Sthree Suraksha Scheme: सुरक्षा स्कीम के तहत 1000 रुपये पाने का आखिरी मौका, आज ही करें रजिस्ट्रेशन

सरकार महिलाओं के लिए कई ऐसी स्कीम बनाती हैं, जिससे कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्हीं स्कीम में से एक है, स्त्री सुरक्षा योजना स्कीम। ये स्कीम केरल सरकार द्वारा शुरू की गई है, जो कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए है। इस योजना से न केवल कमजोर वर्ग की महिलाओं को फायदा होगा बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी थोड़ी मजबूत होगी। ऐसे में इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं, वहीं अंतिम तिथि भी नजदीक है। यदि आप भी स्त्री सुरक्षा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहती हैं तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि स्त्री सुरक्षा योजना क्या है और इसके क्या फायदे हैं। साथ ही इसके लिए कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
स्त्री सुरक्षा योजना क्या है?
बता दें कि यह योजना सरकार की एक सामाजिक योजना के रूप में जानी जाती है। इसके अंतर्गत जिन महिलाओं की उम्र 35 से 60 साल है और जो बेरोजगार व ट्रांस महिलाएं हैं, उन्हें हर महीने ₹1000 की आर्थिक मदद मिलेगी। बता दें धनराशि महिलाओं के बैंक में पहुंच जाएगी।

इस योजना को अक्टूबर में लॉन्च किया था। वहीं, सरकार का कहना है कि इस योजना के तहत महिलाओं को सम्मान से जीने में मदद मिल सकती है।
इस योजना का फायदा
करीब 31.34 लाख महिलाएं इसका फायदा उठा सकती हैं। वहीं, इसके लिए करीब 3500 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। ऐसे में जो महिलाएं इसके लिए आवेदन करेंगी, उनकी जांच लोकल निकाय द्वारा की जाएगी। उसके बाद केरल सोशल सिक्योरिटी पेंशन कंपनी के द्वारा पैसा खाते में पहुंचाया जाएगा।
किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ?
जिन महिलाओं को पहले से ही विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सर्विस पेंशन, फैमिली पेंशन, अविवाहित महिला पेंशन आदि मिल रही है, वे इसके पात्र नहीं हैं। साथ ही केंद्रीय राज्य सरकार में नौकरी करने वाली महिलाएं भी इस योजना का फायदा नहीं उठा पाएंगी।
इसे भी पढ़ें - 2026 की शुरुआत ही होगी सुपरहिट! जनवरी में इन 6 फिल्मों का है इंतजार, क्लैश के बीच फंसेगी फैंस की जान
जरूरी दस्तावेज
आवेदन के लिए उम्र का प्रमाण पत्र होना बेहद जरूरी है। साथ ही आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, राशन कार्ड एक घोषणा पत्र भी होना जरूरी है।

इस योजना का फायदा केवल वहीं महिलाएं उठा सकती हैं जिनके पास पीला राशन कार्ड या गुलाबी राशन कार्ड है, अगर किसी महिला का राशन कार्ड बाद में दूसरे रंग के कार्ड में बदल जाता है तो वे इस योजना के लिए अमान्य है।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
सबसे पहले आप स्त्री सुरक्षा योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। फिर मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें। फिर रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें। अब नया अकाउंट बनाएं। लॉगिन करने के बाद अप्लाई पर क्लिक करें। उसके बाद स्त्री सुरक्षा स्कीम का विकल्प चुनें। अब स्थाई निवास वाले लोग सेल्फ गवर्नमेंट संस्था का चुनाव करें। अब अपनी जरूरी जानकारी नाम, आधार नंबर दर्ज करें। फिर सारी जानकारी भरने के बाद आवेदन पर क्लिक करें। सबमिट पर क्लिक करें। जैसे ही आप सबमिट पर क्लिक करेंगी आपको एक्नॉलेजमेंट मिलेगी, जिससे आपको संभाल कर रखना है।
इसे भी पढ़ें - Google Year in Search 2025: इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा ढूंढे गए ये 10 शब्द, यहां देखें पूरी सूची
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।