आखिर क्यों बढ़ रहा फोन हैकिंग का मामला, जानिए इससे बचने के टिप्स

स्मार्टफोन का इस्तेमाल हम रोजाना करते हैं। स्मार्टफोन में हमारी सारी डिटेल्स होते हैं। यहां तक की हम स्मार्टफोन की मदद से पेमेंट भी करते हैं। अगर आप भी स्मार्टफोन के जरिए अपना सारा काम करना पसंद करती हैं तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आप होने वाली हैकिंग से बच सकती हैं। इन दिनों फिर से हैकिंग के मामले काफी ज्यादा बढ़ गए है।
हैकर्स से रहें सावधान
हैकर्स हमे फेक कॉल करके हमारी डेटा को ले लेते हैं। इसके बाद वह उन डेटा से या तो हमारा फोन हैक करते हैं या फिर वह उन डेटा को लिंक कर देते हैं। ऐसे में हमारे फोन में मौजूद सभी कुछ हैकर्स के पास चला जाता है। अगर आप भी हैकर्स के इस जाल से बचना चाहती हैं तो आपको कुछ मुख्य चीजों पर खास ध्यान देना होगा।
वेबसाइट से ऐप ना करें डाउनलोड

कभी भी किसी वेबसाइट की मदद से आपको ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहिए। अगर आप किसी भी वेबसाइट की मदद से ऐप डाउनलोड करती हैं तो आपका सारा डेटा लीक हो सकता है। कोशिश करें की ऐप केवल सुरक्षित प्लेटफार्म से ही डाउनलोड करें। (इन टिप्स को फॉलो कर अपने आईफोन का लें बैकअप)
यह भी पढें- अपने स्मार्टफोन की लाइफ बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
सिक्योरिटी पर दे खास ध्यान
किसी भी तरह की फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करने से पहले चेक कर लें की वेबसाइट https से ही शुरु होना चाहिए। अगर http में s शब्द का प्रयोग नहीं किया गया है तो यह कोई फेक वेबसाइट हो सकती है। S का मतलब सिक्योरिटी से होता है। ऐसे में आपको वेबसाइट को सही तरीके से देखना जरूरी है।
यह भी पढें- Hacks: मोबाइल चार्जिंग से जुड़ी ये 5 बड़ी गलतियां जानें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।