जानिए) सिर्फ यही नहीं इसमें आपको एक डॉमेस्टिक लॉन्ज का एक्सेस और हर साल में दो अंतरराष्ट्रीय लॉन्ज का एक्सेस भी मिलता है। अगर आप इस कार्ड का फायदा उठाना चाहती हैं तो इस कार्ड की फीस आपको 350 रुपये हर साल देनी होगी। 

2)सिटी प्रीमियर माइल्स क्रेडिट कार्ड

आपको बता दें कि इस क्रेडिट कार्ड की मदद से आपको घरेलू हवाई अड्डे के लाउंज में प्रवेश और साझेदार रेस्तरां में 20 फीसदी की छूट मिलती है।(Credit Card Rules: जानिए क्रेडिट कार्ड से जुड़े हुए ये सभी जरूरी नियम, नहीं करना पड़ेगा मुसीबत का सामना) अगर आप ऐसे क्रेडिट कार्ड की तलाश कर रही हैं जो हवाई दुर्घटना बीमा कवर भी दे तो आपको बता दें कि इस कार्ड में आपको यह सुविधा भी मिलेगी। इस कार्ड की फीस आपको हर साल 3000 रुपये देनी होती है। 

3)एचडीएफसी डाइनर्स क्लब प्रिविलेज क्रेडिट कार्ड

इस क्रेडिट कार्ड में आपको बहुत शानदार फीचर मिलता है। इसकी मदद से आप पूरी दुनिया में 12 बार एयरपोर्ट लॉन्ज जा सकती हैं। साथ ही आप फ्लाइट या होटल बुकिंग पर मिलने वाले रिवॉर्ड्स को रिडीम कर सकती हैं। अगर बात करें इसके हर साल के चार्ज की तो वह 2,500 रुपये होती है। 

इसे भी पढ़ेंः पहली बार क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल में रखेंगी इन '7 जरूरी बातों' का ध्यान तो नहीं बढ़ेगा कर्ज का बोझ

4)एयर इंडिया एसबीआई सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड

एयर इंडिया एसबीआई सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड को आप ऑनलाइन भी बुक कर सकती हैं। इस कार्ड से आपको 600 से अधिक  एयरपोर्ट लॉन्ज का फायदा मिलता है साथ ही आपको भारत में घरेलू वीजा लाउंज में प्रति वर्ष आठ महीने दौरे मिलते हैं। इस कार्ड की सालाना फीस आपको 4,999 रुपये देनी होती है। 

इसे भी पढ़ें: क्या होता है IMPS, जानिए आसान स्टेप्स में पैसे ट्रांसफर करने के तरीके

आप इन कार्ड्स की मदद से ट्रैवलिंग का खर्च बहुत हद तक बचा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं साथ ही फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

image credit- freepik 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।