Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:08 AM IST

शाहरुख नहीं सलमान को ऑफर हुई थी फिल्म बाजीगर, इसलिए कर दी थी रिजेक्ट

शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म बाजीगर पहले सलमान खान को ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने एक खास वजह से इस फिल्म को करने से मना कर दिया। जिसके बाद शाहरुख खान ने इस रोल को निभाया। 
Updated:- 2023-03-10, 12:18 IST
image

जब शाहरुख खान की पॉपुलर मूवीज की बात होती है तो उसमें बाजीगर फिल्म का नाम अवश्य लिया जाता है। इस फिल्म में शाहरुख और काजोल साथ नजर आए थे। शाहरुख खान के ग्रे शेड को लोगों ने काफी पसंद किया था और इस फिल्म के बाद शाहरुख खान काफी अधिक पॉपुलर हो गए थे। लेकिन बहुत लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि यह फिल्म शाहरुख खान से पहले बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को ऑफर हुई थी। हालांकि, सलमान खान ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। 

सलमान खान का इस फिल्म को ठुकराने के पीछे एक खास कारण था। साथ ही साथ, उन्हांने फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर भी कुछ चेंज करने की सलाह दी। जिसके बाद फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। तो चलिए आज इस लेख में हम जानते हैं कि आखिर किस वजह से सलमान खान ने इस फिल्म को ठुकराया और फिर उसके बाद इस फिल्म ने शाहरुख खान की किस्मत ही बदल दी-

रोल नहीं लगा कन्विन्सिंग

salman khan on rejecting film baazigar

सलमान खान ने ऐसी कई फिल्में रिजेक्ट की थीं, जो बाद में काफी हिट हुई थीं। इन्हीं में से एक थी बाजीगर। जिसमें शाहरुख खान नजर आए थे। इस फिल्म के निर्देशक अब्बास-मस्तान थे और वे पहले सलमान खान को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन सलमान खान ने स्क्रिप्ट सुनने के बाद इस रोल को करने से मना कर दिया। दरअसल, सलमान को फिल्म में विक्की का रोल बहुत अधिक डार्क नजर आ रहा था। सलमान खान ऐसे रोल या मूवी को करने के लिए कंफर्टेबल नहीं थे।

मूवी स्क्रिप्ट को लेकर दी सलाह

इस मूवी की स्क्रिप्ट सुनने के बाद जहां सलमान को यह रोल बहुत अधिक डार्क नजर आया, वहीं उन्होंने इस रोल की डार्कनेस को कम करने के लिए उन्होंने अब्बास-मस्तान को एक आइडिया दिया। उन्होंने अब्बास-मस्तान से इस किरदार में एक मदर एंगल जोड़ने के लिए कहा। सलमान खान ने अब्बास-मस्तान से कहा था कि बाजीगर मूवी का आइडिया पसंद आया, लेकिन उन्हें यह किरदार काफी नेगेटिव लगा। इस रोल को अधिक बेहतर बनाने के लिए उसे इसमें मां का एंगल शामिल करना काफी अच्छा रहेगा। सलमान का मानना था कि अगर फिल्म का किरदार यह सब अपनी मां के लिए करता है तो शायद यह दर्शकों को अधिक पसंद आएगा। 

इसे भी पढ़ें: इस वजह से सलमान खान ने की थी फिल्म तेरे नाम, जानें पूरा किस्सा

अब्बास-मस्तान को आइडिया नहीं आया पसंद

जब सलमान खान ने अब्बास-मस्तान को यह आइडिया दिया, तब उन्हें यह मदर एंगल बहुत अधिक कन्विन्सिंग नहीं लगा था। हालांकि, यह उनके पिता सलीम खान का सुझाव था। सलीम खान को भारतीय सिनेमा के बेहतरीन लेखकों में से एक माना जाता है। शुरुआत में, अब्बास-मस्तान इस आइडिया को फिल्म में शामिल करने के लिए तैयार नहीं थे। हालांकि, बाद में उन्होंने सलमान खान के इस आइडिया को फिल्म के एड किया। 

सलमान के आइडिया ने किया काम

why film baazigar was rejected by salman khan

सलमान ने भले ही फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन उनके आइडिया से फिल्म ने काफी अच्छा बिजनेस किया। जिसके बाद अब्बास-मस्तान ने सलमान खान को फोन किया और मदर एंगल का आइडिया देने के लिए धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़ें: फिल्मों में कभी साथ नजर नहीं आए सलमान खान और जूही चावला,जानिए क्या थी इसकी वजह 

बाजीगर ना करने का नहीं है अफसोस 

फिल्म ने रिलीज के बाद यकीनन काफी अच्छा बिजनेस किया था। लेकिन फिर भी उन्हें इसका कोई मलाल नहीं है। सलमान खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अगर उन्होंने अब्बास-मस्तान की बाजीगर में मुख्य भूमिका के लिए हां कहा होता, तो आज बैंडस्टैंड में कोई मन्नत नहीं होती। वे शाहरुख और उनकी सफलता के लिए बहुत खुश हैं।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।