How much does it cost to change your surname in India: शादी के बाद सभी चीजें बदल जाती हैं। लड़की की जिंदगी में शादी के बाद कई तरह के बदलाव आते हैं। इसी तरह से एक बदलाव उनके सरनेम में आता है। बहुत से लोग शादी के बाद अपने पति का सरनेम लगाना पसंद करते हैं। हालांकि, आजकल लड़कियां शादी के बाद भी अपने पिता का सरनेम ही यूज करती हैं।
शादी के बाद अगर किसी को सरनेम बदलना हो, तो उसे अपने आधार कार्ड से लेकर अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट में बदलाव करना पड़ता है। सुनने में यह काफी जटिल प्रक्रिया लगती है। आधिकारिक तौर पर अपना सरनेम बदलने के लिए आपको एक प्रोसेस को फॉलो करना होगा। आइए जानें, डॉक्यूमेंट्स पर शादी के बाद सरनेम कैसे बदलें?
यह भी देखें- Married Women Rights: सरनेम बदलने को लेकर शादीशुदा महिलाओं के पास क्या होते हैं अधिकार? कानूनी रूप से जान लीजिए
भारत में सरनेम चेंज करवाने के लिए एक पूरी कानूनी प्रक्रिया है। इसके तहत आपको अपने ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स जमा करवाने होते हैं। इस तरीके से शादी के बाद लोग अपना सरनेम चेंज करवा सकते हैं। हालांकि, कहीं भी यह विधान नहीं है कि शादी के बाद लड़की को अपना सरनेम चेंज करना ही पड़ेगा। यह पूरी तरह से आपकी खुद की इच्छा पर निर्भर करता है। शादी के बाद सरनेम बदलवाने के लिए आपको स्टांप पर एफिडेविट बनवाना होगा।
सरनेम चेंज करने के लिए आपको अपना एक स्टांप पर एफिडेविट बनवाना होगा। इसमें आपको अपनी शादी से जुड़ी सारी जानकारी दर्ज करवानी होगी। इसमें आपको अपने सरनेम के बारे में भी बताना होगा। इसके साथ आपको अपना मैरिज सर्टिफिकेट भी अटैच करवाना होगा। आपको सभी दस्तावेजों की नोटरी करवानी होगी। इसके साथ, ही इससे जुड़ी सभी जानकारी आपको समाचार पत्र में भी पब्लिश करवानी होगी।
यह विडियो भी देखें
सरनेम चेंज करवाने वाले इस पूरे प्रोसेस के लिए आपको अपने कुछ दस्तावेज भी जमा करवाने होंगे। इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर आईडी और राशन कार्ड जमा करना होगा। इस पूरे प्रोसेस में कुछ महीनों का समय भी लग सकता है। इसके बाद आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र में जाकर अपने आधार कार्ड पर भी सरनेम चेंज करवा सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।