लू के थपेड़ों से बचाएंगे खिड़कियों और दरवाजों के ये डिजाइंस, बिना कूलर-AC के ठंडा रहेगा घर

गर्मी आते ही सबसे बड़ी परेशानी होती है घर को ठंडा रखना। दोपहर में तो पंखा भी गर्म हवा देने लगता है और हर कोई AC चलाने से बचना चाहता है, क्योंकि बिजली का बिल बढ़ जाता है। ऐसे में अगर घर की खिड़कियां और दरवाजे सही तरीके से बने हों, तो बिना AC के भी घर काफी हद तक ठंडा रह सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं क‍ि आप क‍िन ड‍िजाइन की ख‍िड़क‍ियां और दरवाजे लगवा सकती ह‍ैं।
Updated:- 2026-03-23, 10:51 IST
door and window designs

Best Designs Of Doors And Windows: गर्मी आते ही सबसे ज्यादा दिक्कत ये हो जाती है कि घर भी काफी गर्म हो जाता है। छतें तपने लगती हैं। घर में बाहर से गर्म-गर्म हवाएं आने लगती हैं। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती घर को ठंडा रखना ही होता है। इसके लिए लोग एसी और कूलर चलाना शुरू कर देते हैं। हालांकि, इससे बिजली का बिल भी खूब ज्यादा आता है। ऐसे में अगर घर की खिड़कियां और दरवाजे सही तरीके से बने हों, तो बिना AC के भी घर को काफी हद तक ठंडा रखा जा सकता है।

होम डिजाइन एक्सपर्ट अंकित मोदी बताते हैं कि घर में सही वेंटिलेशन का होना बहुत जरूरी है। अगर ये सही रहेगा तो गर्मी अपने आप कम लगने लगेगी। उन्होंने विस्तार से जानकारी दी है कि दरवाजे और खिड़कियां किस डिजाइन में होने चाहिए। आइए जानते हैं-

door and window designs

क्रॉस वेंटिलेशन है सबसे जरूरी

अंकित मोदी का कहना है कि घर को ठंडा रखने के लिए क्रॉस वेंटिलेशन बहुत काम आता है। इसका मतलब है कि घर की आमने-सामने वाली दीवारों पर खिड़कियां हों। इससे एक तरफ से ठंडी हवा अंदर आती है और दूसरी तरफ से गर्म हवा बाहर निकल जाती है। अगर आप घर बनवा रही हैं या बदलाव करवाने की सोच रही हैं तो ऐसे डिजाइन करवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Summer Hacks: गर्मी शुरू होने से पहले खिड़की-दरवाजों की मरम्‍मत के लिए अपनाएं ये 5 ट‍िप्‍स, घर रहेगा ठंडा

कैसी होनी चाहिए खिड़कियां?

खिड़कियों का डिजाइन भी वेंटिलेशन पर बहुत असर डालता है। इसके लिए आप केसमेंट खिड़कियां लगवा सकती हैं। ये पूरी तरह खुलती हैं, जिससे घर में ज्यादा हवा आती है। इसके अलावा आप टिल्ट एंड टर्न खिड़कियां भी लगवा सकती हैं। इन्हें थोड़ा या पूरा खोल सकती हैं, जिससे हवा कंट्रोल में आती है और तेज धूप भी कम लगती है। स्लाइडिंग खिड़कियां भी अच्छी होती हैं। ये जगह बचाती हैं, लेकिन पूरी नहीं खुलतीं। इसलिए इन्हें लगाते समय सही दिशा पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें- कम बजट में डेकोरेट करें अपना Dining Table, बस फॉलो करें ये 4 आसान स्‍टेप्‍स

दरवाजों के डिजाइन पर भी दें ध्यान

आपको बता दें कि खिड़कियों के साथ-साथ दरवाजे भी घर के टेंपरेचर को कंट्रोल करने में बड़ा असर डालते हैं। गर्मी में लाइट कलर के दरवाजे बेहतर रहते हैं, क्योंकि ये धूप को एब्जॉर्ब नहीं करते हैं। वहीं, अगर दरवाजे के ऊपर छोटा सा वेंटिलेशन पैनल बना हो, तो उससे भी हवा का आना-जाना सही होता है।

सीलिंग का रखें ध्यान

कई बार खिड़की और दरवाजों के किनारों से गर्म हवा अंदर आ जाती है। ऐसे में इनकी सीलिंग पर भी ध्यान देना जरूरी है। अगर गैप रहेगा, तो बाहर की गर्म हवा अंदर आएगी। इससे कमरा भी गर्म रहेगा।

door and window designs (2)

छज्जा और शेड लगवाना न भूलें

खिड़कियों के बाहर छोटा सा छज्जा या शेड लगवाना भी सही रहता है। इससे धूप सीधे अंदर नहीं आती है। इससे कमरे का टेंपरेचर भी काफी हद तक कंट्रोल में रहता है।

यह भी पढ़ें- Dining Table Design Ideas: छोटे घरों के लिए बेस्ट हैं ये डाइनिंग टेबल डिजाइन, हॉल में जगह भी बचेगी और लग्जरी लगेगा कमरा

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • खिड़कियों पर लाइट कलर के पर्दे लगवाएं
  • दिन में खिड़कियों को बंद रखें और शाम को खोलें
  • घर में ज्यादा गर्मी पैदा करने वाले उपकरण न चलाएं

यह भी पढ़ें- कम स्पेस में अच्छे से एडजस्ट हो जाएंगी ये स्माल डाइनिंग टेबल, मिल रही हैं चेयर के साथ

तो अगर आप भी इन बातों का ध्यान रखेंगी तो आपका घर गर्मी में भी ठंडा रहेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।