Gardening Tips: मुरझा गया है गुड़हल का पौधा तो लें इन सीक्रेट्स की मदद

How to Make Hibiscus Bloom: गुड़हल के पौधे पर लगे हुए फूल लोगों को बहुत अच्छे लगते हैं। मगर बदलते मौसम के साथ ही गुड़हल का पौधा मुरझाने लग जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप पहले से ही कुछ बातों का ध्यान रखें। इससे ना ही आपके गुड़हल के पौधे पर कीड़े लगेंगे और ना ही वो मुरझाएगा। आइए जानते हैं गुड़हल के पौधे को हमेशा हरा-भरा रखने के लिए क्या करना चाहिए।
गुड़हल के पौधे को जल्दी कैसे बड़ा करें (What makes hibiscus grow faster)
गुड़हल के पौधे को लगाते वक्त सही मिट्टी लगाने के साथ-साथ आपको 4-6 महीने में दोबारा पौधे की मिट्टी बदलनी चाहिए। अगर आप मिट्टी बदल नहीं रहे हैं, तो खुरपी की मदद से उसे अच्छी तरह से खुरेच दें। इसके बाद मिट्टी में खाद आदि मिलाएं और उसे फ्रेश कर दें। इस ट्रिक की मदद से गुड़हल के पौधे से जुड़ी आदी परेशानियों खत्म हो जाएंगी। (पौधों को हरा रखने के लिए मिट्टी में मिलाएं ये चीजें)
इसे भी पढ़ेंः गुड़हल के फूल में आ रही है चीटियां, तो इन हैक्स की लें मदद
गुड़हल के पौधे के लिए स्प्रे (What is the best pest spray for hibiscus)
गुड़हल के पौधे और पत्तियों में किड़े लग जाए तो इसके लिए आप नीम के तेल से स्प्रे तैयार करके इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको 1 बाउल पानी लेना है और उसमें 1 चुटकी बेकिंग सोडा, 1 चम्मच शैम्पू और 2-3 बूंदें नीम के तेल की मिलाकर सप्रे तैयार करना है। अब इस स्प्रे को पौधे पर हफ्ते में एक बार जरूर स्प्रे करें।
गुड़हल के पौधे की कटींग (How to care for Hibiscus Plants)
बहुत से लोग गुड़हल के पौधे पर लगी 1-2 खराब पत्तियों को इग्नोर कर देते हैं। ऐसा करना गलत है। कोशिश करें कि आप गुड़हल के पौधे पर जैसे ही कोई पत्ती या हिस्सा खराब हो, उसे काट दें। ऐसा करने से आपका पौधा हमेशा हरा-भरा रहेगा।
गुड़हल के पौधे में डालें इनो (What does Eno do in plants)
इन सभी टिप्स के साथ-साथ गुड़हल के पौधे में इनो को पानी डालें। हफ्ते में 1 बारी इस ट्रिक को फॉलो करने पर आपके पौधे से किड़े भाग जाएंगे और पौधे पर ढेर सारे फूल खिलेंगे।
इसे भी पढ़ेंः घर और गार्डन से व्हाइट कीड़ों को दूर भगाने के लिए अपनाएं ये तरीके
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।