घड़ी एक ऐसी चीज है जो हर घर की जरूरत है। भले ही आपके पास मोबाइल हो या फिर टीवी स्क्रीन के नीचे भी टाइम नजर आता हो, लेकिन फिर भी नजर अमूमन दीवार पर लटकी हुई घड़ी पर ही जाती है। शायद यही कारण है कि हर घर में आपको कम से कम एक घड़ी तो नजर आ ही जाएगी। वैसे तो यह एक बेहद सामान्य सी चीज नजर आती है, लेकिन वास्तव में सिर्फ इसी सामान्य सी घड़ी की मदद से आप अपने घर का पूरा लुक बदल सकती हैं। दरअसल, घर को सजाने में दीवारों का एक अहम् रोल होता है और आप दीवार पर जिस भी चीज को टांगती हैं, वह आपके होम डेकोर को प्रभावित करती हैं। ऐसे में घड़ी की मदद से घर को सजाना एक अच्छा आईडिया है। यूं तो आपको मार्केट में डिफरेंट डिजाइन की घड़ी भी मिल जाएंगी, लेकिन फिर अपने घर के लुक को खूबसूरत बनाने और एक डिफरेंट लुक देने के लिए आप खुद घर पर ही कई अनोखे डिजाइन की घड़ी बनाकर टांग सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको घड़ी के कुछ यूनिक डिजाइन के बारे में बता रहे हैं, जो आपके घर के डेकोर को खूबसूरत बनाते हैं-
इसे जरूर पढ़ें: फायरप्लेस को डेकोरेट करने के लिए इन आईडियाज की लें मदद
फैमिली पिक्चर्स वॉल क्लॉक
अपने लिविंग रूम में महिलाएं फैमिली पिक्चर्स लगाना पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप इसे एक अलग अंदाज में सजाना चाहती हैं तो इसकी मदद से एक वॉल क्लॉक बनाएं और दीवार पर सजाएं। अगर आप अपनी दीवार (लिविंग रूम वॉल को सजाने के आईडियाज) को एक मिनिमम तरीके से एलीगेंट लुक देना चाहती हैं तो फैमिली पिक्चर्स वॉल क्लॉक आपके लिए ही है।
वुडन स्टिक वॉल क्लॉक
वुडन स्टिक वॉल क्लॉक एक सिपंल वॉल क्लॉक डिजाइन है, लेकिन यह आपके बेडरूम को बेहद यूनिक लुक देता है। इसके लिए आप एक कार्डबोर्ड के उपर वुडन स्टिक को चिपकाएं और फिर उसमें बैटरी लगाकर वॉल क्लॉक तैयार करें। अगर आप चाहें तो हर स्टिक को अलग कलर कर सकती हैं। इससे आपके रूम को कई डिफरेंट कलर लुक मिलेगा।
पेपर वॉल क्लॉक
घर पर पुराने अखबार और मैगजीन यूं ही बेकार पड़े रहते हैं। ऐसे में इनकी मदद से वॉल क्लॉक तैयार करें। इसके लिए आप अखबार के पन्नों को रोल करते हुए चिपकाएं। इसी तरह कई स्टिक तैयार करें और फिर उसे गोल-गोल घुमाते हुए एक राउंड वॉल क्लॉक तैयार करें। इसके बाद आप इसमें बैटरी लगाकर वॉल क्लॉक अपनी दीवार पर लगाएं।
टाई वॉल क्लॉक
यह वॉल क्लॉक का एक बेहद ही यूनिक डिजाइन है। इसके लिए आप कई कलरफुल टाईज लें। अब आप एक कार्डबोर्ड को टाईज के डिजाइन का काटें और उन सभी के उपर टाई कवर करें। इन सभी टाईज को एक कार्डबोर्ड के उपर चिपकाएं। साथ ही क्लॉक की बैटरी भी लगाएं। इसके बाद आपकी वॉल क्लॉक दीवार पर टांगने के लिए तैयार है।
इसे जरूर पढ़ें: Sea Shell को कुछ इस तरह बनाएं होम डेकोर का हिस्सा
बटन वॉल क्लॉक
यह एक सिंपल वॉल क्लॉक होने के बावजूद बेहद खूबसूरत डिजाइन है और इस तरह के वॉल क्लॉम को बनाने के लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं है। बस आप कुछ पुराने बटनों की मदद से इस वॉल क्लॉक को तैयार कर सकती हैं। इसे आप अपने बेडरूम से लेकर बच्चों के कमरे में बेहद आसानी से टांग सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों