लाफ्टर क्वीन भारती सिंह लोगों को गुदगुदाने का मौका कभी नहीं छोड़ती हैं। वो ही नहीं, बल्कि उनके पति राइटर-प्रोड्यूसर हर्ष लिंबाचिया भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। वे दोनों ही अपनी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग के लिए फेमस हैं और टीवी इंडस्ट्री के एक बेहतरीन कपल्स में से एक हैं।
हम सभी के साथ भारती ने पिछले साल दिसंबर में अपने प्रेगनेंट होने की खबर साझा की थी और तभी से उनके फैंस उनके बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मगर अब हर्ष लिंबाचिया ने इंस्टाग्राम पर यह गुड न्यूज भी शेयर कर दी है कि वह पापा बन गए हैं। जी हां, आपको बता दें कि भारती सिंह ने आज ही बेटे को जन्म दिया है और इस बात की जानकारी खुद हर्ष लिंबाचिया ने अपने फैंस के साथ शेयर की है।
ऐसे दी बेबी बॉय की खबर
View this post on Instagram
आज यानी रविवार 3 अप्रैल को हर्ष लिंबाचिया ने अपने इंस्टाग्राम पर भारती के मैटरनिटी शूट से एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने अपने बच्चे के जन्म की घोषणा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'बेटा हुआ है'। यह खबर मिलते ही उनके दोस्तों ने उनके पोस्ट पर बधाइयां देते हुए कमेंट्स की बौछार कर दी है।नेहा कक्कड़, शानू शर्मा, जैस्मीन भसीन,निक्की तंबोली, मौनी रॉय, अदिति भाटिया, देवोलीना भट्टाचार्या, उमर रियाज,तुषार कालिया, अनीता हसनंदानी, प्रियांक शर्मा जैसे कई स्टार्स ने कपल को बधाई दी है।
इस तरह कही थी अपने प्रेग्नेंट होने की बात
View this post on Instagram
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया किसी भी चीज में कॉमेडी ढूंढ ही लेते हैं। चीजों पर कैसे कंटेंट बनाना है और अपने फैंस को कैसे एंटरटेन करना है यह बात दोनों बखूबी जानते हैं। अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को भी भारती ने कुछ इसी तरह से शेयर किया था। दरअसल भारती और हर्ष ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें भारती को प्रेगा टेस्ट के साथ देखा गया। यह वीडियो भारती ने शूट किया था और वीडियो में भारती खुशी से नाचती नजर आईं। उन्होंने यूट्यूब पर भी अपने फैंस के साथ यह खबर साझा की थी।
उन्होंने अपने नए यूट्यूब चैनल 'LOL Life of Limbachiyaas' पर 'हम मां बनने वाले हैं' टाइटल के साथ प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि वह छह महीने ऐसे वीडियोज शूट कर रही थीं, लेकिन कभी टेस्ट पॉजिटिव नहीं आया। उन्हें लगा था कि इस बार भी ऐसा ही होगा, मगर इस बार वह पॉजिटिव आया। अपने टेस्ट को देखते ही भारती मिक्सड इमोशन से भर गई थीं। उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। वह अपने टेस्ट को लेकर खूब नाची भी। अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को उन्होंने इसके बाद अपने पति हर्ष के साथ शेयर किया।
भारती ने सोते हुए हर्ष के आगे खूब डांस किया और कहा, 'मैं कैसे बताऊं इसको कि यह बच्चा इसका नहीं है फिर हंसते हुए कहा- हम दोनों का है।' उसके कुछ देर बाद स्पीकर में बच्चे के रोने की आवाज के साथ हर्ष को जगाते हुए यह प्यारी सी खबर दी। हर्ष ने भारती को गले लगे लगाया और वीडियो के आखिर में कहा- 'अच्छा हुआ भारती रिकॉर्ड कर रही है। हम मां बनने वाले हैं।' उन्होंने खुद को सही करते हुए आगे कहा, 'सॉरी यह मां बनने वाली है। मैं बाप बनने वाला हूं। आप सभी परेशान होने वाले हैं और हम भी परेशान होने वाले हैं। सच में हम बहुत खुश हैं।' सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था, 'ये था हमारा सबसे बड़ा सरप्राइज। रुके क्यों हो कर दो अब सब्सक्राइब।'
भारती की दोस्त और एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भारती के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनके साथ हर्ष, अली गोनी, पुनीत जे पाठक और उनकी पत्नी निधि मूनी सिंह भारती को घेरे खड़े हैं और भारती के बेबी बंप की ओर इशारा कर रहे हैं। स्टोरी पर उन्होंने लिखा है-'बेबी लिंबाचिया जल्द ही आ रही है'।
क्या अप्रैल के महीने में आएगा बेबी लिंबाचिया?
ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारती से जब प्रेग्नेंसी के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया था। मगर उनसे दोबारा पूछने पर उन्होंने हामी भरते हुए बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं। इस पर जब उनसे बेबी के आने के बारे में पूछा गया तो भारती ने बताया कि बेबी अप्रैल एंड या मई में ड्यू है।
इसे भी पढ़ें : Valentine's Day से पहले भारती सिंह ने पति को दिया खास Gift, ये है सुपर रोमांटिक तोहफा
प्रेग्नेंसी की बात पहले साधी थी चुप्पी
प्रेग्नेंसी के बार में पहले पूछे जाने पर भारती और हर्ष ने कोई जवाब नहीं दिया था। हालांकि उनके एक करीबी सूत्र ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा था कि यह अभी शुरुआत चरण में है और भारती इस समय रेस्ट पर हैं। जब हिंदुस्तान टाइम्स ने भारती से पूछने की कोशिश की थी, तो उन्होंने अपनी गर्भावस्था की खबर की न तो पुष्टि की और न ही खंडन किया था। उन्होंने शेयर किया था कि जब सही समय होगा तो वह खुद इस बारे में घोषणा करेंगी। इसी बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं किसी भी चीज से इनकार या पुष्टि नहीं करूंगी। लेकिन जब सही समय आएगा तो मैं इसके बारे में खुलकर बात करूंगी। ऐसी बातें कोई छिपा नहीं सकता, इसलिए जब मैं इसे शेयर करना चाहूंगी, तो मैं इसकी सार्वजनिक रूप से घोषणा करूंगी।'
इसे भी पढ़ें : Exclusive: भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने बताया, 'बच्चे की कर रहे हैं प्लानिंग'
ऐसे हुई थी भारती और हर्ष की मुलाकात
View this post on Instagram
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की पहली मुलाकात रियालिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' में हुई थी। यहां भारती सिंह शो में पार्टीसिपेंट थीं और हर्ष लिंबाचिया स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर काम कर रहे थे। भारती हर्ष की सीनियर थी और हर्ष के लिए करियर की शुरुआत हो रही थी। उन दिनों हर्ष की स्क्रिप्ट कोई ज्यादा पसंद नहीं करता था, लेकिन भारती को उन पर पूरा विश्वास था। उन्होंने एक एपिसोड में हर्ष की स्क्रिप्ट पर परफॉर्मेंस तो दी, लेकिन उसी दिन वह बाहर निकल गईं। इसके बाद भी भारती ने हर्ष का पूरा साथ दिया।
शो में जब वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए भारती को चुना गया तो एक बार फिर से भारती ने हर्ष से ही स्क्रिप्ट लिखवाई। इस बार भारती को जीत हासिल हुई। हर्ष और भारती बहुत अच्छे दोस्त बन गए। भारती ने फैसला किया था कि वह हर्ष की लिखी स्क्रिप्ट पर ही किसी शो में परफॉर्म करेंगी।
उसके बाद धीरे-धीरे हर्ष उन्हें मन ही मन पसंद करने लगे थे। भारती से दोस्ती होने के बाद हर्ष एक साल तक भारती को समझते रहे। जब उन्हें यह विश्वास हो गया कि वह पूरी लाइफ भारती के साथ बिता सकते हैं तो उन्होंने भारती को प्रपोज किया। बस फिर क्या एक-दूसरे को 6 साल तक डेट करने के बाद, दोनों ने साल 2017 में गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।
भारती और हर्ष को टीम हरजिंदगी की ओर से ढेरों शुभकामनाएं। उनके फैंस की तरह हमें भी बेबी लिंबाचिया का बेसब्री से इंतजार रहेगा।
हमें उम्मीद है कि यह खबर सुनकर और पढ़कर आपको भी अच्छा लगा होगा। इसे लाइक करें और आगे शेयर करने में हमारी मदद करें। साथ ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़ी रहें HerZindagi से।
Image Credit : Instagram
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों