Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:23 PM IST

AC Buying Tips: रूम साइज के हिसाब से कितने टन का एसी रहेगा बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

गर्मी बढ़ते ही सबसे ज्यादा जरूरत ठंडक पाने की होती है। ऐसे में लोग एसी चलाना शुरू कर देते हैं। कई लोग नया AC खरीदने का प्लान बनाते हैं, लेकिन ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है क‍ि रूम साइज के ह‍िसाब से कितने टन का AC लेना सही रहेगा? अगर आपने गलत टन वाला AC ले लिया, तो या तो कमरा ठीक से ठंडा नहीं होगा या फिर बिजली का बिल ज्यादा आएगा।
Updated:- 2026-03-24, 11:28 IST
image

गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। जब तापमान 35 डि‍ग्री पार करता है तो लोग ब‍िना एसी चलाए नहीं रह पाते हैं। इस बार तो मौसम व‍िभाग की ओर से भी भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में हर कोई नया एसी खरीदना चाह रहा है, लेक‍िन सबसे बड़ा सवाल ये होता है क‍ि कमरे के साइज के ह‍िसाब से एसी क‍ितने टन का लें, ज‍िससे हमें पूरी ठंडक म‍िल सके।

अगर जरा भी गड़बड़ी होती है तो Air Conditioner कमरे को ठंडा नहीं कर पाता है और जब आप ज्‍यादा देर तक एसी चलाती हैं तो ब‍िजली का ब‍िल भी जरूरत से ज्‍यादा आने लगता है। ऐसे में अगर आप भी नया एसी लेने की सोच रही हैं तो हम आपको बता रहे हैं क‍ि रूम साइज के ह‍िसाब से क‍ितने टन का एसी लेना बेहतर होगा। आइए जानते हैं-

how to choose right ton ac (1)

रूम साइज के हिसाब से ही चुनें सही AC

आपको बता दें क‍ि एसी का टन सीधे आपके रूम के साइज पर निर्भर करता है। इसे देखें-

यह भी पढ़ें- AC में बार-बार दिख रहा है F1-F2 का साइन? इग्नोर न करें, नहीं तो कुछ ही दिनों में हो जाएगा खराब

  • 90-120 स्क्वायर फीट कमरे के ल‍िए 1 टन का AC सही रहता है।
  • 120-180 स्क्वायर फीट रूम का साइज है ताे 1.5 टन का एसी ही खरीदें।
  • अगर आपका कमरा बड़े साइज लगभग 180-250 स्क्वायर फीट में तो इसके ल‍िए 2 टन का AC खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- कमरे में लगवा रही हैं एसी? जान लें इसके आउटडोर-इनडोर यूनिट में कितना गैप है जरूरी

गलत AC लेने से क्या परेशानी होगी?

हम में से ज्‍यादातर लोग ऑफर या कम रेट देखकर एसी खरीद लेते हैं, लेक‍िन यही सबसे बड़ी गलती होती है। दरअसल, कम टन वाला एसी खरीदने से रूम ठंडा नहीं होगा। एसी का कंप्रेसर ज्‍यादा देर तक चलेगा ताे ब‍िल भी ज्‍यादा आएगा। वहीं, अगर आपने छोटे कमरे में ज्यादा टन का AC लगा लिया, तो जरूरत से ज्यादा बिजली खर्च होगी और बिल भी बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें- Air Conditioner Maintenance Tips: एसी बंद करने से पहले सर्विस कराना चाहिए या नहीं? क्या है फायदेमंद

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • अगर छत ऊंची है, तो ज्यादा टन का AC चाहिए
  • अगर कमरे में सीधी धूप ज्यादा आती है, तो ज्यादा पावर वाला एसी लेना सही रहेगा
  • कमरे में ज्यादा लोग रहते हैं, तो कूलिंग की जरूरत भी बढ़ेगी

how to choose right ton ac (2)

एसी खरीदते समय ये छोटी-छोटी बातें न भूलें

  • हमेशा कमरे के साइज के हिसाब से ही AC चुनें
  • जरूरत से ज्यादा बड़ा AC लेने से बचें
  • इंस्टॉलेशन की जगह और हवा के फ्लो का भी ध्यान रखें

यह भी पढ़ें- क्या आपके एसी में भी दिख रही है बर्फ? फटाफट करें ये काम...वरना टेक्निशियन को देना पड़ जाएगा मोटा खर्चा

तो अगर आप भी एसी खरीदने जा रही हैं तो रूम साइज पहले देख लें। इसके अलावा ऊपर बताए गए सभी बातों का ध्‍यान रखें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

FAQ
एसी खरीदते समय क‍िन बातों का ध्‍यान रखना चाह‍िए?
हमेशा कमरे के साइज के हिसाब से ही AC खरीदें। जरूरत से ज्यादा टन का AC न लें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।