Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:53 AM IST

इस वजह से रणधीर कपूर ने कभी बबीता को शादी के लिए नहीं किया प्रपोज

 रणधीर कपूर और बबीता ने साल 1971 में लव मैरिज की थी। लेकिन क्या आपको पता है कि रणधीर कपूर ने कभी भी बबीता को शादी के लिए प्रपोज नहीं किया था।  
Updated:- 2023-05-12, 14:34 IST
image

कपूर खानदान के बेटे रणधीर कपूर ने साल 1971 में अपने जमाने की पॉपुलर एक्ट्रेस बबीता से शादी की थी। बबीता ने फर्ज, किस्मत, कल आज और कल जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। रणधीर कपूर और बबीता ने लव मैरिज थी। रणधीर कपूर और बबीता के बीच के रिश्ते के बारे में ना केवल फैन्स को पता था, बल्कि रणधीर कपूर का परिवार भी उनके रिलेशन के बारे में अच्छे से पता था। 

बता दें कि बबीता और रणधीर कपूर की पहली मुलाकातर फिल्म संगम के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे उनके बीच दोस्ती हो गई थी और फिर वह दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन क्या आपको पता है कि रणधीर कपूर ने कभी भी बबीता को शादी के लिए प्रपोज नहीं किया था। इसके पीछे भी वजह भी बेहद दिलचस्प थी। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

पिता ने की थी मदद

randhir kapoor did not propose to babita for marriage

रणधीर कपूर के साथ बबीता के रिश्ते के चर्चे भले ही चारों ओर थे। लेकिन रणधीर कपूर ने वास्तव में शादी के बारे में सोचा ही नहीं था। इसलिए, उनके मन में कभी भी बबीता को शादी के लिए प्रपोज करने का ख्याल ही नहीं आया। हालांकि, उनके रिश्ते के बारे में पिता राज कपूर जानते थे और वे जल्द से जल्द अपने बेटे की शादी करवाना चाहते थे। इसलिए, उन्होंने ही आगे बढ़कर बबीता के घर शादी का प्रस्ताव भेजा था। हालांकि, इससे पहले राज कपूर ने रणधीर से बात की थी। उन्होंने पूछा कि क्या रणधीर शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। जिसके जवाब में रणधीर ने हां कहा था। जिसके बाद, राज कपूर ने कहा कि कब शादी करोगे, जब बबीता बूढ़ी होगी तब तुम्हारी शादी होगी। इसके बाद राज कपूर ने रणधीर से शादी का प्रस्ताव भेजा।

 इसे भी पढ़ें: पहली मुलाकात से पेरेंट्स बनने तक, जानें कैसी रही रणबीर-आलिया की क्यूट लव स्टोरी

रिश्ते में आई खटास 

रणधीर कपूर और बबीता का रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 1971 में लव मैरिज करने के बाद 1980 के दशक में उनके रिश्ते में समस्याएं शुरू होने लगी। दरअसल, उस दौर में रणधीर के करियर में गिरावट आने लगी थी और 1980 के दशक के मध्य तक, रणधीर कपूर पर फ्लॉप हीरो के रूप में मुहर लगा दी गई थी। इतना ही नहीं, रणधीर कपूर ने बहुत अधिक ड्रिंक करना शुरू कर दिया था। रणधीर बहुत अधिक ड्रिंक करते थे और रात को घर देर से आते थे। उनका यह व्यवहार बबीता को पसंद नहीं था। जिसके बाद बबीता अपनी दोनों बेटियों करिश्मा और करीना को लेकर अलग रहने लगी थीं।

कभी नहीं लिया तलाक

बबीता ने अपने रिश्ते के लिए कई त्याग किए। अपने समय की एक सफल अभिनेत्री होने के बावजूद बबीता ने शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दी। हालांकि, फिर भी रणधीर के व्यवहार के कारण उन दोनों को अलग होना पड़ा। रणधीर और बबिता कई सालों तक अलग-अलग घरों में रहे, लेकिन फिर भी उन्होंने कानूनी रूप से कभी तलाक नहीं लिया। वे पति-पत्नी ही रहे। आखिरकार 2007 में, 19 साल के अलगाव के बाद इन दोनों ने अपने मतभेदों को भुला दिया और फिर से साथ रहने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें:  रणबीर कपूर की ऐसी 5 बातें जो हर लड़की के दिल को जीत लेती हैं

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Image Credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।