Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:25 AM IST

कुशल पंजाबी ने सुसाइड से एक रात पहले किया था कुछ ऐसा, पिता ने किया आखिरी रात का खुलासा

टीवी एक्टर कुशल पंजाबी के सुसाइड से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। पिता ने बताया है कि आखिरी बार कुशल ने उन्हें क्या कहा था। 
Updated:- 2020-01-03, 12:29 IST
image

कई बार जिंदगी ऐसा मोड़ ले लेती है कि किसी को ये समझ नहीं आता कि क्या किया जाए। कई बार किसी ऐसी खबर से हमें दो चार होना पड़ता है जिसके बारे में हम अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते। ऐसी ही एक खबर थी 27 दिसंबर को हुई कुशल पंजाबी की मौत। कुशल पंजाबी एक होनहार एक्टर थे और अपने परिवार के चहेते थे। उनकी मौत की खबर ने कई लोगों को सकते में ला दिया था और यकीनन उनके परिवार का दुख तो आप समझ ही सकती होंगी। कुशल की मौत पर उनके पिता का बयान आया है।  

Spotboy की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कुशल के पिता से बात की है कि आखिरी रात कुशल और उनके बीच क्या बात हुई थी। कुशल पंजाबी के पिता इस समय काफी दुखी हैं और उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा।  

kushal punjabi wife and son happy photo

इसे जरूर पढ़ें- रात में सोते समय करें ये 8 काम, बाल रहेंगे लंबे, घने और हेल्दी 

ये हुआ था आखिरी रात- 

रिपोर्ट के अनुसार कुशल के पिता और कुशल दोनों ही आखिरी रात में साथ थे। कुशल के पिता विजय का घर मुंबई के खार इलाके में है और कुशल मुंबई के पाली हिल इलाके में रहते थे। कुशल और उनके पिता ने साथ में डिनर और ड्रिंक्स पर मिले थे। उनका कहना है कि कुशल पंजाबी और उनकी बात वैसे ही हुई जैसे किसी भी पिता और बेटे के बीच होती है। उन्हें ये बिलकुल अंदाज़ा नहीं था कि कुशल ऐसा कोई कदम उठा सकता है।  

 

हां, कुशल पंजाबी ने अपने पिता से हॉस्पिटल में एडमिट होने की बात जरूर की थी। यहां पर मेडिकल कंडीशन की बात असल में कंधे की चोट की थी। कुशल ने सर्किट रेस में हिस्सा लिया था जिसके बाद उनके कंधे में चोट लग गई थी। उसी के इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट होने की बात की जा रही थी। उनके कंधे में सर्जरी की जरूरत थी और इसके बाद 4 महीनों तक कुशल को उसका इस्तेमाल करने में थोड़ी परेशानी होती। 

 

इसे जरूर पढ़ें- इन 6 Morning Habits की वजह से नहीं कम होता वजन, एक्सरसाइज के बाद भी निकलती है तोंद

ऐसी हालत में मिले थे कुशल-

कुशल पंजाबी ने पिता के घर से वापस आने के बाद ही रात में सुसाइड कर लिया। अगले दिन जब कुशल ने फोन नहीं उठाया और न ही उन्होंने अपने घर का दरवाज़ा खोला तो चेतन हंसराज (टीवी एक्टर) ने कुशल के माता-पिता को फोन किया। कुछ समय बाद कुशल के माता-पिता के साथ चेतन ने कुशल के फ्लैट की चाभी बनवाई और दरवाज़ा खोला। कुशल वहां फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिले थे। 

कुशल अपनी शादी को लेकर परेशान थे और मानसिक तनाव में थे। उनकी पत्नी और बेटा फ्रांस में रहते हैं और कुशल के अंतिम संस्कार में वो आए थे। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।