घर में रख रहे हैं राधा-कृष्ण की मूर्ति, तो इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान

घर में लोग कई तरह के भगवान की मूर्तियों व तस्वीरों को अपने घर में रखना पसंद करते हैं। कुछ मूर्तियों को घर के मंदिर या पूजा रूम में तो कुछ तस्वीरों को घर के विभिन्न हिस्सों में लगाया जाता है। लेकिन भगवान की तस्वीरों व मूर्तियों को रखने का भी अपना एक तरीका होता है और अगर उनके वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर इन मूर्तियों को रखा जाए तो लाभ कई गुना अधिक मिलता है।
इतना ही नहीं, अलग-अलग भगवान की मूर्तियों को उनके स्वभाव व फल के अनुसार घर में स्थान दिया जाता है। कुछ लोग अपने घर में राधा-कृष्ण की मूर्तियां व तस्वीरें लगाते हैं। लोग इन्हें इनके अटूट प्रेम के लिए याद करते हैं। ऐसे में कपल्स के लिए राधा-कृष्ण की तस्वीर को कमरे में लगाना काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, इस दौरान कुछ बातों का ध्यान दिया जाना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में वास्तु शास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको घर में राधा-कृष्ण की मूर्ति लगाने के कुछ वास्तु नियमों के बारे में बता रहे हैं-
मुख्य द्वार पर ना लगाएं तस्वीर
कुछ लोगों की आदत होती है कि वह अपने आराध्य की तस्वीर को घर के मुख्य दरवाजे पर लगाते हैं। यूं तो विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की तस्वीर को मुख्य द्वार पर लगाया जा सकता है। लेकिन जहां तक बात राधा-कृष्ण की तस्वीर की है तो इसे घर के मुख्य दरवाजे के उपर पर लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। कोशिश करें कि आप राधा-कृष्ण की तस्वीर को लगाना अवॉयड करें।
इसे ज़रूर पढ़ें- Vastu Tips: सुख-समृद्धि के लिए घर से मिटाएं ये 10 वास्तु दोष
बेडरूम में लगाएं तस्वीर
यूं तो विभिन्न भगवान की तस्वीरों को बेडरूम में लगाना अच्छा नहीं माना जाताह है। लेकिन अगर बात राधा-कृष्ण की तस्वीर की हो तो इसे बेडरूम में लगाया जा सकता है। इन्हें प्रेम के प्रतीक के रूप में देखा जाता है और इसलिए कपल्स अपने आपसी संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए इनकी तस्वीर को बेडरूम में लगा सकते हैं। जब आप बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगा रहे हैं तो हमेशा इन्हें ईस्ट की दीवार पर लगाएं। साथ ही इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखें। मसलन, कभी भी तस्वीर की तरफ आप पैर करके ना लेटें। वहीं, अगर बेडरूम में अटैच बाथरूम है तो तस्वीर बाथरूम की वॉल पर नहीं होनी चाहिए।
बाल रूप की लगाएं तस्वीर
वहीं, अगर कोई महिला संतान प्राप्ति का सुख चाहती है तो ऐसे में बेडरूम में कृष्ण जी के बालरूप की तस्वीर को लगाना अच्छा माना जाता है। अगर आप कृष्ण जी के बाल्य रूप की तस्वीर लगा रही हैं तो इसे ईस्ट और वेस्ट दोनों ही दीवार पर लगाया जा सकता है। हालांकि, इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि कभी भी आपके पैर इनकी तरफ ना हों।
बेडरूम में पूजा ना करें
जब आप बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगा रहे हैं तो आपको बेडरूम में इनकी पूजा नहीं करनी चाहिए। राधा-कृष्ण सहित किसी भी भगवान की पूजा के लिए आप मंदिर या पूजा स्थान को ही चुनें। आपने घर में जहां पर भी पूजा स्थान बना रखा है, वहीं पर इनकी पूजा-आराधना की जानी चाहिए।
इसे ज़रूर पढ़ें- गलत दिशा में लगाएंगी तस्वीर तो बदल जाएगी जीवन की दशा
बाईं तरफ हों राधा
अक्सर राधा-कृष्ण की तस्वीर को लगाते समय लोगों के मन में यह सवाल होता है कि राधा जी बाईं तरफ होनी चाहिए या दाईं तरफ। दरअसल, तस्वीर में राधा जी बाईं तरफ होनी चाहिए, जबकि कृष्ण जी दाहिने साइड हो। साथ ही जब आप बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगा रहे हैं तो यह ध्यान रखें कि उसमें किसी अन्य देवी-देवता या गोपियां ना हो। बस राधा-कृष्ण ही हो। आजकल मार्केट में देवी-देवताओं की तस्वीरों का एक कोलार्ज भी मिलता है, लेकिन उन्हें बेडरूम में भी नहीं लगाना चाहिए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- krishna-images, flipkart, artmajeur, amazon, newsheads
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।