Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

टोस्टर साफ करना लगता है सिरदर्द, अपनाएं यह आसान टिप्स

अगर आप टोस्टर को बेहद आसान और झटपट तरीके से साफ करना चाहती हैं तो यह तरीका आपके काफी काम आ सकता है।  
Updated:- 2019-09-03, 12:52 IST
image

टोस्टर एक ऐसा किचन अप्लाइंस है जो अमूमन हर घर में मिल ही जाता है। सुबह के समय जब घर का हर सदस्य जल्दी में होता है तो यह टोस्टर ही नाश्ते को झटपट तैयार करने में मदद करता है। टोस्टर की मदद से भले ही आपको क्रंची व टेस्टी ब्रेड खाने को मिलती हो, लेकिन बाद में जब नंबर इसकी सफाई का आता है तो यह एक सिरदर्द लगता है। कई महिलाएं तो समय बचाने के चक्कर में टोस्टर को यूं ही रख देती है। पर वास्तव में इस्तेमाल के बाद इसे क्लीन करना जरूरी होता है। अन्यथा ब्रेड के छोटे-छोटे टुकड़े इसमें रह जाते हैं। अगर आपको भी क्रंची टोस्ट खाना अच्छा लगता है, लेकिन टोस्टर की सफाई करने का मन नहीं करता तो आज हम आपको इसे क्लीन करने का ऐसा आसान तरीका बता रहे हैं, जिससे न सिर्फ टोस्टर बेहद आसानी से साफ हो जाएगा, बल्कि इसे क्लीन करने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा-

इसे भी पढ़ें: किचन से जुड़ी इन 6 बातों का रखें ख्‍याल, नहीं होगी किसी भी तरह की परेशानी

 


यूं करें सफाई

know how to clean a toaster quickly inside

टोस्टर को क्लीन करने के लिए सबसे पहले आप टोस्टर को ऑन करें और उसे एक बार खाली चलाएं। इससे जो भी ब्रेडक्रम्स टोस्टर के अंदर होंगे, वह क्रंची हो जाएंगे और फिर उन्हें बाहर निकालना आसान हो जाएगा। इसके बाद टोस्टर को बंद करके उसका प्लग निकाल दें और टोस्टर को पूरी तरह से ठंडा होने दें। टोस्टर को क्लीन करने से पहले उसे नीचे कपड़ा या अखबार बिछा दें क्योंकि इसकी क्लीनिंग के दौरान आपका काउंटरटॉप गंदा हो सकता है। अन्यथा आप सिंक के पास टोस्टर को क्लीन करें। अब टोस्टर के नीचे की ट्रे बाहर निकालें और उसे झाड़ें। अगर वह काफी गंदी है तो आप डिश सोप की मदद से उसे क्लीन करें और फिर उसे पानी से धोकर कपड़े से पोंछकर सूखने दें।

know how to clean a toaster quickly inside

इसके बाद टोस्टर को भी एक बार उल्टा करके झाड़ दें ताकि सभी ब्रेड क्रम्स आसानी से बाहर निकल आए। इसके बाद आप एक ब्रश लेकर उसे टोस्टर में सारी तरफ घुमाकर सफाई करें ताकि ब्रेड का सारा चूरा आदि आसानी से साफ हो जाए। टोस्टर के अंदर व बीच के हिस्से को क्लीन करने के लिए टूथब्रश या किसी पतले ब्रश की मदद ले सकती हैं। अंदर के हिस्से को क्लीन करने में आपको थोड़ा समय लग सकता है।

इसे भी पढ़ें: जानिए अंडों को फ्रिज में रखना सही है या गलत

know how to clean a toaster quickly inside

 


अब बारी आती है टोस्टर के बाहरी हिस्से को क्लीन करने की। इसके लिए आप एक बाउल में व्हाइट विनेगर लें और एक कपड़े को उसमें हल्का सा डुबोएं। अब इस कपड़े से टोस्टर के बाहरी कवर व प्लग आदि को क्लीन करें। अगर आपके पास व्हाइट विनेगर नहीं है तो आप उसकी जगह गर्म पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आपका टोस्टर एकदम क्लीन है। दोबारा इस्तेमाल से पहले आप इसे पूरी तरह सूखने दें और फिर क्रंची व मजेदार टोस्ट का मजा लें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।